Responsive Scrollable Menu

Lucknow Police ने बर्खास्त सिपाही Roshan Raza को 50 हजार की रंगदारी मामले में पकड़ा

लखनऊ में एक व्यक्ति से 50,000 रुपये मांगने, जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में एक बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कुशीनगर जिले के निवासी रोशन रजा (37) के रूप में हुई जो फिलहाल मोहनलालगंज में रह रहा है।

लखनऊ पुलिस के अनुसार, मोहनलालगंज के गोपाल खेड़ा के निवासी मनीष सिंह की शिकायत के बाद 15 अगस्त को रजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पूर्व कांस्टेबल ने उनसे दुर्व्यवहार किया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि 20 अगस्त को रजा ने कथित तौर पर सिंह को रोका और लगभग 50,000 रुपये की मांग की।

पुलिस ने बताया कि रोशन ने दावा किया था कि पहले के मामले के सिलसिले में यह पैसा खर्च हुआ था। पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर पैसे नहीं देने पर सिंह को जान से मारने और दूसरे मामले में झूठे फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने कहा कि रजा के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मोहनलालगंज पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया , जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Continue reading on the app

टीकमगढ़ में CM मोहन यादव का बड़ा प्लान, होटल-होमस्टे से इंडस्ट्रियल पार्क तक मिलेगी सब्सिडी

सीएम मोहन यादव ने टीकमगढ़ में उद्यमियों से संवाद कर उद्योग, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। होटल, होमस्टे और इंडस्ट्रियल पार्क के लिए सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की। कुंडेश्वर धाम और पीतल शिल्प को भी बढ़ावा मिलेगा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: कोलंबो में कैसे लिखी जाएगी जीत की कहानी? ये फैसला तय करेगा मैच की तकदीर

भारत और श्रीलंका के बीच इस मैदान पर जो पिछले 3 मैच हुए हैं, उसमें से 2 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि एक ड्रॉ रहा है. इस मैदान पर टीम इंडिया का ओवरऑल रिकॉर्ड भी दमदार ही है. Fri, 21 Aug 2026 23:21:08 +0530

  Videos
See all

CJP और AAP का मिशन एक ही है ! | CJP Jaipur Clash | Ashutosh | Dipke | CJP | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:15:22+00:00

राष्ट्रवादी युवा अब CJP वालों को नहीं छोड़ेंगे। Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T18:12:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers