Responsive Scrollable Menu

विक्टोरिया में लेबर पार्टी का बड़ा चुनावी वादा, सत्ता में लौटने पर सभी को मुफ्त दंत चिकित्सा

मेलबर्न, 22 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने नवंबर में होने वाले राज्य चुनाव से पहले बड़ा चुनावी वादा किया है। ऐसा वादा जो चर्चा में है। विपक्ष हमलावर है। प्रीमियर बेन कैरोल ने घोषणा की है कि अगर लेबर दोबारा सत्ता में आती है तो राज्य में सभी विक्टोरियाई नागरिकों के लिए मुफ्त दंत चिकित्सा सेवा शुरू की जाएगी। इसे ऑस्ट्रेलिया में किसी राज्य सरकार की ओर से अपनी तरह की अनूठी पहल बताया गया है।

कैरोल ने एक बयान में कहा, मैं उन हजारों कामकाजी लोगों के लिए लड़ रहा हूं जो डेंटिस्ट के पास जाने का खर्च नहीं उठा सकते। उन्होंने अपने कैंपेन के शुरुआत इसी वायदे के साथ की है और शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी झलक भी दिखाई।

इस योजना पर लेबर सरकार 230 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर खर्च करेगी और तीन साल में राज्यभर में 10 सार्वजनिक दंत चिकित्सा क्लीनिक खोलेगी। इनमें से सात क्लीनिक मेलबर्न और तीन रीजनल विक्टोरिया में स्थापित किए जाएंगे। इन क्लीनिकों में लोगों को बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के चेकअप, फिलिंग, रूट कैनाल और दांत निकालने जैसी सेवाएं मुफ्त मिलेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री इंग्रिड स्टिट ने एबीसी न्यूज को बताया कि कुछ क्लीनिक जुलाई 2027 से काम करना शुरू कर सकते हैं। क्लीनिक सप्ताह के दिनों में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक और सप्ताहांत में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। सरकार का दावा है कि पूरी तरह शुरू होने के बाद ये केंद्र हर साल एक लाख से अधिक लोगों को उपचार उपलब्ध करा सकेंगे। दांत में तेज दर्द, सूजन या दुर्घटना के कारण लगी चोट जैसे तत्काल मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैरोल ने इसे महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत से निपटने के लिए संरचनात्मक सहायता बताया है। उनका कहना है कि लोगों को दंत चिकित्सा इसलिए नहीं टालनी चाहिए क्योंकि उनके पास इलाज का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया में अधिकांश वयस्कों की दंत चिकित्सा सेवाएं मेडिकेयर के दायरे में नहीं आतीं। मुफ्त या कम लागत वाली सेवाएं मुख्य रूप से बच्चों, युवाओं, आदिवासी और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर समुदायों तथा कुछ रियायती कार्डधारकों के लिए उपलब्ध हैं।

हालांकि विपक्ष ने इस घोषणा पर सवाल उठाए हैं। विपक्ष का कहना है कि विक्टोरिया में मौजूदा सार्वजनिक दंत चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रतीक्षा अवधि पहले ही काफी लंबी है और सरकार के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती होगी। विपक्ष के अनुसार, सार्वजनिक दंत चिकित्सा के लिए राज्य में औसत प्रतीक्षा अवधि करीब सात महीने है।

ग्रीन्स ने भी योजना का स्वागत करने के बजाय इसके सीमित पैमाने पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि केवल 10 क्लीनिक राज्य की जरूरत के मुकाबले काफी कम हैं। दूसरी ओर, विक्टोरियन काउंसिल ऑफ सोशल सर्विस ने योजना का स्वागत करते हुए कहा है कि इन सेवाओं तक कम आय वाले लोगों की प्राथमिक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यह घोषणा 28 नवंबर के विक्टोरिया विधानसभा चुनाव से करीब 100 दिन पहले लेबर का पहला बड़ा चुनावी वादा है। कैरोल जुलाई में जैसिंटा एलन के बाद प्रीमियर बने थे और अब पार्टी को लगातार चुनावी दबाव के बीच सत्ता में बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रक्षाबंधन पर रोड ट्रिप का है प्लान? कार की ये 5 चीजें चेक किए बिना न निकलें; सफर अच्छा रहेगा

रक्षाबंधन पर परिवार से मिलने के लिए लंबी रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं? सफर शुरू करने से पहले कार की छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है. टायर, ब्रेक, इंजन ऑयल से लेकर बैटरी और इमरजेंसी किट तक, कुछ चीजों की जांच बेहद जरूरी है. यहां जानिए रोड ट्रिप से पहले कार को तैयार करने के 5 आसान और जरूरी टिप्स, जो सफर को सुरक्षित और तनावमुक्त बना सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, WTC में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

mitchell starc wtc record: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. इस प्रदर्शन के साथ ही इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया. स्टार्क ने मात्र 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए और बांग्लादेशी बैटिंग को तहस-नहस कर दिया. उनकी की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम 34 ओवर ही खेल सकी और सिर्फ 64 रन पर ढेर हो गई. चलिए जानते हैं, स्टार्क ने WTC में कौन का कारनाम किया. Sat, 22 Aug 2026 15:52:57 +0530

  Videos
See all

हिमाचल में राष्ट्रगान विवाद पर बवाल! जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा | Himachal Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:13:55+00:00

खोड़ा में खूनी वारदात, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट | Ghaziabad | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers