Responsive Scrollable Menu

ईरान की गिरफ्त में US का जहाज! फिर जो हुआ, बौखलाया अमेरिका

अमेरिका के तेल टैंकर को जबत कर उसे ना सिर्फ बेच दिया बल्कि बेचने के बाद आई रकम से अमेरिका के कारण पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा भी दे डाला। इसराइल और अमेरिका के साथ जारी जंग के माहौल के बीच तेहरान से एक आई खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। ईरानी अदालत ने एक अभूतपूर्व कानूनी कदम उठाते हुए अमेरिका को उसी के हथियार से जबरदस्त मात दे दी है। दरअसल फारस की खाड़ी में जब्त किए गए अमेरिकी तेल टैंकर के पूरे कच्चे तेल को ईरान ने बेच दिया। करीब 3.6 से 3.7 करोड़ लगभग ₹300 करोड़ की वसूली की गई और यह पैसा अमेरिका से हुए नुकसान के मुआवजे के तौर पर सीधे पीड़ितों के बैंक खातों में भेजा भी जा रहा है। इस पूरी कार्यवाही के केंद्र में है ईरान के 771 वे बेबस मरीज जो एपीडर्मोलिसिस बुलोसा ईवी यानी बटरफ्लाई बीमारी से पीड़ित हैं। यह त्वचा की एक ऐसी दर्दनाक और दुर्लभ बीमारी है जिसमें इंसान की खाल तितली के पंखों की तरह नाजुक हो जाती है और जरा से स्पर्श से शरीर पर गहरे जख्म तक बन जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भारत आने की तैयारी में लगे थे जिनपिंग-पुतिन, अचानक भागे-भागे रूस पहुंच गए CIA चीफ

ईरानी अदालत ने अपने 100 से अधिक पन्नों के ऐतिहासिक फैसले में पाया कि वाशिंगटन द्वारा ईरान पर थोपे गए खड़े वित्तीय और बैंकिंग प्रतिबंधों के कारण स्वीडन की दवा कंपनियों ने इन मासूमों के इलाज के लिए जरूरी विशेष पट्टियां भेजना बंद कर दिया। इस वजह से बिना इलाज और दवा तड़प-तड़प कर दर्जनों मरीजों की मौत हो गई। जिससे अदालत ने अमानवीय और मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन करार दिया। अदालत द्वारा तेल टैंकरों को अमेरिका की संपत्ति साबित किए जाने के बाद कानूनी प्रक्रियाओं के तहत तेल को नीलाम कर डाला और पूरी राशन तहरान न्यायपालिका के खाते में भी भेज दी गई। अदालत के आदेशानुसार याचिका दायर करने वाले सभी 771 बटरफ्लाई मरीजों के एनजीओ खाना एईबी को प्रति मरीज 2 अरब तोमान की राशि तुरंत ट्रांसफर करने के निर्देश भी जारी किए गए। जहां एक तरफ ईरान ने इसे अमेरिका की अवैध दादागिरी पर पीड़ितों की नैतिक और कानूनी जीत बताया। वहीं अमेरिका ने इस तेल नीलामी की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय समुद्री नियमों का उल्लंघन और डकैती करार दिया है। 

इसे भी पढ़ें: ये हमें मंजूर नहीं... ईरान ने बता दी मुस्लिम NATO में एंट्री की शर्त

ईरान की अदालत ने जो फैसला लिया है उसके पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है क्योंकि किसी दूसरे देश के टेल टैंकर को जब्त करके उस देश द्वारा थोपे गए प्रतिबंध के एवज में पीड़ितों को मुआवजा दिलाना अपने आप में एक सराहनीय कार्य के तौर पर भी देखा जा रहा है। जिससे अमेरिका की दादागिरी को बहुत बड़ी चुनौती मिल चुकी है। इस खबर के बाद से अमेरिकी सपोर्टरों को निराशा हाथ लगी है। तो वहीं रानी समर्थकों ने इसे न्याय करार दिया है। यानी वे बम बम हो चुके हैं। जिसे पूरी दुनिया देखना चाहती थी। जिसे इसराइल और अमेरिका देखना चाहते थे। लेकिन उनकी चाहत थी कि या तो वह गंभीर रूप से घायल हो या फिर अस्पताल के बिस्तर पर जिंदा लाश की तरह पड़ा हो। पर अब ईरान ने सबको चौंका दिया है।

Continue reading on the app

Nepal Flood News: नेपाल में जल प्रलय की भयानक तस्वीरें! Nepal News | Flood News Today | News18 India

नेपाल की सरहद से कई किलोमीटर दूर पहाड़ों पर ऐसा क्या हुआ...कि 3 घंटे के भीतर सुनामी आ गई...? इसकी पूरी इनसाइड स्टोरी सामने आ गई है...पहले आपको दिखाते हैं नेपाल में आई तबाही की तस्वीरें जो डरा देने वाली हैं। नेपाल प्रशासन की ओर से अब तक तबाही में 157 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। ऐसे लोगों की संख्या सैंकड़ों में है जो लापता हैं....। कल आई तबाही में नेपाल सेना के 44 जवान, 28 नेपाल पुलिस के जवान और 13 सशस्त्र पुलिसकर्मी भी संपर्क से बाहर है। 19 मोटरेबल पुल और 40 KM सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।  News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig  न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates:  https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App  https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/ ID_SS ID_SN ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 india live, hindi news live, us iran war, weather news, swine flu cases, nepal flash floods, muskan murder case, delhi drug news, gurugram waterlogging, delhi preet vihar murder case, kulgam terror operation, bangladesh hindu family murder, lahore eid milad violence, pm modi, khelo india dialogue, up startup policy 2026, national sports day, Raksha Bandhan 2026

Continue reading on the app

  Sports

Javagal Srinath का युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंत्र: 15 साल खेलना है तो Test Cricket खेलो!

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने युवा खिलाड़ियों को एक अहम सलाह दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर वे खेल में लंबा करियर बनाना चाहते हैं, तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट को ज़्यादा गंभीरता से लेना चाहिए। श्रीनाथ गुरुवार को इंदौर में मध्य प्रदेश क्रिकेट अवार्ड्स (MPCA) के मौके पर मीडिया से बात कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए श्रीनाथ ने टेस्ट क्रिकेट को सभी तरह के क्रिकेट की जननी बताया और युवाओं को इस फ़ॉर्मेट को ज़्यादा गंभीरता से लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी लंबे फ़ॉर्मेट में खेल सकता है, उसके लिए T20 खेलना आसान होता है।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test: सोनल दिनुशा और नुवांता के अर्धशतकीय संघर्ष से श्रीलंका 329 पर पहुंचा


श्रीनाथ ने कहा कि IPL ज़रूरी है, लेकिन क्रिकेट में गहराई की भी ज़रूरत होती है, जो टेस्ट क्रिकेट में मिलती है। टेस्ट क्रिकेट पांच दिन का फ़ॉर्मेट है, इसीलिए इसे 'सभी तरह के क्रिकेट की जननी' कहा जाता है। जो खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट खेलता है, उसके लिए T20 खेलना आसान हो सकता है, लेकिन जो सिर्फ़ T20 खेलता है, उसके लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उतना आसान नहीं होता। टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दें, जो खेल का लंबा फ़ॉर्मेट है। इसके साथ-साथ आप T20 भी खेल सकते हैं।

श्रीनाथ ने यह भी कहा कि युवाओं का IPL से जुड़े पैसे और ग्लैमर की वजह से उसकी ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी 15 साल तक लगातार खेलना चाहता है, तो उसे टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा क्योंकि T20 में उन्हें रोटेशन का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि IPL की ओर आकर्षित होना स्वाभाविक है। इसमें काफी ग्लैमर और चकाचौंध होती है। माता-पिता, राज्य संघों और कोचों को अपने बच्चों को उनके क्रिकेट करियर के बारे में सही सलाह देनी चाहिए। अगर आप इसे 15 साल तक अपना पेशा बनाना चाहते हैं, तो आपको टेस्ट मैच खेलने होंगे। T20 में खिलाड़ियों को बहुत जल्दी रोटेट किया जाता है।
 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Manjrekar ने ICC और BCCI को घेरा: Jaiswal और Suryavanshi के बर्ताव पर दी कड़ी चेतावनी


श्रीनाथ ने 1991 से 2002 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 30.49 की औसत से 236 विकेट लिए, जिसमें 10 बार एक पारी में पांच विकेट और एक बार मैच में दस विकेट लेने का कारनामा शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86 रन देकर 8 विकेट लेना रहा। वे टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज हैं।
 
 For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Thu, 27 Aug 2026 13:32:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Floods: जलप्रलय के बीच भारत का दूसरा विमान नेपाल के लिए रवाना | Nepal Flood | Rescue |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:45:06+00:00

Viral Video | मनचले को लड़की ने चप्पलों से पीटा! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T08:44:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers