Responsive Scrollable Menu

डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन: अंतिम संस्कार में बदहवास दिखीं पत्नी अरुणा ईरानी; कैटरीना-विक्की समेत सितारों ने दी विदाई; VIDEO

Kuku Kohli Funeral: हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर और ‘फूल और कांटे’ के निर्देशक कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार, 25 अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बुधवार को मुंबई में उनके अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी बेहद भावुक नजर आईं। परिवार और करीबी लोगों की मदद से वह अंतिम संस्कार में पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, कुकू कोहली की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई। कुकू कोहली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे कुकू कोहली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकू कोहली को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए स्टेंट भी लगाया था। शुरुआती इलाज के बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई और मंगलवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।

अंतिम संस्कार में भावुक हुईं अरुणा ईरानी
कुकू कोहली की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी बुधवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस दौरान वह काफी दुखी और टूटे हुए नजर आईं। परिवार और करीबी दोस्तों ने उन्हें संभाला।

कुकू कोहली के अंतिम दर्शन उनके मुंबई स्थित आवास पर रखे गए थे, जिसके बाद ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बॉलीवुड की कई हस्तियों ने दी अंतिम विदाई
कुकू कोहली को अंतिम विदाई देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। अभिनेता विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, फिल्ममेकर रोहित शेट्टी, जावेद अख्तर-शबाना आजमी और स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल समेत कई सितारे श्मशान घाट पहुंचे।

 

‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन को मिली बड़ी पहचान
कुकू कोहली ने बतौर निर्देशक 1991 में ‘फूल और कांटे’ से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अजय देवगन के करियर को मजबूत शुरुआत मिली।

कुकू कोहली और अजय देवगन की जोड़ी ने इसके बाद भी दर्शकों का ध्यान खींचा। निर्देशक ने अपने करियर में ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।

1990 में हुई थी अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की शादी
अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की शादी साल 1990 में हुई थी। इससे पहले कुकू कोहली की शादी रीटा कोहली से हुई थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां, पूजा और करिश्मा हैं। अरुणा ईरानी और कुकू कोहली की कोई संतान नहीं थी।

Continue reading on the app

घर के पकोड़े कुछ देर में हो जाते हैं नरम और ऑयली? तलते समय न करें ये गलतियां, लंबे समय तक रहेंगे कुरकुरे, जानिए तरीका

Crispy Pakora Recipe: घर पर पकोड़े बनाते समय तेल का सही तापमान उनकी क्रिस्पीनेस के लिए बेहद जरूरी है. कम गर्म तेल में पकोड़े डालने से वे ज्यादा तेल सोख सकते हैं और नरम हो सकते हैं. कड़ाही में एक साथ बहुत सारे पकोड़े डालने से भी तेल का तापमान अचानक कम हो जाता है. बैटर न बहुत पतला होना चाहिए और न ही जरूरत से ज्यादा गाढ़ा रखना चाहिए. बेसन में थोड़ा चावल का आटा मिलाने से पकोड़ों की बाहरी परत ज्यादा कुरकुरी बनाने में मदद मिल सकती है. तलने के बाद गर्म पकोड़ों को तुरंत ढकने के बजाय वायर रैक या जाली वाली छननी पर रखना बेहतर है.

Continue reading on the app

  Sports

4-5 कदम का रन अप और 10 नो बॉल, टेस्ट में अव्वल हैं रवींद्र जडेजा, आंकड़े खोल रहे पोल

Ravindra Jadeja no ball problem in test: कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय स्पिनरों ने चौथे दिन तक 10 नो बॉल फेंककर अनुशासनहीनता की नई मिसाल पेश की है. साल 2021 के बाद किसी टेस्ट मैच में यह भारतीय स्पिनरों का तीसरा सबसे निराशाजनक रिकॉर्ड है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि 2021 से अब तक टेस्ट में सर्वाधिक नो-बॉल फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर स्पिनरों द्वारा क्रीज लांघने की ये गैर-जरूरी गलतियां टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती हैं. Wed, 26 Aug 2026 20:40:36 +0530

  Videos
See all

नारी शक्ति का अपमान नहीं भूलेगा यूपी-Rohit Kumar Singh । Aishwarya Kapoor #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T15:47:26+00:00

परिवारवाद Vs मेरिट, किसका पलड़ा भारी? । Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T15:46:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers