Responsive Scrollable Menu

फोर्टिस ने की 'फिट गुरुग्राम' पहल की शुरुआत, 4 अक्टूबर को होगा मैराथन का आयोजन

गुरुग्राम, 21 अगस्त (आईएएनएस)। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफएमआरआई), गुरुग्राम ने शहरवासियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए फिट गुरुग्राम नामक एक सामुदायिक पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 4 अक्टूबर को इसके पहले संस्करण के रूप में एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम के फैसिलिटी डायरेक्टर यश रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मैराथन में विभिन्न श्रेणियों 2.5 किलोमीटर, 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल की गई हैं।

इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सिर्फ अस्पताल की चारदीवारी तक सीमित न रखकर सीधे समाज से जोड़ना और लोगों को निवारक हेल्थकेयर, सही खान-पान व नियमित एक्सरसाइज के प्रति प्रेरित करना है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मैराथन में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज या किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि जरूर करें।

यश रावत ने बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से ही शुरू हो जाएंगे।

फोर्टिस हेल्थकेयर के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) अनिल विनायक ने बताया कि देश में तेजी से बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का एक मुख्य कारण शारीरिक सक्रियता में कमी होना है।

उन्होंने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए हर व्यक्ति का किसी न किसी फिटनेस गतिविधि जैसे दौड़ना, टहलना, जिम जाना या योग करना से जुड़ना बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फोर्टिस समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहा है, लेकिन फिट गुरुग्राम बैनर के तहत कई तरह की फिटनेस और स्वास्थ्य गतिविधियों की एक पूरी सीरीज आयोजित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आगे आ सकें।

उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को होने वाली मैराथन में बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन भी हिस्सा लेंगे। अनिल विनायक ने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि वह खुद को एक्टिव रखेंगे, तो वह फिट भी रहेंगे।

--आईएएनएस

एसएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

प्रति व्यक्ति आय के मामले में बांग्लादेश से पीछे हुआ भारत, केजरीवाल ने जताई चिंता

भारत को सालाना प्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से भी पिछड़ने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि आज पर कैपिटा इनकम में भारत बांग्लादेश से भी पीछे हो गया है. भारत की प्रति व्यक्ति आय 2800 डॉलर है, जबकि बांग्लादेश की 2900 डॉलर है.

सालाना पर कैपिटा इनकम 2800 डॉलर है

एक वीडियो शुक्रवार को जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं एक ऐसी बात बताने जा रहा हूं जिसे सुनकर हर देशभक्त को बड़ा धक्का लगेगा. भारत, बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब देश घोषित हो गया है. भारत की सालाना पर कैपिटा इनकम 2800 डॉलर है, जबकि बांग्लादेश की 2900 डॉलर है. 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे,  तब हमारी पर कैपिटा इनकम बांग्लादेश से बहुत ज्यादा थी. 2014 में हमारी पर कैपिटा इनकम 1600 डॉलर थी और बांग्लादेश की 1100 डॉलर थी, लेकिन आज बांग्लादेश हमसे आगे निकल गया है.

बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब हो जाएगा

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि स्विट्जरलैंड की पर कैपिटा इनकम 1,15,000 डॉलर है, सिंगापुर की 99,000 डॉलर और अमेरिका की 90,000 डॉलर है. हमें क्या पता था कि विश्व गुरु का सपना दिखाने वाले लोग देश को इतना पीछे कर देंगे कि 12 साल बाद भारत, बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर एक बार ​फिर जुटे प्रदर्शनकारी, UGC के नए नियमों और आरक्षण के खिलाफ खोला मोर्चा

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो टेस्ट जीतने पर भारत को मिलेगा ‘इनाम’, बस चाहिए ऑस्ट्रेलिया का भी साथ

भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतकर दमदार शुरुआत की, लेकिन उसकी चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है. ये चुनौती सिर्फ सीरीज जीतने तक नहीं बल्कि WTC फाइनल में पहुंचने तक की है. Sun, 23 Aug 2026 01:26:12 +0530

  Videos
See all

Shorts : जिस नमकीन को खा रहे थे, उसी में मिला चूहे का बच्चा! | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:45:15+00:00

UP News | Vande Mataram: “कांग्रेस मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण वंदे मातरम् का विरोध...”| #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-23T00:43:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers