प्रति व्यक्ति आय के मामले में बांग्लादेश से पीछे हुआ भारत, केजरीवाल ने जताई चिंता
भारत को सालाना प्रति व्यक्ति आय में बांग्लादेश से भी पिछड़ने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि आज पर कैपिटा इनकम में भारत बांग्लादेश से भी पीछे हो गया है. भारत की प्रति व्यक्ति आय 2800 डॉलर है, जबकि बांग्लादेश की 2900 डॉलर है.
सालाना पर कैपिटा इनकम 2800 डॉलर है
एक वीडियो शुक्रवार को जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं एक ऐसी बात बताने जा रहा हूं जिसे सुनकर हर देशभक्त को बड़ा धक्का लगेगा. भारत, बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब देश घोषित हो गया है. भारत की सालाना पर कैपिटा इनकम 2800 डॉलर है, जबकि बांग्लादेश की 2900 डॉलर है. 2014 में जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब हमारी पर कैपिटा इनकम बांग्लादेश से बहुत ज्यादा थी. 2014 में हमारी पर कैपिटा इनकम 1600 डॉलर थी और बांग्लादेश की 1100 डॉलर थी, लेकिन आज बांग्लादेश हमसे आगे निकल गया है.
बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब हो जाएगा
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि स्विट्जरलैंड की पर कैपिटा इनकम 1,15,000 डॉलर है, सिंगापुर की 99,000 डॉलर और अमेरिका की 90,000 डॉलर है. हमें क्या पता था कि विश्व गुरु का सपना दिखाने वाले लोग देश को इतना पीछे कर देंगे कि 12 साल बाद भारत, बांग्लादेश से भी ज्यादा गरीब हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर एक बार फिर जुटे प्रदर्शनकारी, UGC के नए नियमों और आरक्षण के खिलाफ खोला मोर्चा
महाराष्ट्र में कार्रवाई का दूसरा दिन:मराठी भाषा का ज्ञान न होने पर 1,499 ऑटो, टैक्सी चालकों को नोटिस
महाराष्ट्र में कार्रवाई का दूसरा दिन:मराठी भाषा का ज्ञान न होने पर 1,499 ऑटो, टैक्सी चालकों को नोटिस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24






