Cleaning Tips: तकिए पीले क्यों पड़ने लगते हैं? जानिए वजह और साफ करने के आसान उपाय
Pillows Cleaning Tips: सफेद तकिया दिखने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन इसे सिर्फ कवर करके साफ नहीं रखा जा सकता है. ऐसे में जब लंबे समय तक तकिए की सफाई नहीं होती है तो इस पर पीले दाग बनने लगते हैं. यहां जानिए तकिए को साफ करने का सही तरीका.
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: सावन की पुत्रदा एकादशी के दिन दिव्य संयोंगों का मिलन, इन राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: आज यानी 23 अगस्त 2026 को रविवार के दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का व्रत रखने से जीवन में सुख-शांति आती है. इस व्रत की धार्मिक मान्यताएं बहुत अधिक होती है. आज मूल नक्षत्र रहेगा और दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.
पढ़ें आज का राशिफल 23 अगस्त 2026
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी. आज आप तनाव से मुक्त रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे. पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को किसी पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए. आपके साथ धोखा हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. सभी रुके हुए काम पूरे होंगे. धन में वृद्धि होगी. आज पिता से विवाद हो सकता है.
सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज विवाह की चर्चा सफल होगी और वाहन तथा मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है और
रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है.
सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा
लक मीटर- 9
ये भी पढ़ें- Putrada Ekadashi 2026: 22 या 23 अगस्त, कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज का दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं और समय रहते काम पूरे करें. आज पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे. भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे और ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.
सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी. आज संतान के काम से नाराज हो सकते हैं और अचानक यात्रा हो सकती है.
सावधानी- तेज गति की गाड़ी न चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं
लाल रंग का कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7
6.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज नया कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लें लेनी चाहिए. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे. नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.
सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7
7.तुला राशि
तुला राशि के लोगों के यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. विदेश यात्रा कर सकते हैं और मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा.
सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7
8.वृश्चिक राशि
आज इस राशि के लोगों का अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. आज कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी और जल्दबाजी से हानि हो सकती है. आज विवाद से दूर रहें. आज पारिवारिक क्लेश हो सकता है.
सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा, महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा.
सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें
उपाय- ऊं श्रीं श्रीये नम: का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज अपने कार्य समय पर पूरे करने होंगे. आज कारोबार में नई योजना लागू होगी. आज शेयर में निवेश करने से बचें और जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.
सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- काला कंबल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7
11.कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे. अधिकारी से विवाद हो सकता है. आज धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी और मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग बन रहे हैं.
सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें
उपाय- गरीबों की मदद करें
सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला
लक मीटर- 8
12.मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आज कारोबार में कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.
सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें-Sawan Ka Dusra Pradosh Vrat 2026: कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







