Responsive Scrollable Menu

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई की अनुशासन समिति ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ हाल में की गई विवादित टिप्पणियों तथा पार्टी नेता जी. चिन्ना रेड्डी के खिलाफ मिली शिकायत के मामले में कड़ी कार्रवाई की मंगलवार को सिफारिश की। समिति के अध्यक्ष एवं सांसद मल्लू रवि की अगुवाई वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ को सौंप दी। रवि ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने कांग्रेस के सम्मान और प्रतिष्ठा की रक्षा तथा चुनावी नुकसान से बचने के लिए कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है।

विपक्षी दलों को हमारे आंतरिक विवादों का फायदा उठाने का मौका नहीं मिलना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष यह रिपोर्ट तेलंगाना में पार्टी मामलों की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी मीनाक्षी नटराजन को भेजेंगे। रिपोर्ट एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल के साथ भी साझा की जाएगी। रवि ने इससे पहले सुरेखा और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष चिन्ना रेड्डी को नोटिस जारी किए थे।

कांग्रेस के कई विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व से सुरेखा की बेटी द्वारा मुख्यमंत्री रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ करने की 21 अगस्त को मांग की थी। राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जी. चिन्ना रेड्डी को कांग्रेस विधायक तुडी मेघा रेड्डी के खिलाफ उनकी टिप्पणियों को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

Continue reading on the app

जरूरत की खबर- 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त:ऐसे करें असली खोया की पहचान, मिठाई खरीदते समय बरतें ये 8 जरूरी सावधानियां

हाल ही में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खोया के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। कानपुर, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद से अब तक करीब 4,000 किलो मिलावटी खोया जब्त करके उसे नष्ट किया जा चुका है। जांच में पता चला कि कुछ लोग खोया में डिटर्जेंट, टैल्कम पाउडर, स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम ऑयल और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड जैसी चीजों का इस्तेमाल कर रहे थे। मिलावटी खोया खाने से पेट दर्द, अपच, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय में इससे लिवर और किडनी डैमेज का रिस्क होता है। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है। इस दौरान बाजार में मिठाइयों की डिमांड बढ़ जाती है। मिलावटखोर इसी का फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में त्योहार पर मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतना जरूरी है। इसलिए आज 'जरूरत की खबर' में मिलावटी खोया पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- देवेन्द्र कुमार दुबे, फूड सेफ्टी ऑफिसर, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, दमोह डॉ. आशीष मेहरोत्रा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर सवाल- असली खोया कैसे तैयार किया जाता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- खोया जल्दी खराब क्यों होता है? जवाब- इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, फैट और अन्य पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें कुछ नमी भी बनी रहती है। ये सभी चीजें बैक्टीरिया और फफूंद पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाती हैं। इसलिए खोया जल्दी खराब होता है। सवाल- त्योहारों के समय खोया में मिलावट का खतरा क्यों बढ़ जाता है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- खोया में किस तरह की मिलावट हो सकती है? जवाब- इसमें सिंथेटिक दूध के साथ कई तरह की सस्ती, खराब चीजों की मिलावट हो सकती है। इनमें कुछ फूड आइटम्स होते हैं, जबकि कुछ केमिकल्स हो सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। डिटेल ग्राफिक में देखिए– इनका चीजों का इस्तेमाल अलग-अलग मकसद से किया जाता है। पॉइंटर्स से थोड़ा विस्तार से समझिए- सवाल- इन चीजों की मिलावट सेहत के लिए कितनी खतरनाक है? जवाब- इसका सेहत पर शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म मेें बुरा असर पड़ता है। ग्राफिक में सभी हेल्थ रिस्क देखिए- सवाल- किन लोगों को हेल्थ रिस्क ज्यादा है? जवाब- मिलावटी खोया हर किसी के लिए नुकसानदायक है, लेकिन कुछ लोगों में इसका असर ज्यादा गंभीर हो सकता है। किन्हें हेल्थ रिस्क ज्यादा होता है, ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या घर पर खोया की शुद्धता जांची जा सकती है? जवाब- घर पर खोया की शुद्धता का सटीक पता लगाना मुश्किल है। कुछ घरेलू तरीकों से मिलावट का शुरुआती अंदाजा लगाया जा सकता है, लेकिन पुष्टि के लिए लैब टेस्ट जरूरी है। सवाल- कौन-से घरेलू टेस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन वैज्ञानिक रूप से भरोसेमंद नहीं हैं? जवाब- सोशल मीडिया पर खोये की शुद्धता चेक करने के कई घरेलू तरीके बताए जाते हैं। हालांकि, इनमें से कई तरीकों को वैज्ञानिक रूप से भरोसेमंद नहीं माना जा सकता है। उदाहरण के लिए- हथेली पर रगड़कर सूंघना दावा किया जाता है कि असली खोये से घी जैसी खुशबू आती है। हालांकि, मिलावटखोर फ्लेवरिंग एजेंट्स मिलाकर इस स्मेल की नकल कर सकते हैं। गोली बनाना या फटना एक और दावे के मुताबिक, हथेली पर खोये की गोली बनाते समय उसमें दरारें पड़ें तो वह नकली है। लेकिन यह खोये में मौजूद नमी और उसे बनाने के तरीके पर भी निर्भर करता है। चीनी के साथ गर्म करना खोये को चीनी के साथ गर्म करने पर पानी निकलने को मिलावट का संकेत माना जाता है। जबकि तापमान, नमी और खोये की क्वालिटी के कारण भी ऐसा हो सकता है। सवाल- मिलावट का पता लगाने वाले कौन-से टेस्ट वैज्ञानिक रूप से मान्य हैं? जवाब- मिलावट की पहचान के लिए अलग-अलग लैब टेस्ट किए जाते हैं, जैसेकि- टेस्ट-1: आयोडीन स्टार्च टेस्ट टेस्ट-2: डिटर्जेंट टेस्ट टेस्ट-3: यूरिया टेस्ट सवाल- ये कैसे सुनिश्चित करें कि खोया मिलावटी न हो? जवाब- इसका सबसे अच्छा तरीका है कि खोया घर पर बनाएं। अगर बाजार से खरीद रहे हैं तो भरोसेमंद दुकान से या भरोसेमंद ब्रांड का ही खरीदें। साथ ही रंग, स्मेल और बनावट में किसी तरह की असामान्यता दिखे तो न खरीदें। सवाल- खोया का दूसरा सुरक्षित विकल्प क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- मिल्क पाउडर और दूध इवैपोरेटेड मिल्क फुल क्रीम दूध सवाल- रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें? जवाब- मिठाई खरीदते समय सिर्फ स्वाद नहीं, उसकी क्वालिटी और सेफ्टी पर भी ध्यान देना जरूरी है। ग्राफिक में सभी जरूरी सावधानियां देखिए - सवाल- अगर मिलावटी खोया खा लिया है तो कौन-से लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें? जवाब- इन स्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट करें- रक्षाबंधन पर मिठाइयां सिर्फ स्वाद नहीं, रिश्तों की मिठास का भी प्रतीक होती हैं। इसलिए यह जानना उतना ही जरूरी है कि मिठाई किस चीज से बनी है, जितना यह कि वह कितनी स्वादिष्ट है। थोड़ी-सी जागरूकता रिस्क को कम कर सकती है और त्योहार को सुरक्षित बना सकती है। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- ‘एनालॉग पनीर’ पांच राज्यों में बैन:ये डेयरी प्रोडक्ट नहीं है, जानें कैसे बनता है, खरीदते हुए क्या सावधानी बरतें हाल ही में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात की सरकारों ने ‘एनालॉग पनीर’ के प्रोडक्शन, बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर बैन लगा दिया है। दरअसल, राज्यों में कई जगह इसे डेयरी पनीर बताकर बेचा जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?

उम्मीद है कि पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम, पिछले महीने लगी उंगली की चोट से ठीक होने के बाद लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में वापसी करेंगे। पाकिस्तान के बॉलिंग कोच उमर गुल ने पुष्टि की कि बाबर ने ट्रेनिंग के दौरान पूरा बैटिंग सेशन किया और तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन का सामना करते हुए प्रभावित किया। गुल ने कहा कि बाबर ने नेट्स में बैटिंग की और तेज़ गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे; आज वह अच्छी लय में दिखे और नेट्स में उन्होंने अच्छी बैटिंग की। उन्होंने पूरा बैटिंग सेशन किया।
 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम


बाबर को शुरू में वेस्ट इंडीज के ख़िलाफ़ कैरिबियन में हुई सीरीज़ के दौरान उंगली में चोट लगी थी और बेकनहैम में एक प्रैक्टिस मैच के दौरान उसी उंगली पर चोट लगने से उनकी तकलीफ़ और बढ़ गई। उनके लौटने से पाकिस्तान की बैटिंग लाइन-अप मजबूत होने की उम्मीद है, जो हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में संघर्ष करती दिखी थी। उस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दो बार 86 ओवर से भी कम समय में आउट कर दिया था और मेहमान टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ पिछली सीरीज़ में बाबर पाकिस्तान के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 96.50 की औसत से 193 रन बनाए थे, जिसमें दो हाफ-सेंचुरी भी शामिल थीं। उन्हें हाल ही में उस सीरीज से पहले पाकिस्तान का कप्तान फिर से बनाया गया था और उम्मीद है कि वह इंग्लैंड में कप्तानी की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। इंग्लिश ज़मीन पर कप्तान के तौर पर यह उनका पहला टेस्ट मैच होगा।
 

इसे भी पढ़ें: Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग


बाबर के टीम में आने से बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हो सकता है और अज़ान अवैस को बाहर किया जा सकता है। शान मसूद या अब्दुल्ला शफीक ओपनिंग करने के लिए ऊपर आ सकते हैं, जिससे बाबर अपनी आम तौर पर खेली जाने वाली चौथे नंबर की पोज़िशन पर बैटिंग कर सकेंगे। इस अनुभवी बल्लेबाज का इंग्लैंड में रिकॉर्ड शानदार रहा है; उन्होंने छह पारियों में 65.75 की औसत से रन बनाए हैं और तीन अर्धशतक जड़े हैं। कुल मिलाकर इंग्लैंड के खिलाफ़ 14 पारियों में उनका औसत 53.83 रहा है और उन्होंने आधे मैचों में 50 या उससे ज़्यादा रन बनाए हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Wed, 26 Aug 2026 11:13:00 +0530

  Videos
See all

Delhi-NCR Heavy Rain | मूसलाधार बरसात..दिल्ली का हाल बेहाल | Water Logging | Monsoon 2026 | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T04:55:36+00:00

Breaking News | Tipu Sultan Photo Controversy: Malegaon Municipal Council के दफ्तर में फोटो पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-26T05:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers