Responsive Scrollable Menu

बॉलीवुड में फ्लॉप रहा ये एक्टर, साउथ में बना सुपरस्टार, अब 1650 करोड़ की है नेटवर्थ

South Superstar: बॉलीवुड में कई एक्टर्स अपनी किस्मत आजमाते हैं, ऐसे ही एक हीरे ने किया था, लेकिन हिंदी फिल्मों में उन्हें वो पहचान नहीं मिल सकी. हालांकि, जहां एक इंडस्ट्री में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, वहीं दूसरी इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी ऐसी पहचान बनाई कि देखते ही देखते करोड़ों फैंस उनके दीवाने हो गए. आज वो सिर्फ एक बड़े फिल्म स्टार ही नहीं, बल्कि साउथ सिनेमा के सबसे अमीर सितारों में गिने जाते हैं. करीब 1650 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाला ये एक्टर कौन है, चलिए जानते हैं.

कौन है ये एक्टर?

हम बात कर रहे हैं, साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी की, जो  22 अगस्त को अपना जन्मदिन (Chiranjeevi Birthday) मान रहे हैं.  चिरंजीवी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में तेलुगु सिनेमा को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं. उन्होंने सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं, बल्कि अपनी डांसिंग, एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से भी दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था.

चिरंजीवी का स्ट्रगल

चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्र प्रदेश के मोगलथुर में हुआ था. फिल्मों में आने के बाद शुरुआती दौर में उन्हें लगातार मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने छोटे और सपोर्टिंग रोल्स से अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनानी शुरू की. उस दौर में साउथ सिनेमा में अपनी जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन चिरंजीवी ने अपनी एक्टिंग और मेहनत के दम पर खुद को साबित किया.

ये भी पढ़ें- सलमान खान की 'SVC 63' के सेट पर बॉडी डबल को आया हार्ट अटैक, अब भाईजान ने लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड में भी आजमाई किस्मत

चिरंजीवी ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया. उन्होंने 'प्रतिबंध', 'आज का गुंडाराज' और 'द जेंटलमैन' जैसी फिल्में की. लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर उस तरह सफल नहीं रहा, जैसा तेलुगु सिनेमा में रहा. बॉलीवुड में उनकी फिल्मों को पसंद नही किया गया.  इसके बाद चिरंजीवी ने अपना पूरा फोकस तेलुगु सिनेमा पर रखा और 'खैदी', 'स्वयं कृषी', 'रुद्रवीणा', 'गैंग लीडर', 'इंद्र', 'टैगोर', 'शंकर दादा एमबीबीएस' और 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' जैसी कई फेमस फिल्में की और  साउथ के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए.

चिरंजीवी की नेटवर्थ

मेगास्टार ने इतनी मेहनत की और वो नब्‍बे के दशक में ऐसे एक्‍टर बने, जो अमिताभ बच्‍चन से भी अध‍िक फीस लेते थे. वहीं, आज उनकी कुल नेटवर्थ (Chiranjeevi Net Worth) 1650 करोड़ रुपये है. एक्टर बेहद ही लग्जरी से भरी लाइफस्टाइल जीते हैं. उनकी कमाई एक्टिंग, विज्ञापन, बिजनेस वेंचर्स और इनवेस्टमेंट से होती है. वहीं, सुपरस्टार के पास जुबली हिल्स, हैदराबाद में लग्जरी विला और कई संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत साल 2022 में 28 करोड़ रुपये बताई गई थी. इसके अलावा चिरंजीवी के पास बेंगलुरु में भी एक पॉश प्रॉपर्टी भी है.

लग्जरी गाड़ियों का है शौक

चिरंजीवी को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. बॉलीवुड शादीड की रिपोर्ट के मुताबिक, चिरंजीवी के पास रोल्स रॉयस फैंटम है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 1.2 करोड़ रुपये की रेंज रोवर वोग, 90 लाख रुपये की टोयोटा लैंड क्रूजर, 2.5 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज एएमजी जी क्लास भी शामिल हैं. सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चिरंजीवी के पास एक मिलियन डॉलर का प्राइवेट जेट भी है.

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो चिरंजीवी इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मना शंकर वरप्रसाद गरु’ थी, जो 12 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में उनके साथ वेंकटेश और नयनतारा नजर आए थे. इसके बाद चिरंजीवी की अगली फिल्मों में ‘विश्वंभरा’ और बॉबी कोल्ली के साथ बन रही उनकी अगली फिल्म शामिल है. ‘मेगा158’ की शूटिंग भी आगे बढ़ चुकी है और इसे 2027 संक्रांति के आसपास रिलीज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- The Traitors 2: दूसरे हफ्ते एलिमिनेट हुए ये 4 स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी, अब इन कंटेस्टेंट्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

Continue reading on the app

पाकिस्तान की करारी हार से WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, भारत और ऑस्ट्रेलिया के पास सुनहरा मौका

England vs Pakistan Test Match: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में पारी और 103 रनों से करारी शिकस्त दी। महज तीन दिन में खत्म हुए मुकाबले के बाद पाकिस्तान WTC पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। जानिए मैच का पूरा हाल और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के समीकरण।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट से पहले मौसम ने बढ़ाई टेंशन, कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन! क्या धुल जाएगा मैच? जानें पांचों दिन की वेदर रिपोर्ट

india sri lanka 2nd test weather: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में कल (23 अगस्त) से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बुरी खबर सामने आई है. गॉल टेस्ट की तरह इस मुकाबले में भी बारिश के खलल डालने की पूरी संभावना है. वेदर रिपोर्ट में पांचों दिन भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. Sat, 22 Aug 2026 17:15:11 +0530

  Videos
See all

UP Politics : अखिलेश यादव ने BJP को लेकर क्यों कहा- 'भाग जाओ पाकिस्तान'? | UP Politics | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T12:15:10+00:00

‘वंदे मातरम् का विरोध करने वाला संविधान विरोधी’- बाबा बागेश्वर | #VandeMataram #BageshwarDham #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T12:08:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers