Responsive Scrollable Menu

तंबाकू, मोटापा समेत इन कारणों से बढ़ता है शरीर में कैंसर का खतरा! कहीं आपकी जिंदगी भी तो नहीं खतरे में?

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि किन कारणों से किसी व्यक्ति के अंदर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ने लगता है? आइए ICMR की रिपोर्ट से जानते हैं उन कारणों के बारे में.

The post तंबाकू, मोटापा समेत इन कारणों से बढ़ता है शरीर में कैंसर का खतरा! कहीं आपकी जिंदगी भी तो नहीं खतरे में? appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

यश का ग्लोबल धमाका, हॉलीवुड के Lionsgate से मिलाया हाथ, ‘टॉक्सिक’ से शुरू हुई नई पारी

ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा कदम उठाते हुए हॉलीवुड के दिग्गज स्टूडियो लायंसगेट (Lionsgate) ने भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और फिल्म निर्माता यश तथा उनके प्रोडक्शन हाउस 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' के साथ एक रणनीतिक गठजोड़ किया है. इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ते फिल्म बाजारों में से एक, भारत में लायंसगेट की पहुंच को और अधिक मजबूत करना है. इस ऐतिहासिक डील की घोषणा लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयर एडम फोगेलसन और सुपरस्टार यश ने मिलकर की है.  

'टॉक्सिक' की ग्लोबल रिलीज के साथ साझेदारी की शुरुआत

इस नई साझेदारी की शुरुआत यश की मचअवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की ग्लोबल रिलीज के साथ हो रही है. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. फिल्म के टीजर्स और प्रमोशनल ट्रेलर्स को अब तक कुल 340.9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में 2,000 से अधिक सिनेमाघरों में प्राइम मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर रिलीज की जा रही है.

लायंसगेट की टॉप फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे यश

इस कोलैबोरेशन के तहत यश केवल अपनी फिल्मों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि वह लायंसगेट की चुनिंदा फ्लैगशिप थियेट्रिकल रिलीज के प्रमोशनल कैंपेन का भी अहम हिस्सा बनेंगे. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर 25 मिलियन से अधिक की ग्लोबल फैन फॉलोइंग वाले यश, भारत के 1.48 अरब की आबादी वाले विशाल बाजार में स्टूडियो की टॉप आईपी को प्रमोट करेंगे. इसमें एक्शन फ्रेंचाइजी ‘जॉन रैम्बो’ और ‘जॉन विक’ यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म ‘केन’ जैसी बड़ी ग्लोबल फिल्में शामिल हैं.

यह भी देखें- Toxic Movie Review: यश के डबल रोल और धांसू एक्शन ने जीता दिल, फुल पैसा वसूल है टॉक्सिक?

चेयर एडम फोगेलसन ने बांधे यश की तारीफों के पुल

लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयर एडम फोगेलसन ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता सिनेमा बाजार है और यश इस क्षेत्र की एक बेहद प्रभावशाली आवाज हैं. उन्होंने यश को एक सच्चा ग्लोबल एक्शन स्टार बताया.

वहीं, सुपरस्टार यश ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि लायंसगेट एक्शन स्टोरीटेलिंग का मास्टर है. उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस और वह 'टॉक्सिक' को दुनिया के सामने ला रहे हैं, वह लायंसगेट के साथ मिलकर अलग-अलग सिनेमाई दुनियाओं के बीच एक पुल बनाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इस महत्वपूर्ण डील को लायंसगेट के ईवीपी अनुग्रह जोशी और यश के एजेंट अविनाश बिडैया ने सफलतापूर्वक नेगोशिएट किया.

‘टॉक्सिक’ की स्टार कास्ट 

टॉक्सिक: अ फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ समकालीन ग्लोबल सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का निर्देशन सनडांस अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर गीतू मोहनदास ने किया है, जिनकी चर्चित फिल्म ‘लायर्स डाइस’ भारत की ओर से ऑस्कर में आधिकारिक एंट्री रह चुकी है. वेंकट के नारायण और यश द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी जैसी जानी-मानी एक्ट्रेसेस लीड रोल में नजर आएंगी.

‘टॉक्सिक’ की कहानी क्या है? 

इस फिल्म की कहानी गोवा में पुर्तगाली शासन के बिखरते दौर के बैकग्राउंड पर आधारित है. यह कहानी 'राया' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धोखे और खूनी संघर्ष के बीच अंडरवर्ल्ड की सत्ता अपने नाम करता है. हालांकि, टॉप पर पहुंचने के बाद उसे यह अहसास होता है कि शक्ति और सत्ता की एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. 

यह भी देखें- Toxic से यश और कियारा के इंटीमेट सीन्स हुए 'लीक', सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोगों के उड़े होश!

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: रवींद्र जडेजा-सारांश जैन से परेशान, भारतीय कोच ने बताया- कैसे दूर होगी नो-बॉल की टेंशन?

कोलंबो टेस्ट मैच में सिर्फ 2 दिन की गेंदबाजी में दोनों भारतीय स्पिनरों ने मिलकर 10 नो-बॉल कर दी. सारांश की टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद नो-बॉल थी, जबकि जडेजा ने जडेजा के हाथ से एक विकेट फिस गयाय Wed, 26 Aug 2026 20:18:25 +0530

  Videos
See all

नारी शक्ति का अपमान नहीं भूलेगा यूपी-Rohit Kumar Singh । Aishwarya Kapoor #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T15:47:26+00:00

Goa में AAP जीती तो 5 दिन में E20 Petrol करूंगा बैन, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा: Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T15:46:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers