Responsive Scrollable Menu

Pentagon ने Stars and Stripes के प्रधान संपादक और पत्रकार को पद से हटाया

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के हस्तक्षेप का सार्वजनिक रूप से विरोध करने के बाद उसके प्रधान संपादक और एक वरिष्ठ पत्रकार को अनुशासनहीनता के आरोप में शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। यह समाचार पत्र लंबे समय से अपनी संपादकीय स्वतंत्रता के लिए जाना जाता रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब अमेरिकी प्रशासन का समाचार मीडिया के प्रति रुख लगातार अधिक आक्रामक होता जा रहा है।

समाचार पत्र के प्रकाशक को भी बर्खास्त कर दिया गया। उन्होंने कुछ दिन पहले ही इस साल सितंबर में सेवानिवृत्त होने की घोषणा की थी। पेंटागन से आंशिक वित्तीय सहायता पाने वाले सैन्य समाचार पत्र के प्रधान संपादक एरिक स्लाविन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि उन्हें उस साक्षात्कार के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया जिसमें उन्होंने अमेरिकी सेना द्वारा संभावित सेंसरशिप का विरोध किया था।

स्लाविन ने बताया कि उन्हें सेवा से अलग किए जाने का नोटिस दिया गया। प्रकाशक मैक्स लेडरर और पश्चिम एशिया मामलों की संवाददाता लारा कोर्टे को भी ऐसा ही नोटिस मिला है। लेडरर ने हाल में घोषणा की थी कि वह जल्द ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

ये कदम ऐसे समय में उठाए गए हैं जब राष्ट्रपति के पद पर अपने दूसरे कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रंप का मीडिया के प्रति रुख लगातार टकराव वाला रहा है। ट्रंप या कार्यपालिका के अन्य हिस्सों का नीतिगत और कानूनी स्तर पर ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’, ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ और ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ से भी टकराव रहा है। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन ने प्रसारण नेटवर्क को निशाना बनाने के लिए ‘फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन’ (एफसीसी) का भी इस्तेमाल किया है।

स्लाविन ने कहा कि उन्हें इसलिए बर्खास्त किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने ‘सीबीएस’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि ‘‘सैन्यकर्मियों के लिए खबरों पर किसी भी तरह की संभावित सेंसरशिप एक ऐसी सीमा होगी जिसे पार नहीं किया जाना चाहिए।’’ कोर्टे ने भी उसी साक्षात्कार में हिस्सा लिया था। स्लाविन ने कहा, ‘‘मैं इस सिद्धांत पर कायम हूं कि मंत्रालय की नीतियों और कानून के अनुसार ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ को संपादकीय रूप से स्वतंत्र रखा जाना चाहिए।’’ ‘नेशनल प्रेस क्लब’ के अध्यक्ष मार्क शोएफ जूनियर ने स्लाविन को बर्खास्त किए जाने को ‘‘सेना से जुड़ी खबरों को नियंत्रित करने की पेंटागन की एक और खुली कोशिश’’ करार दिया और कहा कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। कोर्टे ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मैंने सीबीएस के एक पत्रकार से कहा था कि मैं ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ के लिए काम करती हूं- पेंटागन, प्रशासन या किसी नीति निर्माता के लिए नहीं।

इसके बाद आज मुझे बताया गया कि रक्षा मंत्रालय मुझे अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर रहा है।

Continue reading on the app

Entertainment News Live Updates: अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, 'स्पिरिट' विवाद में प्रोड्यूसर के दावों पर दीपिका ने दिया रिएक्शन

Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट, मिचेल स्टार्क ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, नौवीं बार किया कारनामा

Mitchell starc world record: ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी रिकॉर्ड लिस्ट में एक और कीर्तिमान जोड़ लिया है. बांग्लादेश के खिलाफ मैके में दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही स्टार्क प्रचंड फॉर्म में नजर आए और उन्होंने 6 विकेट चटकाकर मेहमानों को सिर्फ 64 रन पर ढेर कर दिया. इस प्रदर्शन के साथ ही स्टार्क ने जेम्स एंडरसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दरअसल, स्टार्क टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. Sat, 22 Aug 2026 11:05:29 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! | Employee | Salary | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:23+00:00

Kiren Rijiju Viral Video : किरेन रिजिजू का ट्रैक्टर फंसा | Viral Video | shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-22T05:00:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers