Responsive Scrollable Menu

Uttarakhand News: SIR पर राजनैतिक दलों के साथ की बैठक, 15 लाख नोटिसों पर अब तक हो चुकी सुनवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए.

अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है. उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है. 

पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है. बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से अनिल गोयल, राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से सत्यपाल, सतेंद्र, जसपाल, सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

यमुनोत्री धाम की यात्रा में बना नया रिकॉर्ड, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 6.68 लाख

उत्तराखण्ड में मानसून की कठिन चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा निर्बाध जारी है. इस यात्राकाल के 125 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच चुकी है. यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 05 लाख 22 हजार अधिक है. यमुनोत्री धाम की यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है. यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 06 लाख 68 हजार से अधिक पहुंच गई है. इससे पूर्व वर्ष 2025 में 06 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन को पहुंचे थे.

यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन के चलते चारधाम यात्रा हर वर्ष नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. मानसून सीजन को देखते हुए यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है. यात्रा से जुड़े रुद्रप्रयाग, चमोली, और उत्तरकाशी जनपद में आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की  है, लेकिन आस्था मौसम पर भी भारी पड़ रही है.

22 हजार 634 यात्री अधिक पहुंचे

इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था. शुक्रवार 21 अगस्त तक इस यात्राकाल के 125 दिनों में कुल 48 लाख 04 हजार 897 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं, जबकि बीते वर्ष 2025 में इसी अवधि में 42 लाख 82 हजार 263 यात्री चारधाम दर्शन को पहुंचे थे. इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 05 लाख 22 हजार 634 यात्री अधिक पहुंचे हैं.

3 लाख 62 हजार 304 यात्री अधिक पहुंचे

चारों धामों में अब तक की कुल संख्या पर नजर दौड़ाएं तो बद्रीनाथ में 16 लाख 54 हजार 263, केदारनाथ में 14 लाख 65 हजार 370, गंगोत्री में 07 लाख 47 हजार 671 और यमुनोत्री धाम में 06 लाख 68 हजार 163 यात्री दर्शन कर चुके हैं. जबकि हेमकुंट साहिब में 02 लाख 69 हजार 430 श्रद्धालु शीश नवा चुके हैं. भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. बद्रीनाथ में पिछले वर्ष के मुकाबले 03 लाख 62 हजार 304 यात्री अधिक पहुंचे हैं. 

यमुनोत्री धाम में प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की संख्या

2025------6,44,637
2024------5,15,067
2023------5,60,918
2022------6,21,538
2021--------33,311
2020---------7728
2019---------4,65,534
2018---------3,94,445
2017---------3,92,208
2016---------1,55,129
2015---------1,22,926
2014---------038,294
2013---------253110
2012---------413615
2011---------448945
2010---------309634
2009--------322242
2008--------327611
2007--------287870
2006--------216883
2005--------169046
2004--------102331
2003--------78,050
2002--------54023
2001--------54074
2000-------88672

सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए चारों धामों और यात्रा पड़ावों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. यात्रा बिना किसी बाधा के संचालित हो रही है, लेकिन मौसम खराब होने पर यात्रा को नियंत्रित भी किया जा रहा है. यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के डीएम भी व्यवस्थाओं पर पूरी नजर बनाए हुए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस भारतीय क्रिकेटर का डेब्यू था सबसे अलग, बिना फर्स्ट क्लास खेले मिला था टेस्ट में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी से भी पहले एक ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिनके डेब्यू पर भी खूब चर्चा हुई है, लेकिन ये सचिन तेंदुलकर नहीं हैं. इस खिलाड़ी का नाम है पार्थिव पटेल. पार्थिव ने टीम इंडिया के लिए बिना एक भी रेड बॉल क्रिकेट खेले अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पार्थिव ने मजह 17 साल की उम्र में टेस्ट टीम की जर्सी पहनी थी. Sun, 23 Aug 2026 07:00:59 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:14:36+00:00

Bihar News | जब दिव्यांग पर बरसी अंधाधुंध रॉड | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers