गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू तैयार
नोएडा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 120 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को ढकने की अपील की है। साथ ही लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा लेने से बचने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मौसम में बदलाव और वायरल संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिले में स्वास्थ्य केंद्रों पर जरूरी दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर मरीजों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू भी तैयार रखा है।
अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। अस्पतालों में चिकित्सकीय सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की लगातार निगरानी की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर घबराने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लें। उन्होंने कहा कि खांसी, गले में खराश, बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विशेष रूप से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी में लोगों से कहा गया है कि खांसते या छींकते समय रुमाल, टिश्यू या कोहनी का इस्तेमाल कर मुंह और नाक को ढकें। हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोते रहें और संक्रमित व्यक्ति के बेहद करीब जाने से बचें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचने की भी सलाह दी गई है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं से दवा लेना उचित नहीं है। कई लोग बुखार या सर्दी-जुकाम होने पर मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उपचार शुरू कर देते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर सावधानी बरतने को कहा है। डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा का सेवन करने की अपील की गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और संक्रमण के लक्षण होने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लें। विभाग का कहना है कि समय पर पहचान और उपचार से गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है।
--आईएएनएस
पीकेटी/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया को लगा झटका! LIVE मैच में चोटिल हुए मोहम्मद सिराज, तुरंत छोड़ा मैदान
Mohammed Siraj Injured: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने मेजबानों को 290 के स्कोर पर ऑलआउट करके फॉलोऑन खेलने के लिए बुलाया. जहां, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक कैच लेने के चक्कर में खुद को चोटिल करा बैठे. जी हां, कोलंबो टेस्ट की दूसरी पारी में एक कैच लपकने की कोशिश में सिराज को चोट लग गई और उन्होंने फिजियो के साथ तुरंत ही मैदान छोड़ दिया.
कैच लेने के चक्कर में इंजर्ड हुए मोहम्मद सिराज
After Physio, Team Doctor is in Field to evaluate Siraj, who is lying down after sustaining injury during Fielding, Dropped the catch as well! pic.twitter.com/ediMPb4udb
— Ankan Kar (@AnkanKar) August 26, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज कोलंबो टेस्ट मैच में चोटिल हो गए. मानव सुथार की गेंद पर पासिंदु सूरियाबंदारा ने 3 रन लिए. एक मौका बना था लेकिन सिराज कैच नहीं लपक पाए. वह डीप मिड-विकेट से दौड़कर आए और डाइव लगाकर आगे की ओर हाथ बढ़ाया, गेंद उनके हाथों में आई भी, लेकिन छूट गई. मगर, यहां ये कैच भारत की चिंता का विषय नहीं है बल्कि मोहम्मद सिराज की फिटनेस ने चिंता बढ़ा दी.
दरअसल, कैच लेने के लिए जब सिराज ने डाइव लगाई और गिरने के बाद अपनी पसलियों को पकड़ रखा है. गिरते समय उन्हें चोट लगी है और फिजियो उन्हें देखने आए. मैदान पर दिए उपचार से सिराज को आराम नहीं मिला और फिर वह फिजियो के साथ ही मैदान से बाहर चले गए. हालांकि, अभी सिराज की चोट पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आई है. देखने वाली बात होगी कि सिराज इस मैच में अब गेंदबाजी के लिए आ पाएंगे या नहीं.
सिराज ने ही दिलाई थी पहली सफलता
DSP makes the first arrest! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 26, 2026
Lahiru Udara goes after the pull, but Mohammed Siraj has the last laugh! ????
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/uZ35uC2SEX
कोलंबो टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका क्रिकेट टीम को पहला झटका मोहम्मद सिराज ने ही दिया. सिराज ने चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज लहिरु उडाना को 3 रन पर आउट किया और टीम इंडिया को जीत की ओर एक कदम आगे पहुंचाया. वहीं, दूसरा विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया. उन्होंने कामिल मिसारा को आउट किया, जो 39 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया.
ये भी पढ़ें: क्रिकेट का सबसे ऐतिहासिक फॉलोऑन, जब भारत ने चटाई थी ऑस्ट्रेलिया को धूल, हर कोई रह गया था हैरान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








