Responsive Scrollable Menu

Bangladesh नए Defence Pact में शामिल होने को तैयार, सऊदी-पाक-तुर्किये गठबंधन पर ढाका की नजर

बांग्लादेश के दो कनिष्ठ मंत्रियों ने कहा है कि ढाका, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हाल में हुए रक्षा गठबंधन में शामिल होने पर विचार कर सकता है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई भी फैसला देश के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। मक्का में सात अगस्त को हुए इस समझौते में सामूहिक रक्षा का एक ढांचा तैयार किया गया है।

इसमें यह भी तय किया गया है कि अगर इन तीनों देशों में से किसी एक पर भी हमला होता है, तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा, सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के साथ किसी आर्थिक या रक्षा ढांचे में शामिल होने की संभावना के प्रति बांग्लादेश सकारात्मक रुख रखता है। वह ऐसा अपने हितों और वैश्विक अर्थव्यवस्था व व्यापार में हो रहे बदलावों को ध्यान में रखते हुए कर रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ की बांग्ला सेवा के साथ एक साक्षात्कार में कबीर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार बांग्लादेश प्रथम’’ की नीति और राष्ट्रीय हितों को केंद्र में रखकर एक संतुलित विदेश नीति अपना रही है, जिसके तहत ढाका रक्षा समझौते में शामिल हो सकता है। विदेश राज्य मंत्री, शमा ओबेद इस्लाम ने मीडिया से अलग बातचीत में कबीर की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि बांग्लादेश का राष्ट्रीय हित और वहां के लोगों का हित ही इस समझौते में शामिल होने को लेकर ढाका का रुख तय करेगा। दोनों कनिष्ठ मंत्रियों की ये टिप्पणियां रहमान के वित्त और योजना सलाहकार प्रोफ़ेसर राशिद अल महमूद टिटुमीर के उस बयान के दो दिन बाद आईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश प्रथम नीति देश की विदेश नीति में एक बड़ा बदलाव है।

Continue reading on the app

ट्रंप ने होर्मुज को फिर बताया अमेरिकी क्षेत्र, ईरान ने दिखाया तेवर, कहा- रवैया बदलो तभी खुलेगा रास्ता

ट्रंप ने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिकी क्षेत्र बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. वहीं ईरान का कहना जब तक अमेरिका अपना रुख नहीं बदलता होर्मुज स्ट्रेट बंद रहेगा.

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस भारतीय क्रिकेटर का डेब्यू था सबसे अलग, बिना फर्स्ट क्लास खेले मिला था टेस्ट में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी से भी पहले एक ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिनके डेब्यू पर भी खूब चर्चा हुई है, लेकिन ये सचिन तेंदुलकर नहीं हैं. इस खिलाड़ी का नाम है पार्थिव पटेल. पार्थिव ने टीम इंडिया के लिए बिना एक भी रेड बॉल क्रिकेट खेले अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पार्थिव ने मजह 17 साल की उम्र में टेस्ट टीम की जर्सी पहनी थी. Sun, 23 Aug 2026 07:00:59 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:14:36+00:00

Viral Video | 3 साल की मासूम पर कुत्तों का हमला! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:17:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers