रक्षाबंधन पर रोड ट्रिप का है प्लान? कार की ये 5 चीजें चेक किए बिना न निकलें; सफर अच्छा रहेगा
रक्षाबंधन पर परिवार से मिलने के लिए लंबी रोड ट्रिप प्लान कर रहे हैं? सफर शुरू करने से पहले कार की छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी बन सकती है. टायर, ब्रेक, इंजन ऑयल से लेकर बैटरी और इमरजेंसी किट तक, कुछ चीजों की जांच बेहद जरूरी है. यहां जानिए रोड ट्रिप से पहले कार को तैयार करने के 5 आसान और जरूरी टिप्स, जो सफर को सुरक्षित और तनावमुक्त बना सकते हैं.
Vivo T5 5G जल्द होगा लॉन्च: Flipkart पर दिखी पहली झलक, 7500mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से होगा लैस
Vivo T5 5G Launch: Vivo जल्द ही अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया Vivo T5 5G जोड़ने की तैयारी कर रहा है। यह फोन मौजूदा Vivo T5 सीरीज का हिस्सा होगा, जिसमें अभी Vivo T5 Lite और Vivo T5 Pro शामिल हैं। कंपनी ने फोन को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक और रिपोर्ट्स के जरिए इसके कई संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 5G में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ी 7,500mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में AMOLED डिस्प्ले और मल्टीपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
Vivo T5 5G Launch: लॉन्च कब होगा?
Vivo ने हाल ही में Flipkart पर Vivo T5 5G का माइक्रोसाइट लाइव किया है। इससे संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की सटीक लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
ये भी पढ़े-ः Lava Virat V1 Pro 5G Launch: 24 अगस्त भारत आएगा नया बजट फोन, मिलेगा 50MP कैमरा, 8GB RAM और कई खास फीचर्स
Vivo T5 5G Price: कितनी हो सकती है कीमत?
शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Vivo T5 5G की भारत में कीमत 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, यह केवल अनुमानित कीमत है और कंपनी लॉन्च के समय इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा करेगी।
Vivo T5 5G Specifications: कैसे होंगे फीचर्स?
Vivo T5 5G में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और कर्व्ड एज दिए जा सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे 8GB RAM के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB तक का विकल्प मिल सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5 5G के OriginOS 6 पर चलने की उम्मीद है, जो Android 16 पर आधारित होगा। फोन में कुछ AI फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।
7,500mAh की बड़ी बैटरी
Vivo T5 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 7,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फोन की बैटरी इसे अपने सेगमेंट में खास बना सकती है।
कैमरा सेटअप भी हो सकता है दमदार
कैमरा के लिए Vivo T5 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही जा रही है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड लेंस और 8MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
फिलहाल Vivo ने T5 5G की कीमत, लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में सामने आई सभी जानकारियों को लीक और रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi










