गोविंदा के मैनेजर बोले- सुनीता ने तमाशा क्यों किया:तलाक केस वापस ही लेना था तो कोर्ट क्यों गईं; परिवार का नुकसान हुआ
अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने पर उनके मैनेजर शशि सिन्हा ने नाराजगी जताई है। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में मैनेजर ने सुनीता के इस कदम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब केस वापस ही लेना था, तो कोर्ट जाकर तमाशा क्यों बनाया गया। उन्होंने कहा कि परिवार के अंदरूनी मामलों को आपस में बैठकर भी सुलझाया जा सकता था। बुधवार को सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली। 'जब केस वापस लेना था, तो कोर्ट जाने की जरूरत क्या थी' गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कहा, "अदालत जाने की कोई जरूरत नहीं थी। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर बात करके सुलझ सकती हैं। जब आज याचिका वापस ही लेनी थी, तो फिर केस किया ही क्यों था? मुझे इस बात का बहुत दुख है कि बिना वजह हम सब तमाशा बन गए।" 'दो साल से मीडिया में छवि खराब हुई' मैनेजर ने बताया कि दोनों के बीच का विवाद पिछले लगभग डेढ़ से दो साल से मीडिया में चल रहा था। इससे गोविंदा और उनके परिवार की साख को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हर शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी के बीच मतभेद होते हैं, यह आम बात है। लेकिन जब मामला कोर्ट और मीडिया तक पहुंच जाता है, तो बात सार्वजनिक हो जाती है। इस पूरे मामले में तमाशा बनने से आसानी से बचा जा सकता था। सुनीता ने गोविंदा से तलाक का केस वापस लिया गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा से तलाक का केस वापस ले लिया है। बुधवार को सुनीता को उनके बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई में फैमिली कोर्ट में देखा गया। दैनिक भास्कर से बातचीत में गोविंदा के मैनेजर शशि रंजन ने बताया कि अब सब ठीक है और दोनों के बीच सब कुछ सामान्य होने की उम्मीद है। कोर्ट के बाहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी ने सुनीता और उनके बेटे से सवाल किया कि कोर्ट में क्या हुआ? जिस पर बेटे यशवर्धन आहूजा ने कहा, "कुछ नहीं हुआ। जाने दीजिए।" यश अपनी मां को कैमरों से बचाते हुए कार तक लेकर गए। वहीं, कार में बैठने से पहले सुनीता ने इरिटेट होकर कहा, "बर्थडे मनाने गए थे" और इसके बाद वह कार में बैठकर चली गईं। गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। वहीं, यह खबर पिछले साल अगस्त के महीने में सामने आई थी, जब हॉटरफ्लाई ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), (ib) के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। याचिका में उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें.. हाल ही में गोविंदा को उनकी अपकमिंग कमबैक फिल्म रूपा की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया। इस पर सुनीता ने कहा था, “गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहे हैं और उन्हें इस बात पर थोड़ी शर्म आनी चाहिए।” सुनीता आहूजा ने गोविंदा साथ दिखीं एक्ट्रेस कोमल के ड्रेसिंग सेंस पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर सामने वाले का शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनने चाहिए। इंसान का अपना एक स्टैंडर्ड होना चाहिए। सुनीता ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि वे किस तरह स्टाइल के साथ रहते हैं। उन्होंने पूरे वाकये को बहुत खराब और घटिया सोच करार दिया। पत्नी के बयानों पर गोविंदा भड़क गए थे वहीं, पत्नी सुनीता के आपत्तिजनक बयानों पर गोविंदा भड़क गए थे। गोविंदा ने चेतावनी देकर कहा था कि उन्हें हद में रहना चाहिए। साथ ही एक्टर ने को-स्टार का बचाव भी किया और कहा कि सुनीता उन्हें बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। गोविंदा ने कहा था, जो काम बाहर मिलता है, वो मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं, उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। और जब अपना काम आप कर रही थीं, फिर चाहे वो कुकिंग शो (लाफ्टर शेफ) हो या लॉकअप हो, टीना (बेटी) से कहकर मुझे उसमें बुलवाया, मेरी सेवाएं लीं। खैर वो तो आपका हक है, लेकिन जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं बदनाम हो जाऊं, या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस न हो। वहीं, गोविंदा ने को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकर का बचाव करते हुए कहा था, कोई गरीब परिवार के लोग अगर फिल्म में आए हैं, तो उन्हें इस तरह बदनाम या लज्जित न कीजिए कि वो भाग जाएं। आप में क्षमता है, ताकत है, इज्जत, दौलत, शोहरत, सब दिया है ऊपर वाले ने। इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास ये नहीं है आप उसे जलील करें। ये आप पर शोभा नहीं देता। बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं- गोविंदा गोविंदा ने अपने वीडियो में यह भी कहा था कि मैं ये भी कहना चाहूंगा कि सुनीता जी आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर को मनाइए कि अगर लोग आपसे प्रेरित हो गए तो आप कहां आइना देखेंगी। कहीं आपके साथ ही लोग मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देंगे, तो हम सब बहुत लज्जित हो जाएंगे। ये ठीक नहीं है। बहुत सस्ता कर दिया है मां-बहन का नाम। आपसे उम्मीद नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें… सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है। सुनीता ने कहा था, ‘ये नाम थोड़ा गड़बड़ है। मुझे कोमल नाम से नफरत है। एक है कोमल, एक्स वाय जेड है कोई। मुझे उससे नफरत है।’ सुनीता ने कहा था- गोविंदा के कई अफेयर्स रहे सुनीता आहूजा हाल ही में शो ‘लॉक अप 2’ की कंटेस्टेंट बनी थीं। शो के दौरान उन्होंने गोविंदा के कथित अफेयर्स पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “प्यार में आपको हर चीज सहन करने में सक्षम होना चाहिए। चीची (गोविंदा) के जवानी में कई अफेयर्स रहे हैं। तब मैंने नजरअंदाज किया था, लेकिन अब नहीं करूंगी।” 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था। इसके बाद दोनों के बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ। गोविंदा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... ‘उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है’:गोविंदा के एक्ट्रेस कोमल के साथ दिखने पर पत्नी सुनीता भड़कीं, बोलीं- क्या घटिया स्टैंडर्ड है गोविंदा को एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ देखे जाने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। दरअसल, सोमवार को जब एक पैपराजी ने सुनीता आहूजा से पूछा कि गोविंदा सर भी देखे गए कोमल मैम के साथ, फिल्म का प्रमोशन शुरू हुआ? पूरी खबर यहां पढ़ें…
Salman Khan New Movie: सलमान खान और नयनतारा की फिल्म का नाम होगा Monster, दिखेगा भाईजान का धांसू एक्शन
Salman Khan New Movie: सलमान खान के फैंस के लिए उनकी अगली एक्शन फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। तेलुगु फिल्ममेकर वामशी पैडीपल्ली के निर्देशन में बन रही सलमान खान और नयनतारा की इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ तय किया गया है। फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।
दिल राजू के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है और इसे हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज करने की योजना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की नजर ईद 2027 के सिनेमाघरों में दस्तक देने पर है।
सलमान खान और नयनतारा की फिल्म का नाम हुआ तय
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने सलमान खान और नयनतारा की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए ‘मॉन्स्टर’ टाइटल को फाइनल कर लिया है। हालांकि, अभी तक निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह प्रोजेक्ट सलमान खान और तेलुगु निर्माता दिल राजू की पहली साझेदारी भी है। फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले दिल राजू प्रस्तुत कर रहे हैं। शिरीष, कुलदीप राठौर और रफी काजी इसके सह-निर्माता हैं।
बॉडी डबल को हार्ट अटैक, सलमान ने खुद करेंगे एक्शन सीन
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग के दौरान कथित तौर पर सलमान खान के बॉडी डबल को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए एक्शन सीक्वेंस से दूर रहना पड़ा।
ऐसे में सलमान खान ने फिल्म के कई एक्शन हिस्सों की जिम्मेदारी खुद संभालने का फैसला किया है। अभिनेता पहले भी अपनी फिल्मों में स्टंट और एक्शन को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं।
रिपोर्ट में प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि सलमान शूटिंग की रफ्तार को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने देना चाहते। वह इस समय सेट पर काफी सक्रिय हैं और एक्शन सीन्स को लेकर खुद भी काफी शामिल हो रहे हैं।
ईद 2027 पर रिलीज की तैयारी
सलमान खान और नयनतारा की यह फिल्म बड़े बजट और बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। फिल्म में एक्शन को खास महत्व दिया जा रहा है, इसलिए शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है।
फिल्म का निर्देशन वामशी पैडीपल्ली कर रहे हैं। यह सलमान खान की पहली फिल्म होगी जिसमें वह निर्माता दिल राजू के साथ काम कर रहे हैं। नयनतारा को फिल्म में सलमान के अपोजिट कास्ट किया गया है।
‘मॉन्स्टर’ को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज करने की तैयारी है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चलता है, तो फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में पहुंच सकती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi









