Responsive Scrollable Menu

क्रूरता की हद! ढाई साल के बेटे को बिस्किट में जहर देकर मां ने की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Breaking News Today Live Updates: देश में आज मौसम का भयानक रूप देखने को मिल सकता है. IMD के मुताबिक 21 अगस्त के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर भी इस देखने मिल सकता है.

एक जॉइंट ऑपरेशन में, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और हरियाणा पुलिस की CIA यूनिट ने एक एनकाउंटर के बाद कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प-शूटर्स को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक जाने-माने डॉक्टर की हत्या की योजना बनाकर दिल्ली आए थे. खुफिया जानकारी मिलने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने जाल बिछाया और रणहोला इलाके में दोनों को घेर लिया. गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई और बाद में जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए.

म रामपुरहरी थाना क्षेत्र के टेंगराहा उत्तर टोला में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को जहर देकर मार डाला. सूचना मिलने पर रामपुरहरी पुलिस ने मां, आरती देवी को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बच्चे का शव परिवार को सौंप दिया.

Continue reading on the app

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान शिफा हॉस्पिटल में शिफ्ट, आधी रात को जेल से निकाला बाहर

Former Pakistan PM Imran Khan: पाकिस्तान सरकार ने कोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला लिया है. पूर्व पीएम इमरान खान को जेल से हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है. यह कार्रवाई आधी रात करीब 1 बजे हुई. जेल से निकालकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी है. यह कदम इस सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उठाया गया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गुरुवार-शुक्रवार रात मेडिकल जांच के लिए जेल से इस्लामाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया. इमरान खान के समर्थक लंबे समय से उनकी मेडिकल जांच की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि 3 साल से ज्यादा समय से जेल में रहने के कारण इमरान खान की सेहत खराब हुई है. इस फैसले को खान की पार्टी और पाकिस्तान के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक संभावित पहले कदम के रूप में देखा जा रहा है, जो 2022 में उन्हें सत्ता से हटाए जाने के बाद से ही एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं. खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने पत्रकारों को एक टेक्स्ट संदेश में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अधिकारियों को आदेश दिया था कि 73 वर्षीय इमरान खान को 48 घंटे के अंदर राजधानी स्थित शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया जाए. कोर्ट ने यह भी कहा था कि उन्हें ऐसे मेडिकल पैनल से जांच कराने की सुविधा दी जाए, जिसमें उनके निजी डॉक्टर भी शामिल हों.

 

Continue reading on the app

  Sports

त्रीसा-गायत्री सेमीफाइनल में पहुंचीं, विश्व चैंपियनशिप में 15 साल बाद पदक हुआ पक्का

त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फैन और झांग शू जियान को हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में पदक पक्का किया। Fri, 21 Aug 2026 14:30:59 +0530

  Videos
See all

Imran Khan Medical Test: इमरान खान के हेल्थ चेकअप के लिए बाहर आने पर मना जश्न, लेकिन... | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:15:37+00:00

#shortvideo : थाने में राहुल का नया ड्रामा! | Rahul Gandhi Protest #breakingnews #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:16:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers