Lightspeed Venture Partners ने PhysicsWallah से खत्म की अपनी 1.61% हिस्सेदारी, 550 करोड़ का हुआ मेगा Exit Deal
लाइटस्पीड वेंचर पार्टनर्स ने एनएसई पर सौदे के जरिये शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी फिजिक्सवाला में अपनी पूरी 1.61 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 550 करोड़ रुपये में बेच दी। अमेरिका स्थित निवेशक की सहयोगी कंपनी लाइटस्पीड अपॉर्च्युनिटी फंड-2 एलपी ने 4,66,98,120 शेयर बेचे जो नोएडा स्थित फिजिक्सवाला में 1.61 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। यह सौदा बुधवार को 117.72 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर हुआ और इसका कुल मूल्य 549.73 करोड़ रुपये रहा। कई संस्थागत निवेशकों ने शेयर खरीदने के लिए कदम बढ़ाया।
कुल 16 प्रतिभागियों ने समान कीमत पर शेयर खरीदे। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड सबसे बड़ा खरीदार रहा। उसने 2.20 करोड़ शेयर खरीदे, जो करीब 0.76 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। इन शेयर के लिए उसने 258.98 करोड़ रुपये का भुगतान किया। गोल्डमैन सैक्स की पांच इकाइयों ने मिलकर 89.67 लाख शेयर करीब 105.57 करोड़ रुपये में खरीदे। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 33.97 लाख शेयर 40 करोड़ रुपये में खरीदे।
अन्य खरीदारों में मॉर्गन स्टेनली, सोसाइटी जेनरल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स, विरिडियन एसेट मैनेजमेंट, घिसालो कैपिटल मैनेजमेंट, मेडिओलानम इंटरनेशनल फंड्स और न्यूयॉर्क स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम शामिल हैं। फिनलैंड की वित्तीय सेवा कंपनी ओपी पोहजोला और स्विट्जरलैंड के निजी बैंक जे सफरा सारासिन ने भी इस सौदे में शेयर खरीदे। गौरतलब है कि फिजिक्सवाला ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिक्षा कारोबार में वृद्धि के दम पर अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध घाटा कम होकर 77.57 करोड़ रुपये रह गया।
Ladakh में CNG और PNG पर VAT घटकर हुआ 5%, उपराज्यपाल ने दी बड़ी राहत
लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को प्राकृतिक गैस (सीएनजी और पीएनजी) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) 21 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। इसका उद्देश्य सस्ती स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों का जीवन सुगम बनाना है। सक्सेना ने बताया कि इस कदम से केंद्र की उस व्यापक योजना को बल मिलेगा, जिसका उद्देश्य पूरे लद्दाख में परिवारों तक पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) पहुंचाने के लिए शहर गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार करना है।
उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि लद्दाख ने प्राकृतिक गैस (सीएनजी और पीएनजी) पर वैट को 21 प्रतिशत से घटाकर केवल पांच प्रतिशत कर दिया है। यह सस्ती स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और लद्दाख के लोगों का जीवन सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि वैट में कटौती से लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र और अत्यधिक प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण ऊर्जा की ऊंची परिवहन लागत की भरपाई में भी मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: Ladakh विवाद: सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में आए VK Singh और पूर्व सैन्य अधिकारी
इसके अलावा, इससे उपभोक्ताओं के बीच स्वच्छ ईंधन की स्वीकार्यता भी बढ़ेगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi











