Govinda-Sunita: गोविंदा का अफेयर... मंदिर में मन्नत मांगने पहुंची पत्नी सुनीता आहूजा! कश्मीरा शाह बोलीं- 'कुछ तो गलत हुआ है'; Video
Govinda-Sunita: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में अनबन और तलाक की रूमर्स जैसी लगातार चर्चाएं चल रही हैं। गोविंदा के अफेयर का दावा करने के बाद हाल ही में सुनीता आहूजा राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करती नजर आई हैं। दूसरी ओर, परिवार से जुड़े इस विवाद पर गोविंदा के भांजे कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने बयान दिया है।
खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं सुनीता आहूजा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुनीता आहूजा खाटू श्याम मंदिर में हाथ जोड़कर पूजा करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सिर पर गुलाबी दुपट्टा रखा हुआ था और वह पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। एक अन्य वीडियो में सुनीता हनुमान मंदिर में भी दर्शन करती दिखाई दीं। उन्होंने मंदिर में भगवान हनुमान के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया।
निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता का मंदिर पहुंचना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
गोविंदा-सुनीता कॉन्ट्रोवर्सी पर कश्मीरा शाह का बयान
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर कश्मीरा शाह से सवाल किया गया तो वह नाराज हो गईं। सोमवार, 24 अगस्त को मुंबई में अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं कश्मीरा से जब पैपराजी ने कथित तनाव को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने साफ शब्दों में जवाब दिया कि अगर दोनों ने इस मामले को छोड़ दिया है तो मीडिया को भी इसे छोड़ देना चाहिए।
‘मैं अपनी फैमिली की औरतों के साथ खड़ी हूं’
कश्मीरा शाह ने इस दौरान सुनीता आहूजा का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा- "मैं इतना जानती हूं कि वो मेरी फैमिली है; मैं अपने परिवार की रक्षा करूंगी। और मैं अपने परिवार की औरतों के साथ खड़ी हूं। मैं सुनीता के साथ खड़ी हूं। आज तक उन्हें क्या आवाज उठाई है? कभी कहा है कि ये गलत है, वो गलत है? आज बोल रही है ना, तो।" होगा कुछ गलत।"
कैसे शुरू हुआ गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर विवाद?
गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर चर्चाएं तब तेज हुईं जब अभिनेता को कथित तौर पर कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद सुनीता ने गोविंदा के साथ उनके काम करने और कोमल के साथ उनकी कथित नजदीकी को लेकर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाए।
सुनीता ने कोमल को लेकर भी तीखी टिप्पणी की थी। इसके जवाब में गोविंदा ने सुनीता को सार्वजनिक तौर पर उनके बारे में बयान देते समय मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी थी।
इसके बाद सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर भी देखा गया। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दोनों के तलाक की अटकलों ने और जोर पकड़ लिया।
राखी सावंत से बातचीत के बाद फिर गरमाया मामला
विवाद उस समय और बढ़ गया जब सुनीता ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कथित तौर पर दावा किया कि गोविंदा कोमल रानी से शादी करने की योजना बना रहे हैं।
हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को खारिज कर दिया था और सुनीता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाने वाला बयान दिया था।
फिलहाल गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें जारी हैं। वहीं, सुनीता की मंदिर यात्रा और कश्मीरा शाह का बयान इस पूरे मामले में एक नया एंगल जोड़ रहा है। दोनों की ओर से तलाक को लेकर किसी आधिकारिक घोषणा की पुष्टि नहीं हुई है।
मैं अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं: मोहम्मद सिराज
कोलंबो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि टीम के गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन्हें पसंद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Samacharnama








