Responsive Scrollable Menu

पड़ोसी Nepal के Flood संकट में भारत साथ खड़ा, PM Modi ने Balen Shah से की बात, दिया हर संभव मदद का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (26 अगस्त) को नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और पड़ोसी देश में विनाशकारी बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने शाह को भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया और संकट से निपटने में नेपाल की मदद के लिए हर संभव मानवीय और राहत सहायता की पेशकश की।
 

इसे भी पढ़ें: Nepal Flood: बिहार में हाई अलर्ट, अमित शाह ने CM सम्राट से की बात, PM Modi की भी नजर


X पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया। इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल में अपने भाइयों और बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। हमारी टीमें बचाव और राहत कार्यों पर निकटता से समन्वय कर रही हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत पड़ोसी देश में विनाशकारी बाढ़ के बाद जल्द से जल्द नेपाल को राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रहा है।

बुधवार को मध्य नेपाल में अचानक आई ज़बरदस्त बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और नदी के किनारे बसे इलाकों में भारी तबाही हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से कम से कम एक दर्जन पनबिजली परियोजनाओं को भी नुकसान पहुँचा है। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे भोटे कोशी नदी में बाढ़ का पानी तेज़ी से बढ़ा; बताया जा रहा है कि यह पानी तिब्बत की तरफ से आया था। इस आपदा से तिब्बत की सीमा से लगे रसुवा और धाडिंग ज़िलों के साथ-साथ काठमांडू के दक्षिण-पश्चिम में स्थित नुवाकोट ज़िला भी प्रभावित हुआ।
 

इसे भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: जलप्रलय से कई लोगों की मौत, 105 Kailash Mansarovar Yatri लापता, Bihar में बाढ़ का अलर्ट


नेपाल सेना ने एक बयान में कहा कि नदी के जलस्तर में अचानक हुई बढ़ोतरी से रसुवा ज़िले के तिमुरे और पास के स्याफ्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ, जहाँ गाड़ियाँ, सामान और अन्य संपत्तियाँ बह गईं। रसुवा ज़िला काठमांडू के उत्तर-पूर्व में और तिब्बत सीमा से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित है।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

Tahir Hussain ने Ankit Sharma हत्याकांड में उम्रकैद की सजा को Delhi High Court में चुनौती दी

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने फरवरी 2020 के दंगों के दौरान खुफिया ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में अपनी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। हुसैन ने आरोप लगाया कि जनता के आक्रोश को शांत करने के लिए जांच एजेंसियों ने उन्हें इस मामले में फंसाने के इरादे से जांच की। सोमवार को दायर की गई इस अपील पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

हुसैन ने अपनी अपील में कहा, ‘‘अपीलकर्ता के खिलाफ जांच शुरू से ही निष्पक्ष नहीं थी और उसका उद्देश्य जनता के आक्रोश को शांत करने के लिए उसे इस मामले में फंसाना था। प्राथमिकी में पहले की तारीख और समय दर्ज किया गया है। छह मार्च 2020 तक, यानी जब तक अपीलकर्ता को एक अन्य मामले में गिरफ्तार नहीं किया गया, तब तक कोई ठोस जांच नहीं की गई थी।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में गवाहों को सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया है और वास्तविक चश्मदीद गवाहों के बयानों में हेरफेर की गई है।

साथ ही, असली अपराधियों को कानून के कठघरे में नहीं लाया गया है। हुसैन ने निचली अदालत के 13 जुलाई के दोषसिद्धि के आदेश और 31 जुलाई के सजा संबंधी आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया है। उसकी दलील है कि निचली अदालत ने पूरी तरह अविश्वसनीय गवाहों के बयानों पर भरोसा किया और ऐसे गवाहों के बयानों को भी आधार बनाया, जिन्होंने घटना को देखा ही नहीं था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 26 फरवरी 2020 को शिकायतकर्ता रविंदर कुमार ने दयालपुर पुलिस थाने के अधिकारियों को सूचना दी थी कि उनका बेटा अंकित शर्मा 25 फरवरी 2020 से लापता है। बाद में उन्हें कुछ स्थानीय लोगों से पता चला कि चांद बाग पुलिया स्थित मस्जिद से हत्या के बाद एक व्यक्ति के शव को खजूरी खास नाले में फेंक दिया गया था। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया कि शर्मा का शव खजूरी खास नाले से बरामद किया गया था और उसके शरीर पर चोट के 51 निशान थे।

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने शर्मा की हत्या के दोषी ताहिर हुसैन और चार अन्य को 31 जुलाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अदालत ने कहा था कि यह मामला ‘‘दुर्लभ से दुर्लभतम’’ श्रेणी में नहीं आता, जिसके लिए मौत की सजा दी जाए। अदालत ने हुसैन के अलावा नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हुसैन को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 302 (हत्या), 365 (किसी व्यक्ति को बंधक बनाने के इरादे से अपहरण करना), 147 (दंगा करना), 148 (घातक हथियार से लैस होकर दंगा करना), 153-ए (शत्रुता को बढ़ावा देना) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत घोषित आदेश की अवज्ञा)के साथ धारा 149 (गैरकानूनी रूप से जमा होना) के तहत दोषी ठहराया गया था। अधीनस्थ अदालत ने 13 जुलाई को हुसैन और चार अन्य को शर्मा की हत्या के लिए दोषी ठहराया था, जिन पर दंगों के दौरान भीड़ ने हमला किया था। बाद में शर्मा का शव एक नाले में मिला।

चौबीस फरवरी 2020 को नागरिकता कानून के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा के बेकाबू होने के बाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें शुरू हो गई थीं। इन झड़पों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, 13 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs for India in Test: भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की कहानी शानदारी है . इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जिनके बाद राहुल द्रविड़ 'द वॉल' का नाम आता है . तीसरे स्थान पर लिटिल मास्टर सुनील गावस्करऔर चौथे पर रन मशीन विराट कोहली मौजूद हैं . वहीं वीवीएस लक्ष्मण पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने अपनी कलात्मक पारियों से इतिहास रचा . Wed, 26 Aug 2026 17:44:44 +0530

  Videos
See all

नेपाल में तबाही बिहार में अलर्ट...| Nepal Flood | Bihar | Uttar Pradesh | Kushinagar | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T12:15:32+00:00

Nepal Flash Flood | नेपाल की तबाही में 100 से ज्यादा भारतीय लापता | #flood #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T12:09:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers