Responsive Scrollable Menu

कनाडा के एडमंटन में सुबह की प्रार्थना के समय गुरुद्वारे पर हमला, दो लोगों को मारा चाकू; PM कार्नी ने की निंदा

Canada Gurdwara Attack: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमंटन शहर में स्थिर एक गुरुद्वारे में शुक्रवार (स्थानीय समय) को सुबह की प्रार्थना के वक्त चाकूबाजी की घटना सामने आई. इस चाकूबाजी में दो लोग घायल हो गए हैं. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस हमले की निंदा की है साथ ही लोगों से कहा कि किसी को भी अपनी पूजा की जगह पर असुरक्षित महसूस नहीं करना चाहिए. बताया जा रहा है कि यह हमला एडमंटन शहर के नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख मंदिर परिसर में हुआ. जहां सुबह की प्रार्थना के समय एक अज्ञात शख्स गुरुद्वारे में घुस आया और उसने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया.

Continue reading on the app

बॉलीवुड में फ्लॉप रहा ये एक्टर, साउथ में बना सुपरस्टार, अब 1650 करोड़ की है नेटवर्थ

South Superstar: बॉलीवुड में कई एक्टर्स अपनी किस्मत आजमाते हैं, ऐसे ही एक हीरे ने किया था, लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें वो पहचान नहीं मिल सकी. हालांकि, जहां एक इंडस्ट्री में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, वहीं दूसरी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बनाई कि देखते ही देखते करोड़ों फैंस उनके दीवाने हो गए. आज वो सिर्फ एक बड़े फिल्म स्टार ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में गिने जाते हैं. करीब 1650 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाला ये एक्टर कौन है, चलिए जानते हैं.

कौन है ये एक्टर?

हम बात कर रहे हैं, साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी की, जो  22 अगस्त को अपना जन्मदिन (Chiranjeevi Birthday) मान रहे हैं.  चिरंजीवी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में तेलुगु सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि अपनी डांसिंग, एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.

चिरंजीवी का स्ट्रगल

चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्र प्रदेश के मोगलथुर में हुआ था. फिल्मों में आने के बाद शुरुआती दौर में उन्हें लगातार मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने छोटे और सपोर्टिंग रोल्स से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनानी शुरू की. उस दौर में साउथ सिनेमा में अपनी जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन चिरंजीवी ने अपनी एक्टिंग और मेहनत के दम पर खुद को साबित किया.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की 'SVC 63' के सेट पर बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब भाईजान ने लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड में भी आजमाई किस्मत

चिरंजीवी ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया. उन्होंने 'प्रतिबंध', 'आज का गुंडाराज' और 'द जेंटलमैन' जैसी फिल्में की. लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर उस तरह सफल नहीं रहा, जैसा तेलुगु सिनेमा में रहा. बॉलीवुड में उनकी फिल्मों को पसंद नही किया गया.  इसके बाद चिरंजीवी ने अपना पूरा फोकस तेलुगु सिनेमा पर रखा और 'खैदी', 'स्वयं कृषी', 'रुद्रवीणा', 'गैंग लीडर', 'इंद्र', 'टैगोर', 'शंकर दादा एमबीबीएस' और 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' जैसी कई फेमस फिल्में की और  साउथ के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए.

चिरंजीवी की नेटवर्थ

मेगास्टार ने इतनी मेहनत की और वो नब्‍बे के दशक में ऐसे एक्‍टर बने, जो अमिताभ बच्‍चन से भी अध‍िक फीस लेते थे. वहीं, आज उनकी कुल नेटवर्थ (Chiranjeevi Net Worth) 1650 करोड़ रुपये है. एक्टर बेहद ही लग्जरी से भरी लाइफस्टाइल जीते हैं. उनकी कमाई एक्टिंग, विज्ञापन, बिजनेस वेंचर्स और इनवेस्टमेंट से होती है. वहीं, सुपरस्टार के पास जुबली हिल्स, हैदराबाद में लग्जरी विला और कई संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत साल 2022 में 28 करोड़ रुपये बताई गई थी. इसके अलावा चिरंजीवी के पास बेंगलुरु में भी एक पॉश प्रॉपर्टी भी है.

लग्जरी गाड़ियों का है शौक

चिरंजीवी को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. बॉलीवुड शादीड की रिपोर्ट के मुताबिक, चिरंजीवी के पास रोल्स रॉयस फैंटम है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 1.2 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 90 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर, 2.5 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज एएमजी जी क्लास भी शामिल हैं. सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चिरंजीवी के पास एक मिलियन डॉलर का प्राइवेट जेट भी है.

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मना शंकर वरप्रसाद गरु’ थी, जो 12 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ वेंकटेश और नयनतारा नजर आए थे. इसके बाद चिरंजीवी की अगली फिल्मों में ‘विश्वंभरा’ और बॉबी कोल्ली के साथ बन रही उनकी अगली फिल्म शामिल है. ‘मेगा158’ की शूटिंग भी आगे बढ़ चुकी है और इसे 2027 संक्रांति के आसपास रिलीज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- The Traitors 2: दूसरे हफ्ते एलिमिनेट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी, अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, WTC में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

mitchell starc wtc record: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. इस प्रदर्शन के साथ ही इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया. स्टार्क ने मात्र 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए और बांग्लादेशी बैटिंग को तहस-नहस कर दिया. उनकी की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम 34 ओवर ही खेल सकी और सिर्फ 64 रन पर ढेर हो गई. चलिए जानते हैं, स्टार्क ने WTC में कौन का कारनाम किया. Sat, 22 Aug 2026 15:52:57 +0530

  Videos
See all

हिमाचल में राष्ट्रगान विवाद पर बवाल! जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा | Himachal Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:13:55+00:00

खोड़ा में खूनी वारदात, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट | Ghaziabad | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers