Responsive Scrollable Menu

योगी बोले-राहुल अर्बन-नक्सलियों के हाथों देश बर्बाद करना चाहते हैं:अजय राय की बेशर्मी देखिए, हनुमान में दडंवत हुए, राम-राम चिल्लाए, बाहर मछली की दावत उड़ाई

रायबरेली में सीएम योगी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। महाराष्ट्र में महिलाओं के ‘मनुस्मृति के बंधन’ तोड़कर बाहर आने वाले बयान पर योगी ने कहा, “राहुल जी, राहुल गांधी के रूप में देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता है, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए।” उन्होंने कहा- संविधान की शपथ लेकर आप भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। देश के भविष्य को अर्बन नक्सलियों के हाथों बर्बाद करना चाहते हैं। अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मछली की दावत पर भी सीएम योगी ने हमला बोला। उन्होंने कहा, “इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी इनसे शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है। मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंगबली के सामने दंडवत होने के बाद बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं।” सीएम, सोमवार सुबह 10.30 बजे रायबरेली पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर उतरने के बाद राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे, मंत्री राकेश सचान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, सलोन विधायक अशोक कोरी और सदर विधायक अदिति सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके बाद सीएम योगी ने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक और ‘अवध केसरी’ राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित ‘भाव समर्पण समारोह’ में हिस्सा लिया। उन्होंने राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में करीब 21 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण किया। इसके बाद राणा चौक पहुंचकर अमर सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तस्वीरें देखिए… पढ़िए सीएम योगी के स्पीच की प्रमुख बातें... 1- मनुस्मृति को पढ़िए तब कोई टिप्पणी करें... राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा- आप मनु और भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं। मनु को जानना है तो अथर्ववेद पढ़िए, आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। कौन ऐसा व्यक्ति है, जिसके जीवन में मां, बहन, पत्नी या बेटी के रूप में किसी महिला का संरक्षण नहीं है? क्या कोई बेटी पिता के बिना है? क्या कोई बहन भाई के बिना है? क्या पत्नी पति के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? क्या कोई मां अपने बेटे के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? मनुस्मृति में इन संबंधों का उल्लेख किया गया है। 2- मछली खाकर कांग्रेसी राम-राम चिल्लाकर बेशर्मी करते अयोध्या में मछली की दावत पर सीएम योगी ने कहा- आपने कल देखा होगा, कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह का आचरण किया है, वह इसका उदाहरण है। हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हैं, फिर बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। ये राम-राम चिल्लाते हैं। बेशर्मी की भी एक सीमा होती है। खाना ही था तो मंदिर क्यों गए? जो खाना था, बाहर खा लेते। इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी इनसे शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है। मंदिर में राम-राम चिल्ला रहे हैं, बजरंगबली के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं और बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं। 3- भाई की हत्या करने वाले माफिया के सामने घुटने टेके अजय राय पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि इनके भाई की एक माफिया ने हत्या की है। लेकिन यह व्यक्ति उसके खिलाफ बयान देने नहीं गया, बल्कि उसके सामने घुटने टेक दिए और नतमस्तक हो गया। यह व्यक्ति दुर्दांत माफिया के सामने घुटने टेक चुका था। भाजपा की सरकार आई तो उस माफिया को रगड़कर भूसी निकाल दी। 4- प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं होता संस्था होता योगी ने कहा-जब आप भारत की संस्थाओं का अपमान करते हैं और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं तो आप सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत की संस्था का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था होता है। ऐसी हरकतों का विरोध करना होगा। 1975 के आपातकाल की काली छाया देश देख चुका है। उन्होंने कहा कि आप यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को लांछित और अपमानित करते हैं और भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। भारत की सेना जब सीमाओं पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है, तब आप सेना के जवानों से प्रमाण मांगते हैं। आप देशविरोधी तत्वों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हैं। अयोध्या में राम के अस्तित्व पर आपकी पार्टी सवाल खड़ा करती है। 5- राहुल अर्बन नक्सलियों के हाथों देश की पीढ़ी बर्बाद करना चाहते राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप क्यों अर्बन नक्सलियों के हाथों भारत की पीढ़ी को बर्बाद करना चाहते हैं? आप भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। देश को नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपकी सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा थी, लेकिन आपने अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया। अमेठी-रायबरेली इस परिवार को ढोता तो रहा, लेकिन इस परिवार ने हमेशा इस क्षेत्र के सामने संकट खड़ा किया। आप चाहते हैं कि यहां के स्मारकों और संस्थानों के नाम एक परिवार के नाम पर हो जाएं। 6- कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश का विभाजन कराया सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन को ‘काकोरी ट्रेन लूट’ कहे जाने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने काकोरी की घटना को लूट का नाम दिया, जबकि क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों का खजाना देश की आजादी के लिए इस्तेमाल किया था। कांग्रेस यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि कांग्रेस के एक परिवार के उदय के बाद ही भारत बना है। भारत आपने नहीं बनाया है। आपके परिवार ने भारत का विभाजन जरूर करवाया है और इसके लिए दोषी है। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिकों के कत्लेआम और लोकतंत्र को तोड़ने व उसका गला घोंटने के लिए भी आपका परिवार जिम्मेदार है। 7- कांग्रेस को सावरकर, बोस और सरदार पटेल स्वीकार नहीं सीएम ने कहा-कांग्रेस को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। आपके परिवार ने हमेशा स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों का अपमान किया है। वीर सावरकर को एक ही जन्म में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उस समय उनकी उम्र महज 28 साल थी। दोनों भाई सेलुलर जेल में बंद थे और करीब 10 साल तक वीर सावरकर अपने भाई को नहीं देख पाए। योगी ने कहा कि एक दिन जब सावरकर को कोल्हू में तेल पेरने के लिए ले जाया गया, तब उन्होंने अपने भाई को देखा और उन्हें पता चला कि वह भी उसी जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया था, तब कांग्रेस ने उनका नाम हटा दिया। योगी ने कहा कि कांग्रेस को सुभाष चंद्र बोस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भी स्वीकार नहीं हैं। 8-पूरी दुनिया जिसकी पूजा करती, उसी अयोध्या पर प्रश्न खड़े कर रहे सीएम ने कहा- आप कहीं भी जाए देश भी अंदर है। आपने यूपी का नाम लिया है। आप 10 कदम दूर भी हैं तो वह आप से गले मिलना चाहता है। अगर आपने बोल दिया कि अवध क्षेत्र के हैं, तो पूरी दुनिया आपकी पूजा तैयार होता है। लेकिन उसी अयोध्या पर अब ये प्रश्न खड़ा कर रहे हैं।

Continue reading on the app

सोना ₹1,983 बढ़कर ₹1.63 लाख पर पहुंचा:इस महीने ₹20 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹297 गिरकर ₹2.46 लाख आई

सोने की कीमतों में 24 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,983 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 297 रुपए कम होकर 2.46 लाख रुपए आ गई। इस महीने यानी अगस्त में 24 दिन में सोना 20 हजार और चांदी 28 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। सोना इस साल ₹30 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 30 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.63 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.46 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Continue reading on the app

  Sports

भारत बनाम श्रीलंका: क्या टीम इंडिया चौथे दिन करेगी क्लीन स्वीप?

कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भी भारत का दबदबा रहा! प्रसिद्ध कृष्णा और सिराज की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका मुश्किल में. क्या चौथे दिन भारत जीत दर्ज कर WTC फाइनल की ओर बढ़ेगा? जानें मैच का पूरा विश्लेषण और कल की रणनीति. #CricketNews #WTC2026 #TeamIndia Tue, 25 Aug 2026 19:30:15 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi: 'बिकिनी से लेकर सलवार..' Kangana का भद्दा कमेंट ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T14:35:13+00:00

Chakraview I Sumit Awasthi: बिहार के युवाओं की बड़ी मांगे! क्या सरकार सुनेगी? #chakraview #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T14:36:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers