Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में रातों रात आया उछाल, जानें 21 अगस्त के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today: रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है. ऐसे में लोगों में गोल्ड एंड सिल्वर की डिमांड बढ़ जाती है. कुछ लोग पहनने के लिए तो कुछ लोग गिफ्ट के तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं. हालांकि गोल्ड और सिल्वर की प्राइज में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. यही कारण है कि लोगों ने भी इन कीमतों पर नजरें गढ़ाए रखी हैं. ताकि जब भी इनके दामों गिरावट हो तुरंत खरीदारी की जा सके. 

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए 21 अगस्त 2026 का दिन अहम है. घरेलू सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. उपलब्ध बाजार आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 15,487 रुपये प्रति ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 14,196 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर रहा.

24 कैरेट सोने का भाव कितना है?

24 कैरेट सोना सबसे अधिक शुद्धता वाला माना जाता है और इसका इस्तेमाल आमतौर पर निवेश के लिए किया जाता है. मौजूदा भाव के हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.55 लाख रुपये के आसपास बैठती है. हालांकि अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, मांग और सर्राफा बाजार की स्थिति के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.

दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. ऐसे में खरीदारी करने वालों के लिए एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय बाजार की चाल पर नजर रखना जरूरी है.

22 कैरेट सोना क्यों है ज्यादा लोकप्रिय?

ज्वेलरी खरीदने वालों के बीच 22 कैरेट सोने की मांग अधिक रहती है. इसमें सोने के साथ कुछ अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे आभूषण अपेक्षाकृत मजबूत बनते हैं.

21 अगस्त को 22 कैरेट सोने का भाव करीब 14,196 रुपये प्रति ग्राम बताया जा रहा है. इस हिसाब से 10 ग्राम की कीमत लगभग 1,41,960 रुपये बैठती है.

18 कैरेट गोल्ड खरीदने वालों के लिए क्या है खास?

18 कैरेट सोने में शुद्ध सोने की मात्रा 75 प्रतिशत होती है. यह उन लोगों के लिए विकल्प हो सकता है जो अपेक्षाकृत कम कीमत में डिजाइनर या रोजाना पहनने वाली ज्वेलरी खरीदना चाहते हैं.

हालांकि 18 कैरेट सोने की वास्तविक खुदरा कीमत ज्वेलरी के डिजाइन, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क के कारण बाजार में अलग हो सकती है.

चांदी के भाव में भी तेजी

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी और उतार-चढ़ाव बना हुआ है. हालिया बाजार रिपोर्टों में चांदी के भाव में मजबूत गतिविधि दर्ज की गई है.

चांदी की कीमत पर औद्योगिक मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार और निवेशकों की गतिविधियों का भी असर पड़ता है. इसलिए सोने की तरह चांदी खरीदने वालों को भी मौजूदा भाव के साथ बाजार की दिशा पर नजर रखनी चाहिए.

क्यों बदलते रहते हैं सोने-चांदी के दाम?

कीमती धातुओं की कीमतें कई घरेलू और वैश्विक कारकों से प्रभावित होती हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमत, ब्याज दरों की उम्मीद और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां इसका असर घरेलू बाजार पर डालती हैं.

इसके अलावा त्योहारी और शादी के सीजन में मांग बढ़ने पर स्थानीय बाजार में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.

ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ गोल्ड रेट न देखें

अगर आप आज सोने की ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं तो केवल प्रति 10 ग्राम का रेट देखकर फैसला न करें. अंतिम बिल में मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य लागू शुल्क शामिल हो सकते हैं. इसलिए अलग-अलग ज्वेलर्स से कुल कीमत की तुलना करना बेहतर रहेगा.

खरीदारी के समय सोने की शुद्धता और BIS हॉलमार्क जरूर जांचें। बिल में सोने की शुद्धता, वजन और अन्य शुल्क की जानकारी भी स्पष्ट रूप से देखें.

यह भी पढ़ें - Gold Silver Price Drop: एक दिन में इतना सस्ता हुआ सोना, जानें चांदी की कीमतों में कितना आई गिरावट

डिस्क्लेमर:यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.

 

Continue reading on the app

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, अलास्का से केप न्यूएनहैम जा रहा विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत

Alaska Plane Crash: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हो गया. गुरुवार को पश्चिमी अलास्का में एक दूरदराज की सैन्य रडार साइट के पास एक चार्टर विमान क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 पायलट भी शामिल हैं.

रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के अलास्का कमांड ने बताया कि गुरुवार को पश्चिमी अलास्का में एक दूरदराज की सैन्य रडार साइट के पास चार्टर विमान क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के एक अधिकारी ने बताया कि एंकोरेज की एयर चार्टर कंपनी सिक्योरिटी एविएशन का सेसना 441 विमान दोपहर करीब 12:15 बजे (स्थानीय समय) केप न्यूएनहैम एलआरआरएस एयरपोर्ट के पश्चिम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

हादसे में विमान में सवार सभी 8 लोगों की जान चली गई. एनटीएसबी के अलास्का प्रमुख क्लिंट जॉनसन के मुताबिक, विमान में दो पायलट और 6 यात्री थे. उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी एविएशन का यह विमान एंकोरेज से केप न्यूएनहैम जा रहा था. हादसा गुडन्यूज बे से करीब 40 मील दक्षिण में हुआ.

केप न्यूएनहैम जा रहा था विमान

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान एंकोरेज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और केप न्यूएनहैम के लिए जा रहा था. केप न्यूएनहैम सुविधा दूरस्थ रडार साइटों के एक नेटवर्क का हिस्सा है जो अलास्का के हवाई क्षेत्र और उसकी सीमाओं के साथ विमानों पर नजर रखती है. हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: Bahamas Plane Crash: बहामास में नासाऊ के पास प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत; रोकी गईं फ्लेमिंगो एयर की सेवाएं

एयरफोर्स की हवाई पट्टी पर हुआ हादसा

एनटीएसबी के अलास्का प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान केप न्यूएनहैम एयरपोर्ट के पास जमीन से टकराकर क्रैश हुआ. यह एयरफोर्स की एक हवाई पट्टी है, जिसका इस्तेमाल लंबी दूरी के रडार स्टेशन तक पहुंचने के लिए किया जाता है. जॉनसन के मुताबिक, एनटीएसबी, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे. अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने भी बताया कि उसे केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास विमान हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अधिकारियों ने कहा कि हादसे से जुड़ी और जानकारी मिलने पर उसे साझा किया जाएगा. 

हादसे पर सीनेटर ने जताया शोक

अलास्का की सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की ने केप न्यूएनहैम में हुए विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. मुर्कोव्स्की ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ विमान सिक्योरिटी एविएशन कंपनी का था, जो पूरे अलास्का में चार्टर उड़ानें संचालित करती है. उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस कंपनी की उड़ानों से पूरे अलास्का में यात्रा कर चुकी हैं और उसके कई अनुभवी पायलटों से मिल चुकी हैं.

उन्होंने हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू करने के लिए अमेरिकी तटरक्षक बल, एनटीएसबी, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पूरा अलास्का हादसे में मारे गए लोगों, उनके परिवारों और सिक्योरिटी एविएशन की टीम के साथ है.

यह भी पढ़ें: France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूट ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, सभी 11 सवारों की दर्दनाक मौत; छात्र भी थे शामिल

अमेरिकी एयरफोर्स जताया दुख

अमेरिकी वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख जताया. कहा कि यह सेना और उन समुदायों के लिए बड़ा नुकसान है, जिनकी ये लोग सेवा कर रहे थे. डेविस ने कहा कि सभी मृतक अपने काम के प्रति समर्पित थे और मुश्किल परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को हर संभव मदद देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाने वाली टीमों के प्रयासों की भी सराहना की और उनके प्रति आभार जताया.

 

Continue reading on the app

  Sports

10 मैच का बैन और करोड़ों का जुर्माना, अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को FIFA WC फाइनल में हाथापाई की सजा

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 20 जुलाई को FIFA वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला गया था, जिसे स्पेन ने जीता था. फाइनल की इस हार के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों ने स्पेन के खिलाड़ियों पर हाथ उठाया था. Sat, 22 Aug 2026 00:09:37 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi dharna in Delhi LIVE:'साहिल की FIR दर्ज हो...' धरने के बीच जयराम रमेश ने कह दी बड़ी बात #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:50:27+00:00

Imran Khan News: चेक-अप के बाद इमरान खान की फिर जेल वापसी | Pakistan News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T19:50:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers