Responsive Scrollable Menu

ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई चाल, राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर तेहरान की ट्रेड लाइफ लाइन

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच भारी तनाव बना हुआ है. अमेरिका ईरान की आर्थिक चोट पहुंचाकर जंग जीतने की कोशिश कर रही है. ऐसे में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है. जिसके तहत ट्रंप अब ईरान पर मिसाइल और बम से नहीं बल्कि आर्थिक रूप से हमला कर रहे हैं. अमेरिका ने ईरान पर नए आर्थिक प्रतिबंध लागू किए हैं. जिसे लेकर ट्रंप का कहना है इससे ईरान की अर्थव्यवस्था टूट रही है. इस बीच जानकारी मिली है कि ट्रंप ने 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत ईरान के सैन्य अधिकारियों, साइबर समूहों और शिपिंग कंपनियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

अमेरिका ने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के उन लोगों, कंपनियों और जहाजों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं, जिन पर तेहरान की सैन्य गतिविधियों, साइबर हमलों और गैर-कानूनी तेल व्यापार में मदद करने का आरोप है. विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने कहा है कि इन उपायों का मकसद उन नेटवर्क्स को निशाना बनाना है जो हथियार खरीदने, खुफिया जानकारी जुटाने, अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर को हैक करने और ईरान की सरकार व इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-कुद्स फोर्स (IRGC-QF) के लिए रेवेन्यू जुटाने के मकसद से ईरानी तेल की आवाजाही में शामिल हैं.

  • उन्होंने एक बयान में कहा, "आज अमेरिका ने कई ऐसी संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं जो ईरानी सरकार की अस्थिर करने वाली गतिविधियों में मदद कर रहे हैं."
  • 24 अगस्त को घोषित ये प्रतिबंध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' या 'इकोनॉमिक डी-डे' का हिस्सा हैं. यह ईरान की जीवन रेखाओं को काटने की एक कोशिश है.

ईरान के दो ग्रुप्स को बनाया निशाना

अमेरिका ने 'डेडनेगर स्टार्टअप स्टूडियो' और ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स साइबर-इलेक्ट्रॉनिक कमांड (IRGC-CEC) पर प्रतिबंध लगाए. इसके साथ ही अमेरिका ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के दौरान ईरान को खाड़ी में अमेरिकी सेना और ठिकानों की पहचान करने में मदद करने के लिए कमर्शियल चीनी सैटेलाइट इमेज का इस्तेमाल करने का आरोप 'डेडनेगर' (DadeNegar) पर लगाया.

बताया जा रहा है कि IRGC-CEC पर अमेरिकी सेना और ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए प्रतिबंध लगाए गए; वाशिंगटन का कहना था कि इस जानकारी का इस्तेमाल ईरान की टारगेट करने की कोशिशों में मदद के लिए किया गया था. अमेरिका ने कहा कि दोनों ग्रुप ईरान की मिलिट्री खरीद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल थे.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर और मध्य भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण कई इलाके बाढ़ की चपेट में है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक 25 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भीषण बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान और आसममानी बिजी गिरने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक 25 अगस्त को गंगा के मैदानी इलाकों से सटे झारखंड, उत्तरी ओडिशी और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इन 13 राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड,  केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, अचानक बाढ़, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है.

जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के मुताबिक दिल्ली में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. दोपहर से शाम के समय भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 26 और 27 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 25 August 2026: आज मंगलवार के दिन 4 राशियों पर कृपा बरसेगी, प्रमोशन से लेकर नई नौकरी के बन रहे योग, पढ़ें आज का राशिफल

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, गोंडा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़,  मुरादाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मथुरा, संभल, पीलीभीत शाहजहांपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 27 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान है. 
 

राजस्थान के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, धोलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, दक्षिण-पूर्वी हिस्से के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ समेत पूरे पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग में आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जो कि 26 अगस्त तक जारी रहेगी. 

बिहार के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

बिहार के पटना, गया,  पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, रोहतास समेत बिहार खे कई इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 26 और 27 अगस्त को बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है.  

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: गाजियाबाद में मिलावटी चीजों के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल रसगुल्ले किए नष्ट

आज हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने आज, 25 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान लगाया है. हालांकि, पहाड़ी राज्य होने के कारण, यहां का तापमान कई अन्य राज्यों की तुलना में अलग रहता है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका के H-1B वीजा के लिए देने होंगे 99 लाख रुपये, ऐसे होगा भारतीयों पर सीधा असर

ये भी पढे़ं: इजरायल की गाजा पर एयरस्ट्राइक, 2 बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की मौत

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले सीज़न से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़े हुए हैं। वह इस लीग में CSK के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं और 'मेन इन येलो' (CSK टीम) के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। अपने खेल करियर के आखिरी दौर में चल रहे धोनी, CSK में हिस्सेदारी खरीदकर चेन्नई की इस फ़्रैंचाइज़ी के साथ अपने रिश्ते को और मज़बूत करना चाहते थे। हालांकि, एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK मैनेजमेंट के उनकी शर्तों पर सहमत न होने के कारण यह डील नहीं हो पाई।
 

इसे भी पढ़ें: Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला


क्रिकब्लॉगर (CricBlogger) के अनुसार, रांची के रहने वाले 45 वर्षीय क्रिकेटर ने CSK में हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन मैनेजमेंट उनकी बताई शर्तों पर सहमत नहीं हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, धोनी शुरू में फ़्रैंचाइज़ी में 25% हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे, लेकिन CSK के मालिक उन्हें 3% हिस्सेदारी देने को तैयार थे। इसके बाद धोनी ने अपनी मांग घटाकर 20% कर दी, लेकिन मैनेजमेंट का ऑफ़र सिर्फ़ 4% तक ही बढ़ा। बातचीत के एक और दौर के बाद, ख़बरों के मुताबिक धोनी ने 18% हिस्सेदारी पर डील करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन CSK मैनेजमेंट का आखिरी ऑफ़र 5.5% था।
 

इसे भी पढ़ें: England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर


क्रिकब्लॉगर की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने कहा कि धोनी हिस्सेदारी खरीदना चाहते थे। वह इसे मुफ़्त में नहीं मांग रहे थे, लेकिन CSK मैनेजमेंट की सोच अलग थी। सूत्रों के मुताबिक, धोनी और CSK मैनेजमेंट के बीच ज़्यादातर बातचीत ज़ुबानी हुई और दोनों पक्षों के बीच कोई औपचारिक लिखित प्रस्ताव या समझौता नहीं हुआ। ऐसी भी खबरें हैं कि हिस्सेदारी को लेकर हुए मतभेद ने CSK और धोनी के रिश्तों में खटास पैदा कर दी है, और इस बात पर कोई पक्का भरोसा नहीं है कि CSK के पूर्व कप्तान पांच बार की IPL चैंपियन टीम के लिए दोबारा खेलेंगे या नहीं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले CSK ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, चोट के कारण वह इस लीग के 2026 सीज़न में 'मेन इन येलो' के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 25 Aug 2026 12:13:00 +0530

  Videos
See all

Sweets Viral Video : मक्खी मच्छर मिले रसगुल्लों में, 100 किलो मिठाई हुई नष्ट | #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T07:16:19+00:00

CM Vijay Video : CM विजय ने नई राज्य परिवहन बसों को किया रवाना | #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T07:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers