Responsive Scrollable Menu

नर्सरी की छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल:स्कूल वैन में पानी भरने से कई घंटों डर से बैठे रहे नर्सरी के छात्र, गुरुग्राम सेक्टर-14 की घटना

दिल्ली-NCR में बीते 2-3 दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से गुरुग्राम की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है। इन जलभराव की तस्वीरों में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नर्सरी क्लास के कुछ बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में बैठे हैं और उनके चारों तरफ पानी भरा हुआ है। ये बच्चे डरे हुए हैं और उनमें एक बच्ची चारों तरफ भरे पानी को देखकर जोर-जोर से रो रही है और मम्मी- मम्मी पुकार रही है। स्कूल वैन में पानी भरा, ड्राइवर को रुकना पड़ा गुरुग्राम में सेक्टर-14 के केंद्रीय विद्यालय का वैन चालक करीब डेढ़ बजे बच्चों को लेकर स्कूल से निकला था, लेकिन सड़क पर भरे पानी के बीच वैन बंद हो गई। ये वैन भारी बारिश के बीच शीतला माता मंदिर के पास पानी में फंस गई। जिसमें नर्सरी के छोटे बच्चे सवार थे। ड्राइवर ने बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें वैन से उतारकर एक दुकान में बैठा दिया और इसके बाद ड्राइवर ने बच्चों के पेरेंट्स को सूचना दी। हालांकि उस दुकान में भी चारों तरफ पानी भरा था, जिससे बच्चे डर गए और रोने लगे। बच्चों को 3 घंटे से ज्यादा इंतजार करना पड़ा जलभराव और ट्रैफिक के कारण बच्चों के पेरेंट्स को उन तक पहुंचने में 3 से ज्यादा घंटे लग गए। इस घटना से शहर के ड्रेनेज सिस्टम, जलनिकासी व्यवस्था और आपातकालीन शहरी प्रबंधन की कमियों को फिर सामने ला दिया है। सेक्टर 45 में भी क्लास 2 के स्टूडेंट्स कई घंटों फंसे रहे सुभाष चौक के आसपास भी भारी व्यवधान की सूचना मिली, जहां सेक्टर 45 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों को ले जा रही बसें भारी बारिश और यातायात जाम में कई घंटों तक फंसी रहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ जगहों पर पानी लगभग चार फीट तक भर गया था, जिसके कारण बसें फंस गईं। सेक्टर 45 से सेक्टर सेक्टर 48 तक पहुंचने में कुछ ही मिनट लगते हैं लेकिन भारी जल भराव के चलते स्टूडेंट्स को पांच से छह घंटे लगे। दो दिन में हुई भारी बारिश के बाद कम से कम 12 स्कूल बसें एक इलाके में फंसीं और कई बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ा। गुरुग्राम में अब 85-90 मिमी बारिश हुई गुरुग्राम के कई इलाकों में लगभग डेढ़ घंटे के दौरान करीब 85-90 मिमी बारिश हुई, जिससे सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ और शहर की जल निकासी व्यवस्था तथा मॉनसून की तैयारियों में कमियां उजागर हुईं। हालांकि, जब मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी थी, तो स्कूलों और प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षित वापसी के लिए क्या तैयारी की इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें.. राजस्थान के प्राइमरी स्कूल की छत गिरी:तेज आवाज सुनकर बच्चे कक्षा से बाहर निकले, मची अफरा-तफरी, दूसरी कक्षा भी जर्जर राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु देवकी स्थित अपर प्राइमरी स्कूल में एक कक्षा की छत गिर गई। उस समय स्कूल में 120 बच्चे मौजूद थे पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

चंडीगढ़ में 'चीनी का लंगर':कांग्रेस 1-1Kg का पैकेट बांट रही, उस पर अपना चुनाव चिन्ह लगाया; प्रधान बोले- 25 टन बांटेंगे

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने चीनी का लंगर लगाया है। यहां लोगों को सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में मुफ्त चीनी बांटी जा रही है। कांग्रेसी यहां चीनी के एक-एक किलो के पैकेट बनाकर लाए गए हैं। चीनी लेने के लिए यहां काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि वह कुल 50 थैले चीनी बांटेंगे। एक बैग में एक-एक किलो के 50 पैकेट हैं। फिलहाल मौके पर 15 बैग यानी 750Kg लाए जा चुके हैं। कुल 25 टन बांटने का दावा किया जा रहा है। लक्की का कहना है कि पिछले कुछ समय में चीनी के दाम में कई जगह 15 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे आम परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल से लेकर खाने-पीने की जरूरी चीजों तक के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का बोझ लगातार आम लोगों पर पड़ रहा है। चीनी ऐसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इसके दाम अचानक बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से लोगों को चीनी बांटकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा जा रहा है। चीनी के लंगर से जुड़ी PHOTOS… चीनी के लंगर के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

UAE बल्लेबाज Asif Khan पर ICC ने लगाया 15 महीने का बैन, डोपिंग टेस्ट में हुए फेल

पाकिस्तान में जन्मे यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर पिछले साल प्रतियोगिता के इतर किए गए डोप परीक्षण में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। आसिफ के आठ सितंबर 2025 को किए गए परीक्षण में मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट की पुष्टि हुई थी। मेस्टेरोलोन का इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है।

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘36 वर्षीय आसिफ ने आईसीसी की डोपिंग रोधी संहिता के नियम 2.1 के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मामले के समाधान संबंधी समझौते के तहत सजा स्वीकार कर ली।’’ प्रतिबंध की अवधि आठ सितंबर 2025 से लागू मानी गई है और यह इस साल सात दिसंबर तक चलेगी। आईसीसी ने कहा, ‘‘आसिफ को आठ अक्टूबर से किसी टीम के साथ अभ्यास करने या किसी क्लब अथवा आईसीसी की सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी लेकिन वह आठ दिसंबर से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पात्र होंगे।’’ आसिफ के आठ सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके अस्थायी निलंबन की शुरुआत तक के व्यक्तिगत परिणामों को अमान्य कर दिया गया है। आसिफ ने 2022 में पदार्पण के बाद से यूएई के लिए 38 एकदिवसीय और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इसे भी पढ़ें: ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

दाएं हाथ के बल्लेबाज आसिफ 2017 में यूएई चले गए थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।

Thu, 27 Aug 2026 14:43:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News | नेपाल त्रासदी में 300 भारतीय लापता #ytshorts #shorts #nepalflood #nepalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:08:48+00:00

CM Samrat Choudhary LIVE | सम्राट चौधरी ने समृद्ध बिहार अभियान का किया शुभारंभ | Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T09:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers