Responsive Scrollable Menu

Pakistan में नेहा फकीर के जबरन धर्म परिवर्तन मामले में US Lawmakers ने लिखा पत्र

अमेरिका के 11 सांसदों के एक समूह ने पाकिस्तान से उस ईसाई महिला के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया है, जिसका कथित तौर पर अपहरण कर उसे इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए मजबूर किया गया। कांग्रेस सदस्य क्रिस स्मिथ ने पाकिस्तान सरकार से 18 वर्षीय ईसाई महिला नेहा फकीर की सुरक्षा और मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की अपील की। आरोप है कि मार्च में उसका अपहरण किया गया और बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे इस्लाम कबूल कराया गया।

इसे भी पढ़ें: Afghanistan में Taliban राज के बाद Pakistan में बढ़े हमले, खैबर पख्तूनख्वा धमाकों में दो की मौत

नेहा के परिवार की ओर से उसे वापस लाने की मांग को लेकर दायर याचिका को पाकिस्तान की एक अदालत ने खारिज कर दिया है। स्मिथ ने कहा, ‘‘नेहा फकीर के लापता होने और उसके बाद धर्म परिवर्तन की परिस्थितियां उसकी सुरक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता और बिना किसी दबाव या डर के अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने की उसकी क्षमता को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े करती हैं।’’ स्मिथ और कांग्रेस के 10 अन्य सदस्यों ने पाकिस्तान के संघीय कानून एवं न्याय मंत्री आजम नजीर तरार को पत्र भेजकर फकीर के मामले पर चिंता जताई और ‘‘पाकिस्तान सरकार से इस मामले का उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने’’ की अपील की। पत्र में दोनों दलों के सांसदों ने पाकिस्तानी अधिकारियों से अपनी न्यायिक व्यवस्था के तहत आवश्यक कदम उठाने की मांग की, ताकि फकीर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा उसे स्वतंत्र कानूनी सलाहकार से गोपनीय रूप से संपर्क करने की सुविधा मिले।

उन्होंने पाकिस्तान से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि फकीर को अपने परिवार से स्वतंत्र रूप से और निजी तौर पर बातचीत करने का अवसर मिले। स्मिथ ने कहा, “पाकिस्तान का संविधान धार्मिक स्वतंत्रता और कानून के समक्ष समानता की रक्षा करता है, लेकिन अगर कोई युवा महिला सुरक्षित और स्वतंत्र रूप से अपने विचार व्यक्त नहीं कर सकती, तो इन अधिकारों का कोई खास मतलब नहीं रह जाता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह मामला पाकिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिन्हें अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा है।’’ ‘क्रिश्चियन सॉलिडैरिटी इंटरनेशनल’ ने 10 जून को फकीर के मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया था। संगठन ने बताया था कि 24 मार्च को वह सिलाई सीखने गयी थी और उसके बाद से लापता है।

इसे भी पढ़ें: भारत की नौकरी, सरकारी सैलरी और देशविरोधी बयान! कश्मीरी महिला के वायरल वीडियो पर खड़े हुए बड़े ही तीखे सवाल

बाद में फकीर लाहौर के एक मदरसे में मिली, जहां उसका कथित तौर पर इस्लाम में धर्म परिवर्तन करा दिया गया था।

Continue reading on the app

UAE बल्लेबाज Asif Khan पर ICC ने लगाया 15 महीने का बैन, डोपिंग टेस्ट में हुए फेल

पाकिस्तान में जन्मे यूएई के बल्लेबाज आसिफ खान पर पिछले साल प्रतियोगिता के इतर किए गए डोप परीक्षण में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 15 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है। आसिफ के आठ सितंबर 2025 को किए गए परीक्षण में मेस्टेरोलोन के मेटाबोलाइट की पुष्टि हुई थी। मेस्टेरोलोन का इस्तेमाल टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए किया जाता है।

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘36 वर्षीय आसिफ ने आईसीसी की डोपिंग रोधी संहिता के नियम 2.1 के उल्लंघन की बात स्वीकार कर ली है और विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) तथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ मामले के समाधान संबंधी समझौते के तहत सजा स्वीकार कर ली।’’ प्रतिबंध की अवधि आठ सितंबर 2025 से लागू मानी गई है और यह इस साल सात दिसंबर तक चलेगी। आईसीसी ने कहा, ‘‘आसिफ को आठ अक्टूबर से किसी टीम के साथ अभ्यास करने या किसी क्लब अथवा आईसीसी की सदस्य संस्था की सुविधाओं का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी लेकिन वह आठ दिसंबर से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए पात्र होंगे।’’ आसिफ के आठ सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को उनके अस्थायी निलंबन की शुरुआत तक के व्यक्तिगत परिणामों को अमान्य कर दिया गया है। आसिफ ने 2022 में पदार्पण के बाद से यूएई के लिए 38 एकदिवसीय और 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

इसे भी पढ़ें: ICC Test Rankings में बड़ा फेरबदल, Mitchell Starc बने नए किंग, Bumrah अब दूसरे पायदान पर खिसके

दाएं हाथ के बल्लेबाज आसिफ 2017 में यूएई चले गए थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में 32 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Italy Aircraft Crash: इटली में जाइरोकॉप्टर क्रैश, 2 की मौत! | Breaking News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:03:33+00:00

पढ़ने जाती हिन्दू छात्रा को लम्बे समय से छेड़ रहा था एहतेशाम मियां, Bijnor Police ने सिखाया सबक #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-27T10:05:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers