Responsive Scrollable Menu

High Court ने Lucknow में अमीनाबाद पुलिस चौकी हटाने का आदेश देने से इनकार किया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अमीनाबाद पुलिस चौकी को कथित अवैध निर्माण बताते हुए उसे हटाने अथवा ध्वस्त करने के अनुरोध वाली जनहित याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि पुलिस चौकी क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए होती है, पुलिसकर्मियों के निजी उपयोग के लिए नहीं, ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों में चौकी को ध्वस्त करने का आदेश देना उचित नहीं होगा। न्यायमूर्ति राजन राय और न्यायमूर्ति मंजिव शुक्ला की पीठ ने एम एल यादव की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान याची ने कहा कि अमीनाबाद पुलिस चौकी का निर्माण अवैध तरीके से किया गया है और इसे हटाया जाना चाहिए। इसके लिए किसी अन्य उपयुक्त भूमि का अधिग्रहण कर पुलिस चौकी का निर्माण किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि अमीनाबाद अत्यंत भीड़भाड़ वाला और घनी आबादी वाला क्षेत्र है, वहां शायद ही कोई ऐसी खाली जमीन उपलब्ध हो, जहां नयी पुलिस चौकी का निर्माण किया जा सके।

अदालत ने कहा कि उपयुक्त भूमि के अधिग्रहण की बात कहना जितना आसान है, उसे व्यवहार में लाना उतना ही कठिन है। पीठ ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यदि वहां पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है तो यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें अदालत उसके ध्वस्तीकरण का आदेश दे। अदालत ने स्पष्ट किया कि पुलिस चौकी क्षेत्र के लोगों के हित में ही कार्य करती है।

हालांकि, अदालत ने याची को पुलिस आयुक्त, लखनऊ के समक्ष प्रत्यावेदन देने की छूट दी है। अदालत ने कहा कि यदि पुलिस चौकी को वर्तमान स्थान से किसी अन्य उपलब्ध स्थान पर स्थानांतरित करना संभव हो तो इस विकल्प पर विचार किया जा सकता है।

Continue reading on the app

Amit Shah तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर Siliguri पहुंचे, सीमा सुरक्षा समीक्षा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार शाम पश्चिम बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह का चेन्नई से बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गृह मंत्री सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय जायेंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे और एसएसबी के जवानों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि वह सिलीगुड़ी में समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें एक बैठक सीमा सुरक्षा से संबंधित होगी।

शाह के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे आमतौर पर ‘चिकन नेक’ कहा जाता है, रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के निकट स्थित है।

Continue reading on the app

  Sports

कप्तानी गई, टीम से भी बाहर हुए, अब कहां और क्या कर रहे सूर्यकुमार यादव?

Suryakumar Yadav को समझ आ चुका है कि अगर उन्हें टीम इंडिया में वापसी करनी है तो इसका सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है मेहनत. बिना हार्डवर्क के वह टीम इंडिया की कड़ी प्रतिस्पर्धा और युवा खिलाड़ियों के आगे कहीं नहीं टिक पाएंगे. सूर्या ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. साथ में मोटिवेशनल लाइंस भी लिखी है. Fri, 21 Aug 2026 09:50:21 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00

News Ki Pathshala | कांग्रेस का ये सच क्या आपको पता है? | #shorts #vandemataram #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers