200 करोड़ के करीब पहुंची 'Awarapan 2', लाखों में सिमट रही 'Batwara 1947', जानें एक हफ्ते का कलेक्शन
Awarapan 2-Batwara 1947 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती है. पिछले हफ्ते इमरान हाशमी की आवारापन 2 और सनी देओल की बंटवारा 1947 ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. जिनमें से आवारापन ने बंपर कमाई की और अब 200 करोड़ के करीब जा रही है. वहीं, बंटवारा का हाल बेहद खराब रहा है और अब तो ये भी लाखों में ही सिमट रही है. चलिए जानते हैं, दोनों का एक हफ्ते का कलेक्शन.
आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
इमरान हाशमी की फिल्म का रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज था. वहीं, जैसे ही फिल्म सिनेमा में आई तो छा गई और इसने पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी. फिर दूसर दिन इसने 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद संडे को 26 करोड़ रुपये और चौथे दिन फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं पांचवे दिन भी फिल्म का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा, हालांकि छठे दिन थोड़ी मंदी देखने को मिली और फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये बटोरे.
एक हफ्ता में कितना कर लिया कलेक्शन
अब फिल्म का 7वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के सातवें दिन (Awarapan 2 Box Office Collection Day 7) 10 हजार 832 शो में 6 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं विदेशों में इस फिल्म ने सातवें दिन 1 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन 26.30 करोड़ हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 161.67 करोड़ रुपये पहुंच गया.
ये भी पढ़ें- 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल
200 करोड़ के करीब जा रही आवारापन 2
आवारापन 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है और जिस तरह से ये कमाई कर रही है, ऐसा लग रहा है कि अभी एक और हफ्ता इसक कब्जा रहेगा. बता दें, इस हफ्ते सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, ऐसे में आवारापन 2 को इसका फायदा मिल सकता है. वहीं, अगले हफ्ते यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक आएगी तो उम्मीद है कि आवारापन 2 की कामई घट सकती है. हालांकि अभी फिल्म के पास अभी 200 करोड़ कमाने के लिए एक और हफ्ता है.
बंटवारा 1947 का हाल हुआ बेहाल
सनी देओल की बंटवारा 1947 को आवारापन 2 से क्लैश भारी पड़ गया. इस फिल्म की ओपनिंग ही धमाल नहीं मचा पाई थी. फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी. इसके बाद दूसरे दिन इसने 13.5 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ कमाए. फिर चौथे दिन से इसकी कामई बस घटती ही जा रही है. सनी की फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 2 करोड़, वहीं, पांचवें दिन 2.25 करोड़ और छठे दिन फिल्म का कलेक्शन महज 1.40 करोड़ रुपये रहा था.
लाखों में सिमट गई बंटवारा 1947 की कमाई!
वहीं, अब 7वें दिन तो बंटवारा 1947 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के 7वें दिन (Batwara 1947 Box Office Collection) यानी गुरुवार को 5 हजार 930 शो में 1.35 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसकी एक हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कमाई 39.87 करोड़ रुपये हुई है. हालांकि ये फिल्म ओवरसीज में दिन महज 50 लाख रुपये ही कमा पाई, जिससे इसका विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.75 करोड़ हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 47.62 करोड़ रुपये ही हो पाया है.
ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: घर बैठे कटेगा पूरा वीकेंड, इस फ्राइडे ओटीटी पर आ रही हैं ये नई फिल्में और वेब सीरीज
जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं को पीटकर ग्रामीणों ने खदेड़ा, स्कूल निरीक्षण के दौरान हुआ बवाल
Government School: राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया, जिसके बाद CJP के कार्यकर्ताओं के खिलाफ ग्रामीण लोग धरने पर बैठ गए. वहीं, CJP से जुड़े आशुतोष रांका ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के गुंडों ने मारपीट की.
ग्रामीणों ने किया CJP के कार्यकर्ताओं का किया विरोध
CJP के कार्यकर्ता स्कूलों की व्यवस्थाओं को देखने के लिए जयपुर के बगरू इलाके में स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में राजकीय प्राथमिक स्कूल में पहुंचे थे, जिसके बाद गांव के लोगों ने कार्यकर्ताओं का विरोध कर उन्हें वहां से भगा दिया. इसके बाद ग्रीमाण CJP के खिलाफ धरने पर बैठ गए. क्योंकि आशुतोष रांका भी इसी स्कूल में पहुंचने वाले थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि रामपुरा, कंवरपुरा में स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई वर्षों से भैंसों के बाड़े में चल रहा है.
ये भी पढ़ें: 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल
CJP का बच्चों को गौशाला के बीच पढ़ाने का आरोप
रांका ने पोस्ट करते हुए कहा कि ये वहां के ग्रामीण नहीं हैं, बल्कि भाजपा द्वारा बुलाए गए गुंडे हैं. इनका नेता कमल प्रधान वहां के गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जा करने में लगा हुआ है. बच्चों को भैंसों के बीच गौशाला में पढ़ाया जा रहा है, और जब इसे रोकने की कोशिश की जाती है, तो भाजपा अपने गुंडों को भेज देती है. कितनी शर्मनाक स्थिति है! रांका ने आगे कहा कि कनवरपुरा में स्थित सरकारी विद्यालय रामपुरा पिछले कई वर्षों से भैंसों के बाड़े में चल रहा है. मैं अभी-अभी वहां पहुंच रहा हूं.च लेकिन हमारी टीम के कुछ सदस्य जो वहाँ पहुँचे थे, उन पर भाजपा के गुंडों ने एक बार फिर हिंसा की है. भाजपा ठीक है.
यह वहाँ के गाँव वाले नहीं भाजपा के बुलाये हुए गुंडे है। इनका सरगना कमल प्रधान वहाँ गरीब लोगों की ज़मीन पर कब्जे का काम करता है।
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) August 21, 2026
बच्चों को भैंसों में तबेले में पढ़ाया जा रहा है, और यह रोकने पर भाजपा अपने गुंडे भेज रही है।
क्या शर्मनाक स्थिति है। https://t.co/8A3SeYvpHR https://t.co/Z4g4aHZXCq
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










