Responsive Scrollable Menu

Amit Shah तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर Siliguri पहुंचे, सीमा सुरक्षा समीक्षा करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार शाम पश्चिम बंगाल की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह का चेन्नई से बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्वागत किया। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को गृह मंत्री सिलीगुड़ी स्थित एसएसबी फ्रंटियर मुख्यालय जायेंगे, जहां वह सीमा सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे और एसएसबी के जवानों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि वह सिलीगुड़ी में समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जिनमें एक बैठक सीमा सुरक्षा से संबंधित होगी।

शाह के दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सिलीगुड़ी कॉरिडोर, जिसे आमतौर पर ‘चिकन नेक’ कहा जाता है, रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है और नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के निकट स्थित है।

Continue reading on the app

Haridwar में Vande Bharat Express के कोच में घुस रहा 10 फुट का अजगर पकड़ा गया

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वंदे भारत एक्सप्रेस के सफाई कर्मचारियों ने करीब 10 फुट लंबे अजगर को एक डिब्बे में घुसने की कोशिश करते देखा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब नौ बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन की ‘वाशिंग लाइन’ (जहां ट्रेन की धुलाई होती है) पर पहुंची थी।

सफाई और रखरखाव के बाद रेलगाड़ी को शाम करीब छह बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना होना था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों ने रेलगाड़ी के नीचे और डिब्बे के आसपास एक विशाल अजगर को रेंगते देखा। उन्होंने बताया कि करीब 10 फुट लंबे अजगर को डिब्बे के पास लटका हुआ देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अजगर धीरे-धीरे कोच के भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल कर्मचारियों ने खुद अजगर को पकड़ने का जोखिम नहीं उठाया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरिद्वार वन रेंज का बचाव दल मौके पर पहुंचा और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। हरिद्वार वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम अजगर को रेलवे परिसर से दूर ले गई और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के इस दौरे पर फिर मंडराए संकट के बादल, तारीखों में बदलाव की तैयारी

IND vs BAN: टीम इंडिया को अगले महीने बांग्लादेश का दौरा करना है. लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. इस दौरे पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं. Fri, 21 Aug 2026 11:02:30 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat LIVE | Garjana LIVE | रुबिका लियाकत ने कर दी Rashid Alvi की बोलती बंद! | Debate Show #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:41:01+00:00

News Ki Pathshala | कांग्रेस का ये सच क्या आपको पता है? | #shorts #vandemataram #congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T04:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers