Responsive Scrollable Menu

Kitchen Tips: 6-7 घंटे का इंतजार नहीं, जानें बिना बेकिंग सोडा- ईनो डोसा बैटर तैयार करने का नायाब ट्रिक

Dosa Batter Fermentation Trick: नाश्ते में साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं तो डोसा बैटर को जल्दी फर्मेंट करने की ट्रिक आपको जरूर पता होनी चाहिए. इस लेख में जानिए बिना बेकिंग सोडा और ईनो के यूज सिर्फ एक घंटे में डोसा का बैटर कैसे तैयार किया जा सकता है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज शनिवार को शनिदेव की रहेगी इन राशियों पर दया-दृष्टि, नौकरी-बिजनेस में होगा बड़ा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 22 अगस्त 2026 को शनिवार के दिन श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दशमी के दिन से ही आपको एकादशी व्रत के लिए सात्विकता का पालन करना होगा. आज का दिन ज्योतिषीय नजर से मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज 12 जातकों के लिए ग्रह-नक्षत्र अच्छे अवसर लेकर आएंगे. आज पूरे दिन दशमी तिथि रहेगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज दोपहर 2 बजकर 49 मिनट तक ज्येष्ठ नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. इसके पश्चाच मूला नक्षत्र शुरू हो जाएगा. साथ ही चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 49 मिनट के बाद वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे. 

आज राशियों पर न्याय के देवता शनि की कृपा रहने वाली है. उनकी कृपा-दृष्टि से सभी को नए अवसर प्राप्त होंगे. शनिवार के दिन उनकी पूजा करनी चाहिए और तेल का दान करना चाहिए. आज सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए. साथ ही दान भी करना चाहिए. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल और राशिनुसार उपाय.

पढ़ें आज का राशिफल 22 अगस्त 2026 (Today Horoscope 22 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन अपने प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग बन रहा है. आज प्रगति का योग बन रहा है. आज मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. इन लोगों का संतान से मन प्रसन्न रहेगा. आज पदोन्नत हो सकते हैं और भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.

  • सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
  • उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
  • शुभ अंक- 1
  • लक रंग- लाल
  • लक मीटर- 7

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन लेखन कार्य से धन लाभ होगा. परिश्रम से धन लाभ होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. आज नया वाहन खरीद सकते हैं और समस्याओं का समाधान होगा. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज यात्रा और तीर्थाटन का लाभ मिलेगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें
  • उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों की धन की स्थिति आज अच्छी होगी. आज इन्हें रुका हुआ धन मिलेगा और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार में शुभ कार्य होगा. आज रोजगार के अवसर मिलेंगे. आज इनकी माली हालत अच्छी होगी.

  • सावधानी- सोच सकारात्मक रखें
  • उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- सी ग्रीन
  • लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों की आज के दिन ऊर्जा सही दिशा में लगाना फायदेमंद साबित होगा. आज इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज मन प्रसन्न रहेगा, रोग और शत्रु परास्त होंगे. आज षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

  • सावधानी- आलस्य से दूर रहें
  • उपाय- जरूरतमंदों की मदद करें
  • शुभ अंक- 8
  • शुभ रंग- केसरिया
  • लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी और कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. आज साहित्यिक जगत से लाभ होगा.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
  • सोच समझकर काम करें
  • उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
  • शुभ अंक- 5 
  • शुभ रंग- मैरून
  • लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ का योग बन रहा है. आज इन्हें मान सम्मान मिलेगा. आज आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी. जमीन खरीदने का योग बन रहा है. आज छात्रों के लिए उत्तम समय चल रहा है.

  • सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
  • उपाय- गणेश जी की आराधना करें
  • पंचमेवा की खीर से हवन करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में आज के दिन वृद्धि होगी. आज इन्हें अपने रोजगार से लाभ मिलेगा. आज आयात-निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

  • सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
  • उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
  • सफेद वस्त्र का दान करें
  • शुभ अंक- 2
  • शुभ रंग- नीला
  • लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के धन लाभ के योग बन रहे हैं. आज इन्हें पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. आज माली स्थिति में सुधार होगा. आज नौकरी मिल सकती है. इन्हें प्रमोशन मिल सकता है और परिवार में शुभ कार्य होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. आज अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं और समय आपके अनुकूल चल रहा है. आज जितना मेहनत करेंगे उतना लाभ होगा.

  • सावधानी- अधिक खर्च से बचें
  • उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन मिलेगा. आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. लेखन कार्य से धन मिलेगा. आज पत्नी से अनबन हो सकती है. नेत्र की पीड़ा हो सकती है और अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें. आज माली हालत अच्छी होगी.

  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
  • उपाय - सरसों के तेल का दीपक जलाएं
  • शुभ अंक- 4
  • शुभ रंग- हल्का ग्रे
  • लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के आज के दिन परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज इनके लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे. आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और दूर देश की यात्रा होगी. आज व्यापार के नए अवसर मिलेंगे. शनिवार का दिन छात्रों और खिलाड़ियों के लिए दिन शुभ है.

  • सावधानी- जल्दबाजी में निर्यण न लें
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
  • शुभ अंक- 6
  • शुभ रंग- हरा
  • लक मीटर- 6       

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों को आज के दिन अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए. आज आवेश में आकर कोई काम न करें. वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज अपने समय का सदुपयोग करें और भाग्य का साथ मिलेगा.

  • सावधानी- आलस्य से दूर रहें
  • उपाय- पीला वस्त्र दान करें
  • शुभ अंक- 9
  • शुभ रंग- पिंक
  • लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण और पंचक का दोहरा साया, त्योहार पर पड़ेगा असर! जानें राखी मनाने का सही समय

Continue reading on the app

  Sports

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, WTC में ये कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज

mitchell starc wtc record: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए. इस प्रदर्शन के साथ ही इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी इतिहास रच दिया. स्टार्क ने मात्र 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए और बांग्लादेशी बैटिंग को तहस-नहस कर दिया. उनकी की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश की टीम 34 ओवर ही खेल सकी और सिर्फ 64 रन पर ढेर हो गई. चलिए जानते हैं, स्टार्क ने WTC में कौन का कारनाम किया. Sat, 22 Aug 2026 15:52:57 +0530

  Videos
See all

हिमाचल में राष्ट्रगान विवाद पर बवाल! जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा | Himachal Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:13:55+00:00

खोड़ा में खूनी वारदात, पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट | Ghaziabad | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T11:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers