राहुल गांधी बोले हमें अमित शाह का भाषण नहीं सुनना, जवाब चाहिए किसने विद्यार्थियों पर गोली चलाने का आदेश दिया
संसद का मानसून सत्र ख़त्म होने वाला है 20 जुलाई 2026 से शुरू हुआ ये सत्र कल 13 अगस्त को समाप्त हो जायेगा लेकिन पूरा सत्र शोर शराबे और विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया, केवल एंटी पेपर लीक बिल चर्चा के बाद पास हुआ जबकि अधिकांश बिल बिना चर्चा के पास हो गए, विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा है कि दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर गोलियां किसने चलाई इसका जवाब गृह मंत्री दें, विपक्ष उनका इस्तीफा भी मांग रहा है लेकिन अमित शाह सदन में नहीं आ रहे, आज फिर सदन में गतिरोध हुआ, राहुल गांधी ने कहा हमें जवाब चाहिए किसने गोली चलाने का आदेश दिया ?
संसद में आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा, राम मंदिर दान चोरी और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ लामबंद होकर विपक्ष मानसून सत्र में सरकार पर हमलावर है, 20 जुलाई को सत्र शुरू हुआ और उसी दिन संसद घेराव के दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े, पैलेट गन चलाई, राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पूरा विपक्ष इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बता रहा है और उनका जवाब और इस्तीफा मांग रहा है।
उधर अखिलेश यादव, डिंपल यादव राम मंदिर दान चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं वो भी इसपर प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे हैं , खास बात ये है कि सभी विपक्षी दल दोनों मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार से सवाल कर रहे हैं, इस सत्र में कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होनी थी, FCRA जैसा महत्वपूर्ण बिल भी इसमें शामिल था लेकिन पूरा सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया, विपक्ष का साफ़ कहना है कि विद्यार्थियों के साथ बर्बरता और राम मंदिर दान चोरी से बड़ा कोई मुद्दा इस समय नहीं है सरकार को जवाब देना होगा।
संसद के दोनों सदनों में आज भी बना रहा गतिरोध
हालाँकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन को बताया कि सरकार दोनों मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कई बार आसंदी से कहा कि शोर शराबे में समय ख़राब न करें चर्चा करें लेकिन राहुल गांधी सहित कांग्रेस के दो टूक कहा है जब तक अमित शाह जवाब नहीं देते और पीएम मोदी माफ़ी नही मांगते सदन नहीं चलें देंगे, आज भी ऐसा ही हुआ आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में विपक्ष ने गतिरोध बनाये रखा जिसके चलते कार्यवाही स्थगित हो गई।
राहुल गांधी बोले गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना होगा
मीडिया ने जब राहुल गांधी से सवाल किया कि सरकार का कहना है वो जवाब देने के लिए तैयार है तो फिर सदन क्यों नहीं चल रहा क्यों ? राहुल बोले हमें अमित शाह का भाषण सुनने में कोई इंटरेस्ट नहीं है, हम जवाब चाहते हैं छात्रों पर गोलियाँ किसने चलाई, किसने आदेश दिया, किसने लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने का आदेश दिया क्योंकि दिल्ली पुलिस, आरएएफ सब गृह मंत्रालय के अधीन आते हैं यदि अमित शाह ने आदेश दिया तो उन्हें इस्तीफा देना होगा और यदि उन्हें नहीं मालूम किसने आदेश दिया तो भी उन्हें इस्तीफा देना होगा।
अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, उससे हवा निकल चुकी है
राहुल गांधी ने कहा अमित शाह में संसद आने की हिम्मत ही नहीं है। वो 20 दिनों से गायब हैं। अपने चैंबर में बैठे रहते हैं, लेकिन सदन में नहीं आते। उनके काफिले में करीब 30 गाड़ियां चलती हैं, घर के आगे हजारों पुलिस वाले खड़े रहते हैं कि कोई बच्चा न आ जाए। सच ये है कि अमित शाह की इमेज का गुब्बारा फट चुका है, उससे हवा निकल चुकी है। अब जबरन उसमें हवा भरने की कोशिश की जा रही है।
सवाल पूछने पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
सवाल जवाब के दौरान राहुल गांधी उस समय मीडिया पर भड़क गए जब एक पत्रकार ने अमित शाह का नाम लेकर एक सवाल पूछना चाहा, राहुल बोले आप मुझे टोक कर रहे हैं क्या आप उन्हें कभी टोकते हैं? हमें 24 घंटे टोकते हैं मगर उन्हें कभी नहीं, उनमें क्या स्पेशल है जो पूरा मीडिया चुप हो कर चूहे जैसा खड़ा हो जाता है, उन्होंने कहा जब पूरे देश के स्टूडेंट्स नहीं डर रहे तो मीडिया को भी उनसे नहीं डरना चाहिए, राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी भी आज मीडिया पर भड़क गई एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा जब सरकार छात्रों पर लाठी चलवाती हो, पेलेट गन और बिहार में AK-47 चलवाती हो, क्या इसके लिए सरकार जवाबदेह नहीं है? क्या मीडिया की तरह हम भी चुप बैठ जाएं।
गोविंदा के मैनेजर बोले- सुनीता ने तमाशा क्यों किया:तलाक केस वापस ही लेना था तो कोर्ट क्यों गईं; परिवार का नुकसान हुआ
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने नाराजगी जताई है। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में मैनेजर ने सुनीता के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब केस वापस ही लेना था, तो कोर्ट जाकर तमाशा क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के अंदरूनी मामलों को आपस में बैठकर भी सुलझाया जा सकता था। बुधवार को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली। 'जब केस वापस लेना था, तो कोर्ट जाने की जरूरत क्या थी' गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, "अदालत जाने की कोई जरूरत नहीं थी। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर बात करके सुलझ सकती हैं। जब आज याचिका वापस ही लेनी थी, तो फिर केस किया ही क्यों था? मुझे इस बात का बहुत दुख है कि बिना वजह हम सब तमाशा बन गए।" 'दो साल से मीडिया में छवि खराब हुई' मैनेजर ने बताया कि दोनों के बीच का विवाद पिछले लगभग डेढ़ से दो साल से मीडिया में चल रहा था। इससे गोविंदा और उनके परिवार की साख को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हर शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी के बीच मतभेद होते हैं, यह आम बात है। लेकिन जब मामला कोर्ट और मीडिया तक पहुंच जाता है, तो बात सार्वजनिक हो जाती है। इस पूरे मामले में तमाशा बनने से आसानी से बचा जा सकता था। सुनीता ने गोविंदा से तलाक का केस वापस लिया गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक का केस वापस ले लिया है। बुधवार को सुनीता को उनके बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई में फैमिली कोर्ट में देखा गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने बताया कि अब सब ठीक है और दोनों के बीच सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है। कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी ने सुनीता और उनके बेटे से सवाल किया कि कोर्ट में क्या हुआ? जिस पर बेटे यशवर्धन आहूजा ने कहा, "कुछ नहीं हुआ। जाने दीजिए।" यश अपनी मां को कैमरों से बचाते हुए कार तक लेकर गए। वहीं, कार में बैठने से पहले सुनीता ने इरिटेट होकर कहा, "बर्थडे मनाने गए थे" और इसके बाद वह कार में बैठकर चली गईं। गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। वहीं, यह खबर पिछले साल अगस्त के महीने में सामने आई थी, जब हॉटरफ्लाई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। याचिका में उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें.. हाल ही में गोविंदा को उनकी अपकमिंग कमबैक फिल्म रूपा की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया। इस पर सुनीता ने कहा था, “गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें इस बात पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए।” सुनीता आहूजा ने गोविंदा साथ दिखीं एक्ट्रेस कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर सामने वाले का शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए। इंसान का अपना एक स्टैंडर्ड होना चाहिए। सुनीता ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि वे किस तरह स्टाइल के साथ रहते हैं। उन्होंने पूरे वाकये को बहुत खराब और घटिया सोच करार दिया। पत्नी के बयानों पर गोविंदा भड़क गए थे वहीं, पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा भड़क गए थे। गोविंदा ने चेतावनी देकर कहा था कि उन्हें हद में रहना चाहिए। साथ ही एक्टर ने को-स्टार का बचाव भी किया और कहा कि सुनीता उन्हें बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। गोविंदा ने कहा था, जो काम बाहर मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। और जब अपना काम आप कर रही थीं, फिर चाहे वो कुकिंग शो (लाफ्टर शेफ) हो या लॉकअप हो, टीना (बेटी) से कहकर मुझे उसमें बुलवाया, मेरी सेवाएं लीं। खैर वो तो आपका हक है, लेकिन जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं बदनाम हो जाऊं, या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस न हो। वहीं, गोविंदा ने को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकर का बचाव करते हुए कहा था, कोई गरीब परिवार के लोग अगर फिल्म में आए हैं, तो उन्हें इस तरह बदनाम या लज्जित न कीजिए कि वो भाग जाएं। आप में क्षमता है, ताकत है, इज्जत, दौलत, शोहरत, सब दिया है ऊपर वाले ने। इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास ये नहीं है आप उसे जलील करें। ये आप पर शोभा नहीं देता। बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं- गोविंदा गोविंदा ने अपने वीडियो में यह भी कहा था कि मैं ये भी कहना चाहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर को मनाइए कि अगर लोग आपसे प्रेरित हो गए तो आप कहां आइना देखेंगी। कहीं आपके साथ ही लोग मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देंगे, तो हम सब बहुत लज्जित हो जाएंगे। ये ठीक नहीं है। बहुत सस्ता कर दिया है मां-बहन का नाम। आपसे उम्मीद नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है। सुनीता ने कहा था, ‘ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। एक है कोमल, एक्स वाय जेड है कोई। मुझे उससे नफरत है।’ सुनीता ने कहा था- गोविंदा के कई अफेयर्स रहे सुनीता आहूजा हाल ही में शो ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट बनी थीं। शो के दौरान उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर्स पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “प्यार में आपको हर चीज सहन करने में सक्षम होना चाहिए। चीची (गोविंदा) के जवानी में कई अफेयर्स रहे हैं। तब मैंने नजरअंदाज किया था, लेकिन अब नहीं करूंगी।” 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों के बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ। गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’:गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल के साथ दिखने पर पत्नी सुनीता भड़कीं, बोलीं- क्या घटिया स्टैंडर्ड है गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ देखे जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। दरअसल, सोमवार को जब एक पैपराजी ने सुनीता आहूजा से पूछा कि गोविंदा सर भी देखे गए कोमल मैम के साथ, फिल्म का प्रमोशन शुरू हुआ? पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News








