Responsive Scrollable Menu

H1N1 Cases in Delhi-NCR: H1N1 खतरनाक! ऐसे करें बचाव | Swine Flu Warning | N18S

H1N1 Cases in Delhi-NCR: H1N1 खतरनाक! ऐसे करें बचाव | Swine Flu Warning | N18S #SwineFlu #H1N1 #HealthTips #स्वाइनफ्लू #SwineFluSymptoms #HealthInHindi #fluprevention news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, delhi cng pump blast, satyendar jain arrest, viksit bharat 2047 delhi, pakistan isi network, supreme court ugc rules, cbse three language policy, red fort blast case, meerut love jihad case, shahjahanpur gautam maurya murder, sambhal iqbal mahmood demolition notice news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

Haryanvi Singer Ankit Balyan की शामली में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक जिम के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वारदात को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश का पूरा जाट समुदाय इसे खुद पर प्रहार मानकर आक्रोशित है।

सपा प्रमुख ने बालियान की हत्या को ‘बेहद निंदनीय’ बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘शून्य’ पर पहुंच गई है। उन्होंने हत्या की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के पहलू से भी जांच किए जाने की मांग की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शामली के शहर कोतवाली इलाके में शाम को हरियाणवी गायक अंकित बालियान जब जिम से बाहर निकले, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। यह अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि बालियान आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

हालांकि, अधिकारियों या उनके सहयोगियों की ओर से तत्काल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, और न ही यह स्पष्ट हो सका कि क्या यह उनकी हत्या की वजह हो सकती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने कहा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और बालियान पर कई गोलियां चलाईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

हरियाणवी गायक अंकित बालियान के यूट्यूब चैनल के 3.66 लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। वह अपने वीडियो में विभिन्न सहयोगियों के साथ गायक और कलाकार के रूप में नजर आते थे। उनके कई वीडियो में बंदूक, हथियार और एसयूवी का इस्तेमाल दिखाया गया था।

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने देर रात एक्स पर कहा, उप्र की कानून-व्यवस्था को शून्य करते हुए जिस प्रकार शामली में लोकप्रिय गायक अंकित बालियान की 18 राउंड गोलियां चलाकर बेरहमी से हत्या की गई है उससे पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त हो गया है। यादव ने इसी पोस्ट में आगे कहा, मृतक की दुखी मां के द्वारा अपने बेटे के शव को गोद में रखकर सड़क पर ही शोकाकुल होने का समाचार हृदयविदारक है।

जाट समाज ने हमलावारों की गिरफ़्तारी को लेकर सड़क पर ही अपनी मांग बुलंद की है। उत्तर प्रदेश का समस्त जाट समुदाय इसे अपने ऊपर प्रहार मानकर आक्रोशित है। उन्होंने कहा, इस हत्याकांड की जांच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के दृष्टिकोण से भी किये जाने की मांग उठ रही है।

Continue reading on the app

  Sports

PM मोदी ने बताई भारतीय खेलों की कड़वी सच्चाई, कैसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीतेगा भारत?

पीएम नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया डायलॉग में सैकड़ों एथलीट्स को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे भारत ओलंपिक में कामयाबी हासिल कर सकता है? Thu, 27 Aug 2026 13:00:44 +0530

  Videos
See all

Viral Video | "खान सर मेरे रूममेट के बॉयफ्रेंड थे" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:14:41+00:00

Nepal Flood News: नेपाल में तबाही कैसे आई...एक-एक थ्योरी समझिए! Nepal News | Flood News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:16:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers