Jawa Motorcycle: जावा 42 एफजे के छह नए कलर ऑप्शंस लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jawa Motorcycle: जावा ने भारतीय बाजार में 42 एफजे को छह नए कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया है। अपडेटेड मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख 1 हजार 942 रुपए है। नए रंगों के चलते बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत पुराने मॉडल से 6992 रुपए और टॉप कलर की कीमत 10 हजार 992 रुपए तक बढ़ गई है। हालांकि, कंपनी ने बाइक के इंजन और मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया है।
दमदार है 334cc इंजन
जावा 42 एफजे में 334cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 7,500 rpm पर 29.17 PS की पावर और 5,500 rpm पर 29.62 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, यह बाइक अपने सेगमेंट की कई 350cc मोटरसाइकिलों के मुकाबले 42 प्रतिशत तक ज्यादा पावर देती है।
बाइक में इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम, 11:1 कम्प्रेशन रेशियो और ट्विन एग्जॉस्ट दिया गया है। इसका वजन 184 किलोग्राम है और इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
रेट्रो लुक के साथ आधुनिक फीचर्स
जावा 42 एफजे में क्लासिक डिजाइन को स्पोर्टी टच दिया गया है। बाइक की सबसे खास डिजाइन एलिमेंट्स में ब्रश्ड एल्युमीनियम टैंक पैनल शामिल है। इसके अलावा इसमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑल-LED लाइटिंग दी गई है।
सस्पेंशन के लिए आगे 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-फिल्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। रियर सस्पेंशन में 5-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड की सुविधा है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ ABS मिलता है।
छह कलर ऑप्शन और कीमत
जावा 42 एफजे को छह रंगों में खरीदा जा सकता है। इनमें ऑल स्टार्स क्रोम की कीमत सबसे ज्यादा ₹2,15,942 है। वहीं ऑरोरा ग्रीन और ऑल स्टार्स रेड की शुरुआती कीमत ₹2,01,942 है।
All Stars Chrome – ₹2,15,942
All Stars Nebula Blue – ₹2,07,942
All Stars Matte Black (Red Clad) – ₹2,07,942
All Stars Matte Black (Black Clad) – ₹2,07,942
All Stars Aurora Green – ₹2,01,942
All Stars Red – ₹2,01,942
मिलती हैं ये सुविधाएं
जावा येज्दी की ओर से बाइक के ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम भी दिया जाता है। इसके तहत 4 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है। ग्राहक एक्सटेंडेड वारंटी को 6 साल तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा 8 साल तक रोडसाइड असिस्टेंस और 5 साल तक AMC की सुविधा भी दी जाती है।
कुल मिलाकर, नए कलर ऑप्शन के अलावा जावा 42 एफजे में कोई बड़ा तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में पहले की तरह 334cc इंजन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग, डिस्क ब्रेक और ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं।
(मंजू कुमारी)
स्टेट बैंक में 9000 से ज्यादा पदों पर क्लर्क की वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan







