Responsive Scrollable Menu

56 मैच में 84 छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बैन, इस गुनाह की ICC ने दी बड़ी सजा

UAE के इस खिलाड़ी को ICC के एंटी-डोपिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाते हुए ये सजा दी गई है, जिसके चलते इस खिलाड़ी के कुछ रिकॉर्ड भी रद्द माने जाएंगे.

Continue reading on the app

Jawa Motorcycle: जावा 42 एफजे के छह नए कलर ऑप्शंस लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Jawa Motorcycle: जावा  ने भारतीय बाजार में 42 एफजे को छह नए कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है। अपडेटेड मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख 1 हजार 942 रुपए है। नए रंगों के चलते बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल से 6992 रुपए और टॉप कलर की कीमत 10 हजार 992 रुपए तक बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने बाइक के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है।

दमदार है 334cc इंजन
जावा 42 एफजे में 334cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 29.17 PS की पावर और 5,500 rpm पर 29.62 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, यह बाइक अपने सेगमेंट की कई 350cc मोटरसाइकिलों के मुकाबले 42 प्रतिशत तक ज्यादा पावर देती है।

बाइक में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, 11:1 कम्प्रेशन रेशियो और ट्विन एग्जॉस्ट दिया गया है। इसका वजन 184 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

रेट्रो लुक के साथ आधुनिक फीचर्स
जावा 42 एफजे में क्लासिक डिजाइन को स्पोर्टी टच दिया गया है। बाइक की सबसे खास डिजाइन एलिमेंट्स में ब्रश्ड एल्युमीनियम टैंक पैनल शामिल है। इसके अलावा इसमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑल-LED लाइटिंग दी गई है।

सस्पेंशन के लिए आगे 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-फिल्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। रियर सस्पेंशन में 5-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड की सुविधा है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ ABS मिलता है।

छह कलर ऑप्शन और कीमत
जावा 42 एफजे को छह रंगों में खरीदा जा सकता है। इनमें ऑल स्टार्स क्रोम की कीमत सबसे ज्यादा ₹2,15,942 है। वहीं ऑरोरा ग्रीन और ऑल स्टार्स रेड की शुरुआती कीमत ₹2,01,942 है।

All Stars Chrome – ₹2,15,942
All Stars Nebula Blue – ₹2,07,942
All Stars Matte Black (Red Clad) – ₹2,07,942
All Stars Matte Black (Black Clad) – ₹2,07,942
All Stars Aurora Green – ₹2,01,942
All Stars Red – ₹2,01,942

मिलती हैं ये सुविधाएं
जावा येज्दी की ओर से बाइक के ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम भी दिया जाता है। इसके तहत 4 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है। ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी को 6 साल तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल तक AMC की सुविधा भी दी जाती है।

कुल मिलाकर, नए कलर ऑप्शन के अलावा जावा 42 एफजे में कोई बड़ा तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में पहले की तरह 334cc इंजन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग, डिस्क ब्रेक और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के 5 बल्लेबाज, जो कभी 0 पर नहीं हुए आउट, बिना 'डक' के खत्म हुआ टेस्ट करियर

5 batsman No ducks in Test career: टेस्ट क्रिकेट में 0 पर आउट हुए बिना अपना करियर खत्म करना बेहद कठिन और दुर्लभ काम है. 149 से ज्यादा वर्षों के इतिहास में सीन विलियम्स, जिम बर्क, रेजी डफ, ब्रिजेश पटेल और रॉबर्ट क्रिस्टियानी ऐसे 5 दिग्गज बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 20 से अधिक टेस्ट मैच और दर्जनों पारियां खेलने के बाद भी कभी 'डक' का सामना नहीं किया. गेंदबाजों के कड़े प्रहार और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन सूरमाओं का खाता हर बार खुला. Thu, 27 Aug 2026 19:05:17 +0530

  Videos
See all

CM Fadnavis ने Samay Raina को सम्मानित किया | Samay Raina news | #samayraina #latent #trendingshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:46:01+00:00

सरकार को ड्राइवर्स की बात भी सुननी चाहिए | Sanjay Raut | #shorts #trending #maharashtra #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T13:46:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers