Responsive Scrollable Menu

चंडीगढ़ में 'चीनी का लंगर':कांग्रेस 1-1Kg का पैकेट बांट रही, उस पर अपना चुनाव चिन्ह लगाया; प्रधान बोले- 25 टन बांटेंगे

चंडीगढ़ में कांग्रेस ने चीनी का लंगर लगाया है। यहां लोगों को सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में मुफ्त चीनी बांटी जा रही है। कांग्रेसी यहां चीनी के एक-एक किलो के पैकेट बनाकर लाए गए हैं। चीनी लेने के लिए यहां काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि वह कुल 50 थैले चीनी बांटेंगे। एक बैग में एक-एक किलो के 50 पैकेट हैं। फिलहाल मौके पर 15 बैग यानी 750Kg लाए जा चुके हैं। कुल 25 टन बांटने का दावा किया जा रहा है। लक्की का कहना है कि पिछले कुछ समय में चीनी के दाम में कई जगह 15 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे आम परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल से लेकर खाने-पीने की जरूरी चीजों तक के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का बोझ लगातार आम लोगों पर पड़ रहा है। चीनी ऐसी रोजमर्रा की जरूरत की वस्तु है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। इसके दाम अचानक बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से लोगों को चीनी बांटकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा जा रहा है। चीनी के लंगर से जुड़ी PHOTOS… चीनी के लंगर के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

लाइक्स के लिए ‘रॉन्ग-वे ड्राइविंग’ का घातक ट्रेंड:ब्रिटेन में 32% केस बढ़े, पीएम भी चिंतित; तारीफ के लिए गलत दिशा में जा रहे युवा

अमेरिका, यूरोप में हाल के वर्षों में ‘टीन टेकओवर’ और ‘ब्लैकआउट चैलेंज’ जैसे खतरनाक ट्रेंड के बाद अब ब्रिटेन में ‘रॉन्ग-वे ड्राइविंग’ ट्रेंड में है। सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स हासिल करने की अंधी दौड़ ने युवाओं को नए और जानलेवा खेल में उलझा दिया है। ब्रिटेन में इन दिनों हाईवे पर गलत दिशा में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का का ट्रेंड तेजी से फैल रहा है। युवा भीड़भाड़ वाली सड़कों या हाईवे पर पर गलत दिशा में कार दौड़ाते हुए वीडियो शूट कर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट करते हैं। इस खतरनाक ‘गेमिफाइड’ स्टंट के कारण हाल ही में कई हादसे हुए हैं। जैसे- 22 अगस्त को उत्तरी इंग्लैंड के मिडल्सब्रो में हाईवे पर गलत दिशा से आ रही कार ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार 5 युवाओं और दो पुलिस अधिकारियों की मौत हुई। जांच में कार चला रहे युवा के टिकटॉक अकाउंट पर मिले एक पुराने वीडियो में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चलाने और पुलिस से भागने के दृश्य मिले। इस ट्रेंड से चिंतित ब्रिटेन के पीएम एंडी बर्नहैम कहते हैं कि खतरनाक ड्राइविंग की रील्स वास्तव में निंदनीय काम है। अमेरिका में ‘स्ट्रीट टेकओवर’ और ‘नो-हेजिटेशन ड्राइविंग’ नाम से गलत दिशा में स्पीडिंग और पुलिस को उकसाने के वीडियो बनाए जाते हैं। कैलिफोर्निया और टेक्सास जैसे राज्यों में इसे रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन करना पड़ा है। रील्स की सनक, खतरे का अहसास खत्म सवाल है कि युवा ऐसे जानलेवा स्टंट क्यों कर रहे हैं? वॉशिंगटन में साइबर साइकोलॉजी की प्रो. मैरी एकन बताती हैं, ‘जब युवा इन जानलेवा कारनामों को रिकॉर्ड और ब्रॉडकास्ट करते हैं, तो उन्हें असली खतरे से काल्पनिक दूरी महसूस होने लगती है। उन्हें लगता है कि वे कोई वीडियो गेम खेल रहे हैं या लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर मिलने वाले लाइक्स और व्यूज उन्हें जोखिम उठाने का सामाजिक इनाम महसूस कराते हैं।’ ब्रिटेन में इस वर्ष हाईवे पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने के 62 केस हो चुके हैं, जो पिछले साल से 32% अधिक हैं। इस ट्रेंड से जुड़े हादसों में एक ही हफ्ते में 12 लोगों की मौत हुई है। ध्यान दें - ये अब ‘लाइक्स’ देखने के लिए दुनिया में नहीं हैं जैकब माटुसियाक, मकाई सैडिंगटन, थियो रे, माइकल रॉबर्ट कैहिल और कोल रॉबर्ट वर्थी की पासैट कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई (बाएं से दाएं)। 17 से 23 साल के ये युवक अब सोशल मीडिया के अपने अकाउंट्स पर लाइक्स और व्यूज कभी नहीं देख सकेंगे।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Italy Aircraft Crash: इटली में जाइरोकॉप्टर क्रैश, 2 की मौत! | Breaking News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:03:33+00:00

पढ़ने जाती हिन्दू छात्रा को लम्बे समय से छेड़ रहा था एहतेशाम मियां, Bijnor Police ने सिखाया सबक #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers