Responsive Scrollable Menu

'रवींद्र जडेजा अब अटैकिंग स्पिनर नहीं..., आर अश्विन ने भारतीय स्टार ऑलराउंडर को लेकर कही दी बड़ी

R Ashwin on Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को लेकर पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा बयान दिया है. अश्विन ने भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद यह बड़ी बात कही है. गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया. इस मैच में 24 वर्षीय बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. जबकि गॉल टेस्ट में जडेजा से टीम और फैंस को एक शानदार गेंदबाजी स्पेल की उम्मीद थी, लेकिन वह काम मानव सुथार ने किया. मानव के इसी प्रदर्शन को देखते हुए अश्विन ने जडेजा के करियर में आए बदलाव को लेकर यह बड़ी बात कही है.

जडेजा अब उतने अटैकिंग स्पिनर नहीं रहे - आर अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "रवींद्र जडेजा और मानव सुथार पूरी तरह से अलग गेंदबाज हैं. सुथार की ताकत उनकी गेंदों का रोटेशन है. वहीं जडेजा विकेट पर सीधे गेंदबाजी करते हैं और अपनी स्टॉक गेंदों से आपको कंट्रोल देते हैं. मुझे लगता है कि जडेजा अब उतने अटैकिंग स्पिनर नहीं रहे. वह अब एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो गेंद के साथ अनुभव प्रदान करते हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने इस भूमिका में खुद को ढाल लिया है, जो कि कोई बुरी बात नहीं है."

टीम इंडिया में बदल गई है जडेजा की भूमिका 

अश्विन का मानना है कि 37 वर्षीय रवींद्र जडेजा का रोल टीम में बदल गया है. अब वे टीम में मुख्य रूप से विकेट चटकाने वाले अटैकिंग गेंदबाज नहीं रहे, बल्कि जडेजा एक ऐसे ऑलराउंडर बन चुके हैं जो लोवर ऑर्डर में आकर मजबूत बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर अपनी सटीक गेंदबाजी से रन रोककर विरोधी टीम पर दबाव बनाते हैं. 

गॉल टेस्ट में मानव सुथार ने की स्पिन अटैक की अगुवाई

गॉल टेस्ट में भारत के पास रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे बेहद अनुभवी स्टार स्पिनर मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद, 24 वर्षीय युवा मानव सुथार ने दोनों पारियों में श्रीलंका की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया. पहली पारी में सुथार ने 4 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ी. इसके बाद दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंकाई बल्लेबाजी को तहस-नहस किया. इस तरह मानव सुथार ने पूरे मैच में कुल 10 विकेट लेने का कारनामा किया. उन्होंने सीनियर गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया.

जडेजा बल्ले से भी नहीं कर पाए कमाल

वहीं रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 4 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव दोनों पारियों में सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके. हालांकि जडेजा के बल्ले से रन भी नहीं निकला. पहला पारी में सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद दूसरी पारी में सिर्फ 9 रन बनाए. वो गॉल टेस्ट में 22 रन ही बना सके. अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा का प्रदर्शन कैसा रहता है.

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: कोलंबो में खेला जाएगा भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टेस्ट, जानें यहां कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

Continue reading on the app

Garjana With Rubika Liyaquat: संविधान लेकर घूम रहे पर मानेंगे नहीं राहुल गांधी? | #rahulgandhi

Garjana With Rubika Liyaquat: संविधान लेकर घूम रहे पर मानेंगे नहीं राहुल गांधी? | #rahulgandhi #shorts #vandematram #congress #amitshah #garjana #debateshow #rubikaliyaquat #garjanawithrubikaliyaquat #rubikaliyaquatnewshow #timesnownavbharat #garjanadebateshow You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: पहले टीम इंडिया और अब पाकिस्तान… हैरी ब्रूक को अपने घर में नहीं मिल रहा ये सुकून

पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने जबरदस्त बढ़त हासिल कर ली और इसकी एक बड़ी वजह हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने फिर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. Fri, 21 Aug 2026 01:49:55 +0530

  Videos
See all

#shorts:'जवाहरलाल नेहरू के नाम की यूनिवर्सिटी पूरे देश में मिल जाएगी'| Vande Mataram | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:45:08+00:00

Viral News: क्या पुलिस के पास गाड़ी पंक्चर करने का अधिकार ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T00:40:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers