Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में सगों जैसा प्यार, मां अलग फिर भी गजब की बॉन्डिंग
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन भाई-बहन के उस रिश्ते को सेलिब्रेट करता है, जो खून के रिश्ते से कहीं बढ़कर प्यार, भरोसे और अपनापन से बनता है. बॉलीवुड में भी कई ऐसे भाई-बहन हैं, जिनकी मां भले ही अलग हों, लेकिन उनके बीच रिश्ते में किसी तरह की दूरी नहीं है. ये स्टार्स एक-दूसरे की जिंदगी के खास मौकों पर साथ खड़े नजर आते हैं और जरूरत पड़ने पर खुलकर सपोर्ट भी करते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इनकी बॉन्डिंग देखकर सौतेले भाई-बहन का टैग कहीं पीछे छूट जाता है. तो चलिए रक्षा बंधन के मौके पर जानते हैं इन सौतेले भाई-बहनों के बारे में-
1. सलमान खान-अर्पिता खान
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सलमान खान (Salman Khan) का है. सलमान खान के वैसे तो दो भाई अरबाज और सोहेल हैं और एक बहन अलवीरा भी है. लेकिन जो उनकी सबसे छोटी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) खान है वो सौतेली है. दरअसल. अर्पिता को सलमान की सौतेली मां हेलेन ने गोद लिया था. हालांकि इसके बावजूद दोनों के बीच बेहद खास बॉन्डिंग है.
2. अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) का रिश्ता भी बॉलीवुड के चर्चित सौतेले भाई-बहनों में शामिल है. दोनों के पिता बोनी कपूर हैं, जबकि उनकी मां अलग हैं. अर्जुन कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बेटे हैं, वहीं जान्हवी श्रीदेवी की बेटी हैं. शुरुआत में दोनों की जिंदगी अलग-अलग रही, लेकिन समय के साथ दोनों साथ आए और अब कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं और सपोर्ट करते हैं. दोनों की बॉन्डिंग फैंस को भी काफी पसंद आती है.
3. सनी देओल और ईशा देओल
सनी देओल (Sunny Deol) और ईशा देओल (Bobby Deol) भी बॉलीवुड के सौतेले भाई-बहन हैं. दोनों के पिता दिग्गज धर्मेंद्र थे, लेकिन उनकी मां अलग हैं. सनी देओल कीप्रकाश कौर के बेटे हैं, जबकि ईशाहेमा मालिनी की बेटी हैं. दोनों की परवरिश अलग-अलग परिवारों में हुई, इसलिए लंबे समय तक उनकी जिंदगी भी अलग रही. हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते में अपनापन देखने को मिला. ईशा कई मौकों पर अपने बड़े भाई सनी और बॉबी के लिए प्यार और सम्मान जाहिर कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: एक ही परिवार से आए ये भाई-बहन, एक बना सुपरस्टार तो दूसरा रह गया गुमनाम
4. सारा अली खान और तैमूर खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के भी दो सौतेले भाई है. सैफ अली खान ने दो शादी की है. उनकी पहली पत्नी अमृता से दो बच्चे सारा और इब्राहिम हैं. वहीं, करीना से एक्टर ने दूसरी शादी की थी और उनसे दो बेटे तैमूर (Taimur Ali Khan) और जेह हैं. ऐसे में सारा अपने दोनों छोटों भाईयों को हर साल राखी बांधती हैं और उन पस प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.
5. शाहिद कपूर-ईशान खट्टर
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के बीच सौतेले भाई होने के बावजूद काफी अच्छी बॉन्डिंग है. लेकिन यहां इनकी मां नहीं पिता अलग हैं और दोनों की मां नीलिमा अजीम हैं. वहीं, दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों भाइयों के बीच दोस्ती जैसा रिश्ता है. शाहिद अक्सर ईशान के करियर को लेकर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए हैं. वहीं ईशान भी अपने बड़े भाई शाहिद के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: राखी के त्योहार और भाई-बहन के रिश्ते पर बनीं ये बेहतरीन फिल्में, OTT पर घर बैठे उठाएं मजा
'क्रिकेट बेचा गया तो...' दिग्गज ने टी20 खेलने वाले खिलाड़ियों को दिखाया आईना, टेस्ट मैचों को लेकर बोली बड़ी बात
Javagal Srinath : भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट और टी20 क्रिकेट के बीच का फर्क बताया है. इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को बड़ी नसीहत देते हुए टी20 क्रिकेट के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट पर गंभीरता से फोकस करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि, जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते उनके लिए टी20 खेलना बहुत मुश्किल है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
श्रीनाथ ने बताई टेस्ट क्रिकेट की अहमियत
जवागल श्रीनाथ ने कहा कि, 'आईपीएल जरूरी है लेकिन आपको क्रिकेट में गहराई चाहिए. मेरा मतलब है कि टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का फॉर्मेट है. इसीलिए इसे सभी क्रिकेट की मां कहा जाता है. जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलता है, उसके लिए टी20 क्रिकेट खेलना भी आसान हो सकता है. लेकिन जो सिर्फ T20 क्रिकेट खेलता है, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उतना आसान नहीं है. इसलिए, मैं कह रहा हूं टेस्ट क्रिकेट पर ही टिके रहो. ये खेल का लंबा वर्शन है. इसके साथ ही तुम टी20 भी खेल सकते हो'.
युवा टैलेंड को लेकर श्रीनाथ ने बोली बड़ी बात
श्रीनाथ ने आगे कहा कि, 'मुझे बहुत सी चीजें होती दिख रही हैं. क्रिकेट को बेचा नहीं जा सकता. इसकी कोचिंग करनी पड़ती है. मैं समझता हूं कि एकेडमी और बाकी सब चीजों से कुछ इन्वेस्टमेंट होता है और यह ठीक है. लेकिन अगर क्रिकेट बेचा गया तो टैलेंट को नुकसान होगा. इसलिए, हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है'.
VIDEO | Indore, Madhya Pradesh: Former India fast bowler and ICC Elite Panel Match Referee Javagal Srinath, says, "IPL is important, but you need depth in cricket. I mean, Test cricket is a five-day format, which is why it is called the 'mother of all cricket.' A player who plays… pic.twitter.com/avCd1Q0AP9
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2026
आपको बता दें कि, टेस्ट क्रिकेट को भारत में काफी प्राथमिकता दी जाती है. इसका उदाहण हैं कि, इंडियन क्रिकेट में घरेलू स्तर पर रेड बॉल क्रिकेट लगातार खेला जाता है. दलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भारत के युवा और नए खिलाड़ी अक्सर रेड बॉल क्रिकेट खेलते हैं. इसके चलते ही टीम के पास चेतेश्वर पुजार और सफराज खान जैसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के जारिए भारत के तमाम क्रिकेटर्स को टी20 क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी आईपीएल से ही टीम इंडिया को मिले.
Happy birthday, Javagal Srinath...!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 31, 2023
541 International wickets including 300+ ODI wickets & 200+ Test wickets, one of the finest from India.pic.twitter.com/4UnWymsOX8
जवागल श्रीनाथ का अंतरराष्ट्रीय करियर
जवागल श्रीनाथ ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों और 229 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 236 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उन्हें वनडे क्रिकेट में भी 315 विकेट मिले हैं. वो भारत के सफलत्म तेज गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार हैं.
| प्रारूप | अवधि | मैच | पारी | गेंदें | मेडन | दिए रन | विकेट | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी | इकॉनमी | औसत | स्ट्राइक रेट | 4 विकेट | 5 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 1991–02 | 67 | 121 | 15104 | 597 | 7196 | 236 | 8/86 | 2.86 | 30.5 | 64.0 | 8 | 10 |
| वनडे | 1991–03 | 229 | 227 | 11935 | 137 | 8847 | 315 | 5/23 | 4.45 | 28.1 | 37.9 | 7 | 3 |
| प्रथम श्रेणी | 1989–03 | 147 | 251 | 28618 | 1091 | 14027 | 533 | 9/76 | 2.94 | 26.3 | 53.7 | 22 | 23 |
| लिस्ट ए | 1990–03 | 290 | 287 | 14981 | 192 | 10684 | 407 | 5/23 | 4.28 | 26.2 | 36.8 | 9 | 4 |
ये भी पढ़ें : गिल और विराट से लेकर अजहरुद्दीन तक... टेस्ट में किस भारतीय कप्तान ने सबसे ज्यादा बार पारी की घोषित, देखें पूरी लिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








.jpg)

