Responsive Scrollable Menu

टीकमगढ़ में 24 घंटे में 1.5 इंच बारिश: बान सुजारा बांध का बढ़ा जलस्तर, तीसरा गेट भी खोला गया

टीकमगढ़ में 24 घंटे में 1.5 इंच बारिश: बान सुजारा बांध का बढ़ा जलस्तर, तीसरा गेट भी खोला गया

Continue reading on the app

Govinda-Sunita: गोविंदा का अफेयर... मंदिर में मन्नत मांगने पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा! कश्मीरा शाह बोलीं- 'कुछ तो गलत हुआ है'; Video

Govinda-Sunita: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में अनबन और तलाक की रूमर्स जैसी लगातार चर्चाएं चल रही हैं। गोविंदा के अफेयर का दावा करने के बाद हाल ही में सुनीता आहूजा राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करती नजर आई हैं। दूसरी ओर, परिवार से जुड़े इस विवाद पर गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने बयान दिया है।

खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं सुनीता आहूजा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुनीता आहूजा खाटू श्याम मंदिर में हाथ जोड़कर पूजा करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सिर पर गुलाबी दुपट्टा रखा हुआ था और वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। एक अन्य वीडियो में सुनीता हनुमान मंदिर में भी दर्शन करती दिखाई दीं। उन्होंने मंदिर में भगवान हनुमान के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया।

निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता का मंदिर पहुंचना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

गोविंदा-सुनीता कॉन्ट्रोवर्सी पर कश्मीरा शाह का बयान
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर कश्मीरा शाह से सवाल किया गया तो वह नाराज हो गईं। सोमवार, 24 अगस्त को मुंबई में अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं कश्मीरा से जब पैपराजी ने कथित तनाव को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने साफ शब्दों में जवाब दिया कि अगर दोनों ने इस मामले को छोड़ दिया है तो मीडिया को भी इसे छोड़ देना चाहिए।

‘मैं अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं’
कश्मीरा शाह ने इस दौरान सुनीता आहूजा का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा- "मैं इतना जानती हूं कि वो मेरी फैमिली है; मैं अपने परिवार की रक्षा करूंगी। और मैं अपने परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं। मैं सुनीता के साथ खड़ी हूं। आज तक उन्हें क्या आवाज उठाई है? कभी कहा है कि ये गलत है, वो गलत है? आज बोल रही है ना, तो।" होगा कुछ गलत।"

 

कैसे शुरू हुआ गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर विवाद?
गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर चर्चाएं तब तेज हुईं जब अभिनेता को कथित तौर पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद सुनीता ने गोविंदा के साथ उनके काम करने और कोमल के साथ उनकी कथित नजदीकी को लेकर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाए।

सुनीता ने कोमल को लेकर भी तीखी टिप्पणी की थी। इसके जवाब में गोविंदा ने सुनीता को सार्वजनिक तौर पर उनके बारे में बयान देते समय मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी थी।

इसके बाद सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों के तलाक की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया।

राखी सावंत से बातचीत के बाद फिर गरमाया मामला
विवाद उस समय और बढ़ गया जब सुनीता ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर दावा किया कि गोविंदा कोमल रानी से शादी करने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को खारिज कर दिया था और सुनीता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाने वाला बयान दिया था।

फिलहाल गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें जारी हैं। वहीं, सुनीता की मंदिर यात्रा और कश्मीरा शाह का बयान इस पूरे मामले में एक नया एंगल जोड़ रहा है। दोनों की ओर से तलाक को लेकर किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: यूरोप में क्रिकेट क्रांति: अभिषेक बच्चन ने बताया ETPL कैसे बदल रहा है खेल का चेहरा?

ETPL के साथ यूरोप में क्रिकेट का नया अध्याय! जानें कैसे यह T20 लीग स्थानीय प्रतिभाओं को मंच दे रही है और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है. स्टीव वॉ, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों का समर्थन और यूरोप के खेल प्रेमियों के लिए रोमांचक अनुभव. #ETPL #CricketEurope #T20Cricket #SportsNews #NetherlandsCricket Wed, 26 Aug 2026 17:16:13 +0530

  Videos
See all

Hijab Controversy: ओवैसी के रुख पर चिराग पासवान का तीखा हमला #hijab #owaisi #chiragpaswan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:45:02+00:00

UP news: महिलाओं को हर साल 40 हजार देंगे- सपा #shorts #ytshorts #akhileshyadav #dimpleyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T11:46:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers