Responsive Scrollable Menu

Shubman Gill ने Colombo में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ किया नेट अभ्यास

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को यहां इस तरह की गेंदबाजों के सामने कड़ा अभ्यास किया। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में गिल बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के हाथों दो बार आउट हुए। इस मैच में उन्होंने 16 और आठ रन बनाए।

भारत ने यह मैच 165 रन से जीता। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से यहां शुरू होगा। गिल सही लाइन का अनुमान नहीं लगा पाने के कारण बाएं हाथ के परंपरागत गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: Left-Arm Spin के खिलाफ Shubman Gill का खराब रिकॉर्ड, Colombo में कड़े Net Practice से की बड़ी तैयारी

पहले टेस्ट मैच में भी जयसूर्या को खेलने में उन्हें परेशानी हो रही थी। टेस्ट क्रिकेट में 42 मैचों में गिल को बाएं हाथ के स्पिनरों ने 11 बार आउट किया है। गिल ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब के नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया।

उन्होंने काफी समय तक मानव सुथार, रविंद्र जडेजा और कुछ स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया। गिल का ऑफ-स्पिनरों और लेग-स्पिनरों के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है। इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ उनका संयुक्त औसत 61 है, जबकि सभी प्रकार के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका करियर औसत 48 है।

इसे भी पढ़ें: Shubman Gill ने की Manav Suthar की सराहना, कहा- लंबे समय तक देश के लिए खेलेंगे

पहले टेस्ट मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव टीम के साथ अभ्यास के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्होंने न तो गेंदबाजी की और न ही बल्लेबाजी। दूसरी तरफ ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल को कुछ ओवर फेंके। उन्होंने पंत को दो मौकों पर मुश्किल में भी डाला।

इसे भी पढ़ें: Independence Day पर शुभमन गिल की कप्तानी में Team India रचेगी इतिहास, 600th Test में श्रीलंका से होगी भिड़ंत

लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप की जगह जैन को मिलेगी। पहले टेस्ट मैच में कुलदीप संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने 25 ओवर में 103 रन लुटाए और केवल एक विकेट लिया।

यह विकेट भी उन्हें गिल के शानदार कैच के कारण मिला। सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान केएल राहुल नेट प्रैक्टिस से अनुपस्थित थे, जबकि मध्य क्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने थोड़ी देर के लिए बल्लेबाजी की। पहले टेस्ट में राहुल और जुरेल दोनों ने ही अर्धशतक बनाकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया था।

Continue reading on the app

Left-Arm Spin के खिलाफ Shubman Gill का खराब रिकॉर्ड, Colombo में कड़े Net Practice से की बड़ी तैयारी

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को यहां इस तरह के गेंदबाजों के सामने कड़ा अभ्यास किया। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में गिल बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के हाथों दो बार आउट हुए। इस मैच में उन्होंने 16 और आठ रन बनाए। भारत ने यह मैच 165 रन से जीता। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से यहां शुरू होगा।

गिल सही लाइन का अनुमान नहीं लगा पाने के कारण बाएं हाथ के परंपरागत गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। पहले टेस्ट मैच में भी जयसूर्या को खेलने में उन्हें परेशानी हो रही थी। टेस्ट क्रिकेट में 42 मैचों में गिल को बाएं हाथ के स्पिनरों ने 11 बार आउट किया है। गिल ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया। उन्होंने काफी समय तक मानव सुथार, रविंद्र जडेजा और कुछ स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया। भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने गिल के नेट सत्र के बारे में जानकारी दी और कहा कि वह कोलंबो की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की कोशिश कर रहे थे।

बहुतुले ने कहा, ‘‘जिस तरह से वह खेलते हैं, रन प्रवाह हमेशा बना रहता है। इसलिए वह पिच की स्थिति, पिच की गति का आकलन कर रहे हैं और यह अनुमान लगा रहे हैं कि वह किस तरह के शॉट लगा सकते हैं। वह खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह किस तरह से खेलेंगे इसकी रणनीति बनाने में उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। वह हर पारी में अपने स्वाभाविक तरीके से खेलते हैं।’’

गिल का ऑफ-स्पिनरों और लेग-स्पिनरों के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है। इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ उनका संयुक्त औसत 61 है, जबकि सभी प्रकार के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका करियर औसत 48 है। पहले टेस्ट मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव टीम के साथ अभ्यास के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्होंने न तो गेंदबाजी की और न ही बल्लेबाजी।

दूसरी तरफ ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने ऋषभ पंत और शुभमन गिल को कुछ ओवर फेंके। उन्होंने पंत को दो मौकों पर मुश्किल में भी डाला। लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप की जगह जैन को मिलेगी। बहुतुले ने कहा, ‘‘केएल और कुलदीप दोनों आराम कर रहे हैं। हमने पांच दिन का मैच खेला है। हम गॉल की यात्रा करके यहां पहुंचे हैं।

इसलिए ऐसा किया गया।’’ पहले टेस्ट मैच में कुलदीप संघर्ष करते हुए नजर आए। उन्होंने 25 ओवर में 103 रन लुटाए और केवल एक विकेट लिया। यह विकेट भी उन्हें गिल के शानदार कैच के कारण मिला। सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान केएल राहुल नेट प्रैक्टिस से अनुपस्थित थे, जबकि मध्य क्रम के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने थोड़ी देर के लिए बल्लेबाजी की। पहले टेस्ट में राहुल और जुरेल दोनों ने ही अर्धशतक बनाकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

रिकॉर्ड 15 बल्लेबाजों के साथ पारी की शुरुआत करने वाला इकलौता ओपनर, इंग्लैंड के लिए बनाए 12472 रन

Cricket record: सर एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड 15 अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ पारी की शुरुआत की थी. यह रिकॉर्ड दिखाता है कि जहां एक तरफ कुक क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाकर डटे रहे, वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम लंबे समय तक उनका एक स्थाई जोड़ीदार तलाशने के लिए संघर्ष करती रही. Fri, 21 Aug 2026 15:09:36 +0530

  Videos
See all

Viral Shorts: 'पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या भाई' शाह ने किससे पूछा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:47:13+00:00

Rahul Gandhi Dharna: DSP ऑफिस के बाहर राहुल गांधी का धरना, मौके से Ground Report | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T09:45:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers