Responsive Scrollable Menu

खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर : महिला समेत तीन यात्रियों की मौत, 11 घायल

खड़ी बस को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर : महिला समेत तीन यात्रियों की मौत, 11 घायल

Continue reading on the app

Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में सगों जैसा प्यार, मां अलग फिर भी गजब की बॉन्डिंग

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन भाई-बहन के उस रिश्ते को सेलिब्रेट करता है, जो खून के रिश्ते से कहीं बढ़कर प्यार, भरोसे और अपनापन से बनता है. बॉलीवुड में भी कई ऐसे भाई-बहन हैं, जिनकी मां भले ही अलग हों, लेकिन उनके बीच रिश्ते में किसी तरह की दूरी नहीं है. ये स्टार्स एक-दूसरे की जिंदगी के खास मौकों पर साथ खड़े नजर आते हैं और जरूरत पड़ने पर खुलकर सपोर्ट भी करते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इनकी बॉन्डिंग देखकर सौतेले भाई-बहन का टैग कहीं पीछे छूट जाता है. तो चलिए रक्षा बंधन के मौके पर जानते हैं इन सौतेले भाई-बहनों के बारे में-

1. सलमान खान-अर्पिता खान 

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान (Salman Khan) का है. सलमान खान के वैसे तो दो भाई अरबाज और सोहेल हैं और एक बहन अलवीरा भी है. लेकिन जो उनकी सबसे छोटी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) खान है वो सौतेली है. दरअसल. अर्पिता को सलमान की सौतेली मां हेलेन ने गोद लिया था. हालांकि  इसके बावजूद दोनों के बीच बेहद खास बॉन्डिंग है.

2. अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का रिश्ता भी बॉलीवुड के चर्चित सौतेले भाई-बहनों में शामिल है. दोनों के पिता बोनी कपूर हैं, जबकि उनकी मां अलग हैं. अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, वहीं जान्हवी  श्रीदेवी की बेटी हैं. शुरुआत में दोनों की जिंदगी अलग-अलग रही, लेकिन समय के साथ दोनों साथ आए और अब कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं और सपोर्ट करते हैं. दोनों की बॉन्डिंग फैंस को भी काफी पसंद आती है.

3. सनी देओल और  ईशा देओल

सनी देओल (Sunny Deol) और ईशा देओल (Bobby Deol) भी बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहन हैं. दोनों के पिता दिग्गज धर्मेंद्र थे, लेकिन उनकी मां अलग हैं. सनी देओल कीप्रकाश कौर के बेटे हैं, जबकि ईशाहेमा मालिनी की बेटी हैं. दोनों की परवरिश अलग-अलग परिवारों में हुई, इसलिए लंबे समय तक उनकी जिंदगी भी अलग रही. हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते में अपनापन देखने को मिला. ईशा कई मौकों पर अपने बड़े भाई सनी और बॉबी  के लिए प्यार और सम्मान जाहिर कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: एक ही परिवार से आए ये भाई-बहन, एक बना सुपरस्टार तो दूसरा रह गया गुमनाम

4. सारा अली खान और तैमूर खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के भी दो सौतेले भाई है. सैफ अली खान ने दो शादी की है. उनकी पहली पत्नी  अमृता से दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं. वहीं, करीना से एक्टर ने दूसरी शादी की थी और उनसे दो बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह हैं.  ऐसे में  सारा अपने दोनों छोटों भाईयों को हर साल राखी बांधती हैं और उन पस प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.

5. शाहिद कपूर-ईशान खट्टर

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के बीच सौतेले भाई होने के बावजूद काफी अच्छी बॉन्डिंग है. लेकिन यहां इनकी मां नहीं पिता अलग हैं और दोनों की मां नीलिमा अजीम हैं. वहीं, दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों भाइयों के बीच दोस्ती जैसा रिश्ता है. शाहिद अक्सर ईशान के करियर को लेकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए हैं. वहीं ईशान भी अपने बड़े भाई शाहिद के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: राखी के त्योहार और भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं ये बेहतरीन फिल्में, OTT पर घर बैठे उठाएं मजा

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill ने Sri Lanka टेस्ट ड्रॉ होने पर टीम के प्रयास को दिए पूरे 10 अंक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बृहस्पतिवार को स्वीकार किया कि श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत हासिल नहीं कर पाना निराशाजनक था, लेकिन उन्होंने ड्रॉ हुए इस मुकाबले में अपने खिलाड़ियों के प्रयास और इरादे को ‘10 में से 10’ अंक दिए। भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 229 रन कर दिया था। लेकिन मेजबान टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पूरा पांचवां दिन निकाल दिया और सोनल दिनुषा की नाबाद 133 रन की शानदार पारी की बदौलत मैच ड्रॉ करा लिया।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा, ‘‘यह काफी निराशाजनक होता है। शुरुआत में हमने काफी आक्रमण किया। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, पिच धीमी होती गई।

ऐसा नहीं था कि गेंद बिल्कुल भी मूव नहीं कर रही थी, लेकिन जब गेंद घूम रही थी, तब विकेट लेने के मौके नहीं थे। पिच पूरी तरह सपाट भी नहीं थी। ’’ गिल ने संकेत दिया कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पूरी तरह रक्षात्मक रवैये ने भारतीय गेंदबाजों के लिए विकेट हासिल करना और मुश्किल बना दिया।

इसे भी पढ़ें: ऋषभ पंत बने WTC के 'रन किंग', शुभमन गिल को पछाड़कर रचा इतिहास!

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘जब तक आप शॉट खेलने और रन बनाने की कोशिश नहीं करते, तब तक विकेट लेना मुश्किल होता है। हमने हर संभव कोशिश की और मुझे नहीं लगता कि हमारे प्रयास में कोई कमी थी। हमारे स्पिनरों ने तीन दिनों तक लगातार 50-60 ओवर गेंदबाजी की।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन परिस्थितियों में तीन दिन तक लगातार क्षेत्ररक्षण करना आसान नहीं होता। मैं प्रयास और इरादे के लिए 10 में से 10 अंक दूंगा। उन्होंने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

’’ गिल ने कहा, ‘‘चौथे दिन हमें लगा कि हमने मौके बनाए थे। अगर थोड़ा और दबाव बनाया जाता तो विकेट मिल सकते थे और शायद नतीजा बेहतर होता। लेकिन जब तक हमारे पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) के लिए क्वालीफाई करने का मौका है, तब तक सब ठीक है।

’’ भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस टेस्ट में अपेक्षाकृत धीमी गति से गेंदबाजी की और कई बार छोटे रन-अप के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। पहली पारी में कैच लेने की कोशिश के दौरान उनके जोर से जमीन पर गिरने के बाद उनकी चोट को लेकर भी सवाल उठे। इस पर गिल ने स्पष्ट किया कि सिराज चोटिल नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने रचा इतिहास, Kapil Dev को पछाड़कर बने 3000 Test Runs बनाने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले, सिराज चोटिल नहीं हैं। गॉल में पहले मैच में भी उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह आखिरी बार जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे इसलिए वह लगभग दो महीने बाद खेल रहे थे।

किसी खिलाड़ी को अपनी लय में लौटने में समय लगता है। ’’ गिल ने कहा, ‘‘ पहले टेस्ट में भी हमें लगा था कि उनकी गति कम थी, लेकिन कभी कभार जब आप ज्यादा खेलते हो तो अपनी लय वापस हासिल कर सकते हैं। लेकिन जहां तक चोट का सवाल है तो कोई चिंता की बात नहीं है।

’’ जब सिराज अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे, तब साथी तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। गिल ने उनके प्रदर्शन और प्रगति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह हमारे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kuldeep Yadav बाहर, सारांश जैन का 33 की उम्र में ऐतिहासिक Test Debut

जब चीजें हमारे पक्ष में नहीं हो रही होतीं, तो खासकर इस सत्र में वह हमारे भरोसेमंद गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने मौके बनाए हैं और कप्तान के तौर पर मैं यही चाहता हूं। जब विकेट की गारंटी नहीं हो, तब हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होती है जिस पर भरोसा किया जा सके।

उन्होंने यह काम शानदार तरीके से किया। ’’ गिल को उम्मीद है कि उनकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके मैदान पर दो टेस्ट मैच की सीरीज और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैच की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करके डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्वालीफाई करने का अच्छा मौका है।

अगर हम न्यूजीलैंड सीरीज में अच्छा खेलते हैं और फिर उम्मीद के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं जहां हमें सिर्फ सीरीज जीतनी हो तो मुझे लगता है कि हम डब्ल्यूटीसी के लिए क्वालीफाई करने की अच्छी स्थिति में होंगे।

Fri, 28 Aug 2026 09:22:23 +0530

  Videos
See all

Chandra Grahan 2026 : आज चंद्र ग्रहण है, भारत में सूतक लगेगा या नहीं? | Top News | Lunar Eclipse | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:47:14+00:00

Nepal Flood : कुदरत के कहर के बीच सिलेंडर की लूट! | Nepal Flash Flood | N18G | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T04:15:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers