Responsive Scrollable Menu

सोना ₹1,983 बढ़कर ₹1.63 लाख पर पहुंचा:इस महीने ₹20 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹297 गिरकर ₹2.46 लाख आई

सोने की कीमतों में 24 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,983 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 297 रुपए कम होकर 2.46 लाख रुपए आ गई। इस महीने यानी अगस्त में 24 दिन में सोना 20 हजार और चांदी 28 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। सोना इस साल ₹30 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 30 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.63 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.46 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Continue reading on the app

आ गए Haier के 43 से 85 इंच के Mini LED TV, दमदार साउंड के साथ AI खुद सुधारेगा पिक्चर, कीमत ₹39,190 से शुरू

Haier ने भारत में नई Mini LED M70 सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने 43 से 85 इंच तक के टीवी में 50W 2.1 चैनल साउंड, Dolby Atmos, 120Hz गेमिंग, गूगल टीवी और जैमिनी जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

अब श्रीलंका हो या ऑस्ट्रेलिया… टीम इंडिया को मिल गई नई ‘दीवार’, इसे भेद पाना मुश्किल

Team India: टेस्ट क्रिकेट में भारत को नई त्रिमूर्ति मिल गई है, जो क्रीज पर टिकने के साथ-साथ बड़े स्कोर बनाना भी जानती है. इन 3 खिलाड़ियों ने टीम मैनजमेंट की लंबी तलाश को खत्म कर दिया है. Tue, 25 Aug 2026 19:18:18 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Manusmriti Controversy: अनुराग भदौरिया का बीजेपी पर बड़ा हमला | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:16:04+00:00

Delhi News में देखिये Jasola नाले में गिरा बच्चा, 3 दिन बाद किस हालत में मिला? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-25T15:11:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers