सारा अली खान की फोटो लेने के लिए पैपराजी में हुई धक्का-मुक्की, कहे अपशब्द, एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट : Video
Sara Ali Khan Paparazzi Fight Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) हाल ही में पैपराजी के सामने स्पॉट हुई थीं. इस दौरान पैपराजी के बीच उनकी फोटो लेने के लिए बहस हो जाती है. बताया जा रहा है कि देखते ही देखते पैपराजी आपस में धक्का-मुक्की करने लगे और अपशब्द तक कहने लगे. इस सिचुएशन में सारा काफी नर्वस दिखाई दीं. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पैपराजी के व्यवहार को लेकर सवाल कर रहे हैं कि सेलेब्स की फोटो लेने के लिए इस तरह बहस और धक्का मुक्की करना कहां तक सही है. आइए जानते हैं कि सारा अली ने इस दौरान कैसे रिएक्ट किया.
सारा अली खान की फोटो लेने के लिए पैपराजी में हुई धक्का-मुक्की
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान जब पैपराजी के सामने स्पॉट हुईं तो उस वक्त सबकुछ नॉर्मल नजर आ रहा था. एक्ट्रेस कई सारे पैप्स को कैमरों के सामने पोज दे रही थीं और फोटोग्राफर्स भी उनकी तस्वीरें लेने में लगे थे. लेकिन मामला अचानक बहस और धक्का मुक्की में बदल जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पैपराजी फोटोग्राफर्स के बीच कैमरों की स्पैस को लेकर बहस शुरू हो जाती है और देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक-दूसरे को के साथ धक्का-मुक्की करने लगते हैं. बात यही नहीं रुकी कथित तौर पर दोनों एक दूसरे को अपशब्द कहने लगे.
एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट
सारा अली खान अचानक हुई इस धक्का-मुक्की को लेकर कुछ देर के लिए हैरान नजर आईं. हालांकि, वह इस सिचुएशन में नर्वस तो थी लेकिन उन्होंने इस सिचुएशन को मुस्कुराते हुए संभाला. उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बोला, बस मुस्कराते हुए उस सिचुएशन से बाहर निकल गईं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोग अलग-अलग तरह का रिएक्शन दे रहे हैं कि कुछ लोगों ने पैपराजी के बिहेवियर पर सवाल उठाए हैं.
सारा पहले भी पैपराजी से कर चुकी हैं अपील
यह पहली बार नहीं है जब सारा अली खान और पैपराजी से जुड़ा कोई मामला चर्चा में आया हो. कुछ टाइम पहले सारा एक मंदिर के बाहर जरूरतमंद लोगों को खाना डोनेट करती दिखाई दी थीं. इस दौरान पैपराजी उनकी फोटो और वीडियो बनाने लगे थे. सारा ने उस समय पैपराजी से उनकी फोटो और वीडियो न बनाने की अपील की थी. उनका कहना था कि वह जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं और उनकी फोटो और वीडियो न बनाई जाए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा साल 2021 में भी पैपराजी और सिक्योरिटी को लेकर विवाद हो गया था. जब सिक्योरिटी गार्ड ने एक फोटोग्राफर को धक्का दे दिया था और वह जमीन पर गिर गया था. यह वाला वीडियो भी काफी चर्चा में रहा.
सारा अली खान वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' में नजर आई थीं. अब सारा जल्द ही वह 'उड़ता तीर' में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर आयुष्मान खुराना नजर आएंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं, जबकि धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म 6 अक्टूबर को इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
'गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है...' भारतीय दिग्गज का बड़ा बयान, जानिए शुभमन गिल और कुलदीप यादव पर क्या बोल डाला?
IND vs SL 2nd Test : इंडियन क्रिकेट टीम कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 23 अगस्त (रविवार) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेले वाली है. सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भारत और श्रीलंका के बीच 27 अगस्त तक दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल और कुलदीप यादव के बारे में बात करते बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यूट्यूब चैनल क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
मोहम्मद कैफ ने कुलदीप यादव पर दिया बड़ा बयान
मोहम्मद कैफ ने कहा कि, 'जिस तरह से कुलदीप यादव का इस्तेमाल किया गया है. उससे साफ है कि शुभमन गिल को उन पर पर्याप्त भरोसा नहीं है. मेरे नजरिए से देखें तो आपको कुलदीप जैसा अनोखा गेंदबाज बार-बार नहीं मिलता. इतिहास में ऐसे खिलाड़ी कभी-कभार ही आते हैं. भविष्य में हमें रवींद्र जडेजा का विकल्प मिल सकता है, जैसे सुथार हैं. इसके बाद हमारे पास अश्विन के बाद वॉशिंगटन सुंदर आए लेकिन कुलदीप एक अनोखी प्रतिभा हैं'.
मोहम्मद कैफ ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'जब आप किसी गेंदबाज को स्पेल देते हैं, खासकर रिस्ट स्पिनर को तो आपको उसे लंबा स्पेल देना चाहिए. छोटे-छोटे स्पेल कुलदीप की मदद नहीं कर रहे हैं. लंबे स्पेल से आपको अपनी गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है. लय हासिल करने के लिए आपको समय चाहिए. शुभमन गिल ने इस मामले में उनका समर्थन नहीं किया'.
????GILL DOESN’T TRUST KULDEEP ENOUGH - MOHD. KAIF????
— Sam (@cricsam02) August 22, 2026
????️: Kaif feels Shubman Gill’s confidence in Kuldeep Yadav seems low based on how he has been used. Kaif says a bowler like Kuldeep is a rare “unique gift” and believes he is India’s No. 1 spinner in overseas conditions. ???????? pic.twitter.com/GLBsM2J4r0
उन्होंने कहा कि, 'मैं रवि शास्त्री की इस बात से सहमत हूं कि विदेशी परिस्थितियों में कुलदीप हमारे नंबर-1 स्पिनर हैं. टर्निंग ट्रैक पर कोई भी विकेट निकाल सकता है. लेकिन न्यूजीलैंड में आपको ऐसी टर्निंग पिचें नहीं मिलेंगी. मुझे लगता है कि कुलदीप सपाट पिचों या उन पिचों पर बड़ी भूमिका निभाएंगे, जहां ज्यादा टर्न नहीं मिलता. कप्तान और टीम मैनेजमेंट को उनका आत्मविश्वास बनाए रखना होगा'.
कैफ ने कुलदीप यादव को किया प्लेइंग-11 से बाहर
मोहम्मद कैफ ने अंत में कहा कि, 'मुझे लगता है कि भारत कोलंबो में सारांश जैन को खिलाने पर विचार कर सकता है, जिन दो बल्लेबाजों ने रन बनाए डिकवेला और सोनल वो दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. एक समय ऐसा भी आया था जब शुभमन गिल उनके बल्लेबाजी करने के दौरान ऑफ-स्पिनर की तलाश कर रहे थे. श्रीलंका के इन फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए शायद कुलदीप को बाहर बैठना पड़ सकता है. पहले मुकाबला सुथार बनाम सारांश था, अब यह कुलदीप बनाम सारांश हो सकता है'.
????????????-???????????????????????? ????????????????????????????!
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
Captain Shubman Gill pulls off an absolute stunner, diving to his left! ???? ????
Kuldeep Yadav picks his first wicket of the match! ????
Updates ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/4U8iXi8xhj
भारत और श्रीलंका का टेस्ट स्क्वाड
भारत : यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, सरफराज खान, सारांश जैन, औकिब नबी, गुरनूर बराड़.
श्रीलंका : लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदू सोरियाबंदरा, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहान अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो.
ये भी पढ़ें : 'हम टेस्ट क्रिकेट में इतने बुरे नहीं हैं...' गौतम गंभीर का बयान वायरल, भारत-श्रीलंका मैच से पहले कुलदीप को लेकर बोली बड़ी बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








