Responsive Scrollable Menu

Toxic की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन दिखा जबरदस्त क्रेज; बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड की तैयारी

Toxic Advance Booking: यश (Yash) की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्‍स‍िक: एक फेयरीटेल फोर ग्रोन अप्‍स'  के रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकि है. वहीं, इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इसी के साथ मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है, जिसमें यश, डायरेक्टर गीतू मोहनदास और फिल्म की शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है.

मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो 

एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टॉक्सिक के मेकर्स ने एक स्पेशल वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रॉकिंग स्टार यश, डायरेक्टर गीतू मोहनदास और फिल्म की शानदार स्टारकास्ट नजर आ रही है. इस वीडियो में कई कैंडिड मोमेंट्स और खास बातचीत के जरिए नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर बता रहे हैं कि आखिर टॉक्सिक उनके लिए इतनी खास क्यों है. फिल्म की अलग दुनिया से लेकर गीतू मोहनदास के अनकन्वेंशनल डायरेक्शन तक, स्टारकास्ट की बातें फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं.

यश को लेकर सोशल मीडिया पर बज

एडवांस बुकिंग की अनाउंसमेंट के साथ ही यश को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेंड हैं. दरअसल,  केजीएफ फ्रेंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद यश की वापसी का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था. केजीएफ: चैप्टर 2 ने दुनियाभर में 1,200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और यश को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सितारों की लिस्ट में पहुंचा दिया था. वहीं, अब टॉक्सिक के साथ यश ऐसी फिल्म लेकर लौट रहे हैं, जिसने अपने बड़े स्केल, अलग दुनिया और दमदार सिनेमैटिक विजन के चलते पहले ही जबरदस्त बज बना लिया है.

विदेशों में मचा रही धमाल

बता दें, फिलहाल भारत में टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है. वहीं, विदेशों में तो ये पहले ही शुरू हो गई थी. अमेरिकी में तो ये फिल्म धमाल मचा रही है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘वेंकी बॉक्स ऑफिस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ की नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने प्रीमियर से 6 दिन पहले ही 1,20,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था. रिपोर्ट के अनुसार, 204 लोकेशन और 589 शोज में अब तक 1,21,258 डॉलर यानी करीब 1.16 करोड़ रुपये की बुकिंग हो चुकी थी. वहीं, नॉर्थ अमेरिकन मार्केट में फिल्म के 5,550 से ज्यादा टिकट बिक चुके थे.

कब रिलीज होगी ‘Toxic’?

फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म हिंदी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी. ‘KGF’ के बाद यश एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग और डार्क अवतार में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि 26 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचने के बाद ‘Toxic’ की ये दुनिया दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

ये भी पढ़ें- Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' ने मचाई तबाही, इन करोड़ के बेच डाले टिकट

Continue reading on the app

सिख कैदियों की रिहाई के लिए बंद का आह्वान, पंजाब के कई हिस्सों में दिखा असर

Punjab Bandh: सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बुलाए गए 'बंद' का असर शुक्रवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में देखने को मिला, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख शहरों में पुलिस तैनात की गई थी. मोहाली में, बंद के कुछ समर्थकों ने फेज 7 में शहर के एक चौराहे पर यातायात के प्रवाह को अवरुद्ध करने का प्रयास किया और कई वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया. अमृतसर में पुलिस बल तैनात किया गया है क्योंकि कौमी इंसाफ मोर्चा ने पंजाब भर में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद का आह्वान किया है. इस बंद को विभिन्न सिख संगठनों का समर्थन प्राप्त है.

अमृतसर में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस 

एडीसीपी हरपाल सिंह ने कहा, "यहां के सभी बाजार बंद हैं. अमृतसर के सभी इलाकों में पुलिस तैनात है. शहर में स्थिति शांतिपूर्ण है. सभी जत्थेबंदियों ने इस बंद का समर्थन किया है." मोगा में, सिटी 1 के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने सुबह से ही व्यापक इंतजाम कर रखे थे. उन्होंने बताया, "आज सुबह से ही हमारे एसएसपी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस ने यहां भारी पुलिस बल तैनात किया है. मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।" भुल्लर ने कहा कि आवश्यक सेवाएं और आपातकालीन अभियान सुचारू रूप से चल रहे हैं. "जैसा कि आप देख सकते हैं, लोग इधर-उधर घूम रहे हैं और काम पर जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today LIVE Updates: एलन मस्क का बड़ा प्लान! भारत के गांवों तक पहुंचेगा Starlink, दूर होगी इंटरनेट की कमी

बारिश के चलते नहीं पहुंचा कोई भी प्रदर्शनकारी

विरोध प्रदर्शन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलना था. हालांकि, जैसा कि आप देख सकते हैं, भारी बारिश हो रही है, इसलिए अभी तक कोई भी प्रदर्शनकारी यहां नहीं पहुंचा है.  "अधिकारी ने नागरिकों से घबराहट न करने की अपील की. ​​भुल्लर ने कहा, "डरने की कोई जरूरत नहीं है; जरूरी काम वाले लोग अपना काम कर सकते हैं, क्योंकि पुलिस बल पूरी तरह से तैनात है.   हम किसी भी उपद्रवी तत्व को सिर उठाने नहीं देंगे."

15 अगस्त के दिन चंडीगढ़ में हुआ था बवाल

इससे पहले, 15 अगस्त को, कौमी इंसाफ मोर्चा से जुड़े प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ में पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल करके तितर-बितर कर दिया था. उस दैरान वे पंजाब के राज्यपाल के आवास की ओर मार्च करने का प्रयास कर रहे थे और सिख कैदियों की रिहाई की मांग कर रहे थे , जिनमें जगतर सिंह हावारा भी शामिल थे, जो 1995 में तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड और कांटेदार तार हटाने का प्रयास किया, और कुछ अन्य ने चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के आवास की ओर बढ़ने के प्रयास में ट्रैक्टर का उपयोग करके उन्हें गिराने की कोशिश की.

विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बारे में बात करते हुए, जगतार सिंह हावारा के पिता बापू गुरचरण सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र में एक मौलिक अधिकार है और आरोप लगाया कि सरकार उनके प्रदर्शन को बाधित कर रही है. "लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हमारा मौलिक अधिकार है. हम तीन साल से अधिक समय से यहां शांतिपूर्वक बैठे हैं, लेकिन सरकार हमें न्याय देने को तैयार नहीं है.इसीलिए स्वतंत्रता दिवस पर हमने काले झंडे लेकर शांतिपूर्ण मार्च और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. हमारा उद्देश्य पूरी तरह से शांतिपूर्ण है, लेकिन हमें लगता है कि सरकार इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में बाधा डाल रही है। हमने कभी भी बैरिकेड नहीं तोड़े हैं,".

Continue reading on the app

  Sports

Cricket : रवि बिश्नोई ने सुमेरपुर में खोली क्रिकेट एकेडमी, छोटे शहर के खिलाड़ियों को मिलेंगी इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं

Ravi Bishnoi Cricket Academy : रवि बिश्नोई ने सुमेरपुर में 'स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी' का भव्य शुभारंभ किया. इससे स्थानीय युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग और सुविधाएं मिलेंगी. Fri, 21 Aug 2026 22:41:31 +0530

  Videos
See all

रियासी उधमपुर में अलर्ट, सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन! | #shorts #viralnews #viralvideo #army #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T17:44:23+00:00

Satya Aur Tathya: स्वराज पर राहुल की थ्योरी कितनी सही? | Rahul Gandhi | Swaraj | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers