Aaj Ka Mausam: देश के 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश! IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: उत्तर और मध्य भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिस कारण कई इलाके बाढ़ की चपेट में है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक 25 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भीषण बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान और आसममानी बिजी गिरने की भी संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक 25 अगस्त को गंगा के मैदानी इलाकों से सटे झारखंड, उत्तरी ओडिशी और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इन 13 राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं. मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, अचानक बाढ़, भूस्खलन और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है.
जानें दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक दिल्ली में आज झमाझम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे. सुबह से दोपहर तक कई जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. दोपहर से शाम के समय भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. वहीं, 26 और 27 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, अयोध्या, अमेठी, गोंडा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मुरादाबाद, हापुड़, सहारनपुर, मथुरा, संभल, पीलीभीत शाहजहांपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 27 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश का अनुमान है.
राजस्थान के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, धोलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, दौसा, टोंक, दक्षिण-पूर्वी हिस्से के कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ समेत पूरे पूर्वी राजस्थान में मौसम विभाग में आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जो कि 26 अगस्त तक जारी रहेगी.
Subject: (i) A Low-Pressure Area is likely to form over the north Bay of Bengal off West Bengal-Bangladesh Coasts
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 22, 2026
during next 24 hours. Under its influence, isolated heavy to very heavy rainfall likely over Odisha and Chhattisgarh
during next 2-3 days.
(ii)Under the influence of… pic.twitter.com/uSZx2Dx8Le
बिहार के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
बिहार के पटना, गया, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, रोहतास समेत बिहार खे कई इलाकों में आज तेज बारिश की संभावना है. इसके साथ ही 26 और 27 अगस्त को बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है.
आज हिमाचल प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग ने आज, 25 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान लगाया है. हालांकि, पहाड़ी राज्य होने के कारण, यहां का तापमान कई अन्य राज्यों की तुलना में अलग रहता है.
ये भी पढ़ें: अमेरिका के H-1B वीजा के लिए देने होंगे 99 लाख रुपये, ऐसे होगा भारतीयों पर सीधा असर
ये भी पढे़ं: इजरायल की गाजा पर एयरस्ट्राइक, 2 बच्चों समेत 8 फिलिस्तीनियों की मौत
Amazon-Flipkart पर अब आपका ऑर्डर कैंसिल करने से पहले सेलर कंपनी 100 बार सोचेगी, लगेगा मोटा जुर्माना
Online Order Cancellation Policy: अमेजन फ्लिपकार्ट ने बढ़ा दिए चार्जेस और पेनल्टी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV








