Responsive Scrollable Menu

ऋषभ पंत पर पूर्व क्रिकेटर का अटपटा बयान, कप्तानी नहीं करने की दी सलाह, जानिए और क्या-क्या कहा?

Rishabh Pant : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा है. वो इस समय श्रीलंका में हैं और 23 से लेकर 27 अगस्त तक कोलंबों में दूसरा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे. ऋषभ पंत के लिए पिछला कुछ समय बहुत भारी रहा है. वो क्रिकेट के मैदान पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इसके बाद उनकी लाइफ में बहुत उथल-पुथल हुआ है. 

दरअसल, ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी. उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इसके बाद उन्होंने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी. लखनऊ ने उन्हें अपनी टीम से बाहर कर कुलदीप यादव के साथ दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर लिया. इसके साथ ही पंत फिर से अपनी पुरानी टीम दिल्ली में आ गए हैं.

वहीं पर्दे के पीछे की बात करें तो, आईपीएल 2026 के दौरान ऋषभ पंत और संजीव गोयनका के बीच सब-कुछ ठीक नहीं था. पंत और गोयकनाक बीच मैदान पर भी तकरार देखी गयी थी. इसके बाद पंत ने खुद लखनऊ को छोड़ने का फैसला किया. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पंत को कप्तानी नहीं करने की सलाह दे डाली है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

वसीम जाफर ने दिया ऋषभ पंत पर बड़ा बयान

वसीम जाफर ने कहा कि, 'अगर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कप्तानी का ऑफर भी देती है, तो मुझे लगता है कि उनके लिए मना कर देना ही बेहतर है. आप जानते हैं, जिस तरह से केएल राहुल ने यह किया है, वह एक खिलाड़ी के तौर पर अपने समय का आनंद ले रहे हैं. जब आपको किसी फ्रेंचाइजी को लीड करना होता है, तो बहुत प्रेशर होता है, मालिकों का प्रेशर, उम्मीदें और फैंस का प्रेशर, इसके साथ ही आपको अपनी परफॉर्मेंस पर भी फोकस करना होता है'.

जाफर ने आगे कहा कि, 'इसके अलावा वह एक विकेटकीपर भी हैं. विकेटकीपिंग के अलावा उन्हें बैटिंग भी करनी होती है. मुझे लगता है कि उनके लिए एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना बेहतर है, क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस में गिरावट आई है. उनकी प्रायोरिटी  इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छा परफॉर्म करना और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम और वनडे टीमों में वापसी करना होना चाहिए'.

वसीम जाफर ने अंत में कहा कि, 'ऋषभ पंत की कप्तानी प्रायोरिटी नहीं है क्योंकि वह अभी इंडिया के लीडरशिप ग्रुप में नहीं हैं. मुझे लगता है कि उन्हें इसे एक तरफ रखकर एक बैटर के तौर पर परफॉर्म करने, एक बैट्समैन के तौर पर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच जीतने पर फोकस करना चाहिए. मुझे लगता है कि ऋषभ पंत के लिए यही सबसे अच्छा है'.

ऋषभ पंत का आईपीएल करियर

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल में 2018 में डेब्यू किया था. वो अब तक दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ही आईपीएल खेले हैं. पंत ने 139 मैचों की 136 पारियों में 2 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3865 रन बनाए हैं. इस दौरान आईपीएल में पंत का बेस्ट स्कोर 128* रहा है. उनका औसत आईपीएल में 33.6 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 146.8 का है. पंत के बल्ले से आईपीएल में अब तक कुल 349 चौके और 181 छक्के भी लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा भारत-श्रीलंका का दूसरा टेस्ट मैच? जानिए कौन से दिन कितने प्रतिशत है बरसात का अनुमान

Continue reading on the app

‘मनुस्मृति कहती है लड़की पिता-पति और बच्चों की संपत्ति’, राहुल गांधी बोले- यह शर्मनाक, महिलाओं को आजाद होना चाहिए

देश की लड़कियों को आजाद होना जरूरी है. पिता, पति और बेटे से आपका रिश्ता जरूर है लेकिन आपकी पहचान उनसे नहीं है…ये कहना है कांग्रेस नेता राहुल गांधी का. दरअसल, शनिवार शाम वे पुणे में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि मनुस्मृति कहती है कि लड़की पिता, पति, बच्चों की संपत्ति है. ये शर्मनाक है. महिलाओं को आजाद होना जरूरी है. खास बात है कि पुणें में आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं हैं. कार्यक्रम में राहुल-राहुल के नारे लगाए गए. 

बता दें, पुलिस ने 30 शर्तों के साथ राहुल गांधी को इस कार्यक्रम की परिमशन दी है. उन्होंने इससे पहले कोटा में 17 जून, देहरादून में 17 जुलाई, प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से बात की थी. राहुल ने सभी कार्यक्रमों में पेपर लीक से लेकर देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े मुद्दे उठाए हैं. 

 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस भारतीय क्रिकेटर का डेब्यू था सबसे अलग, बिना फर्स्ट क्लास खेले मिला था टेस्ट में मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वैभव सूर्यवंशी से भी पहले एक ऐसे खिलाड़ी हुए हैं, जिनके डेब्यू पर भी खूब चर्चा हुई है, लेकिन ये सचिन तेंदुलकर नहीं हैं. इस खिलाड़ी का नाम है पार्थिव पटेल. पार्थिव ने टीम इंडिया के लिए बिना एक भी रेड बॉल क्रिकेट खेले अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. पार्थिव ने मजह 17 साल की उम्र में टेस्ट टीम की जर्सी पहनी थी. Sun, 23 Aug 2026 07:00:59 +0530

  Videos
See all

Aaj ki Taaja Khabar: यूपी की सुबह की बड़ी खबरें | UP BJP New Team | CM Yogi | Akhilesh | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:14:36+00:00

Bihar News | जब दिव्यांग पर बरसी अंधाधुंध रॉड | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T02:12:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers