Responsive Scrollable Menu

रक्षाबंधन पर महिलाओं को धामी सरकार की सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को धामी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा उत्तराखंड की सीमा के भीतर की जाने वाली यात्रा पर मिलेगी और महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

राज्य सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यानी रक्षाबंधन के दौरान दो दिनों तक महिलाएं रोडवेज बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट का लाभ उठा सकेंगी।

सरकार उठाएगी मुफ्त यात्रा का खर्च

महिलाओं को दी जाने वाली इस सुविधा का आर्थिक भार परिवहन निगम पर नहीं पड़ेगा। अपर सचिव रीना जोशी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मुफ्त यात्रा के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी।

रक्षाबंधन पर सफर होगा आसान

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार के इस फैसले से उन्हें दो दिनों तक रोडवेज बसों में किराया नहीं देना होगा। परिवहन विभाग ने निगम को आदेश के मुताबिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Continue reading on the app

उत्तराखंड में बनेगी इकोलॉजी और इकोनॉमी की संतुलित राह, CM धामी बोले- वन अधिकारी केवल प्रशासक नहीं, प्रकृति के प्रहरी भी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास को आगे बढ़ाते हुए पर्यावरण और वन्यजीवों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के बीच ऐसा संतुलन बनाने पर काम कर रही है, जिससे प्राकृतिक संपदा सुरक्षित रहे और वनों पर निर्भर स्थानीय लोगों की आजीविका भी मजबूत हो।

मुख्यमंत्री देहरादून में भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

‘वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी’

IFS परिवीक्षार्थियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का करीब 70 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। ऐसे में वन संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा दायित्व है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच वन अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। आधुनिक तकनीक और प्रशासनिक दक्षता का इस्तेमाल वन संरक्षण में किया जाए, लेकिन इसके साथ वन क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय समुदायों के हितों और उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए। उन्होंने वन अधिकारियों को ‘प्रकृति का प्रहरी’ बताते हुए जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की बात कही।

13 हजार एकड़ वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का दावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के जरिए करीब 13 हजार एकड़ वन भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समर्पित फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स का गठन किया गया है। चारधाम यात्रा मार्ग पर लागू डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम को प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों तक ले जाने की भी तैयारी है।

धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर राजाजी टाइगर रिजर्व से गुजरने वाले करीब 12 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड वन्यजीव कॉरिडोर का जिक्र करते हुए इसे विकास और वन्यजीव संरक्षण के बीच संतुलन का उदाहरण बताया।

मानव-वन्यजीव संघर्ष में जनहानि पर 10 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री के मुताबिक मानव-वन्यजीव संघर्ष में जनहानि होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई है। इसके साथ बायोफेंसिंग, त्वरित प्रतिक्रिया दल और 24 घंटे संचालित वन्यजीव हेल्पलाइन 1926 जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।

उन्होंने बताया कि वन उपज के परिवहन के लिए नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम लागू किया गया है। वन पंचायतों को मजबूत करने के लिए नियमों में बदलाव, वनाग्नि से निपटने वाले फायर वॉचर्स के लिए जीवन बीमा और पिरुल एकत्रीकरण के जरिए ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने IFS परिवीक्षार्थियों से कहा कि वे अपनी सेवा में राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को प्राथमिकता दें। विकास और पर्यावरण को एक-दूसरे का विरोधी मानने के बजाय ऐसी कार्यशैली अपनाई जाए, जिसमें प्रकृति, वन्यजीव और स्थानीय समुदाय तीनों के हित सुरक्षित रह सकें।

Continue reading on the app

  Sports

Sanjay Manjrekar हैरान हैं कि IPL की युवा पीढ़ी Test cricket में आसानी से ढल रही

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाली बात है कि आईपीएल की पीढ़ी टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों से इतनी सहजता से कैसे तालमेल बिठा पा रही है। उन्होंने आधुनिक युग के खिलाड़ियों के टी20 से टेस्ट क्रिकेट में बदलाव की तुलना पॉप गायकों द्वारा शास्त्रीय राग गाने की कोशिश से की।

दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो’ में बात करते हुए मांजरेकर ने मौजूदा पीढ़ी की काबिलियत पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी टी20 क्रिकेट खेलते हुए बड़े हुए हैं, वे लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए जरूरी महत्वपूर्ण तकनीकी बदलाव इतनी आसानी से कर पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: IND vs SL Test: Ravindra Jadeja ने तोड़ी श्रीलंका की बड़ी साझेदारी, Sri Lanka के 6 विकेट गिरे, भारत जीत के करीब

मांजरेकर ने कहा, ‘‘अगर आधुनिक पॉप गायकों से शास्त्रीय गायन या राग गाने के लिए कहा जाए तो यह उनके लिए बहुत मुश्किल होगा। लेकिन ये खिलाड़ी ऐसा कर रहे हैं। मेरे लिए यह हैरानी की बात है कि आईपीएल और टी20 की पीढ़ी इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेल रही है और वो भी गेंदबाजी करते हुए और रन बनाने, दोनों के मामले में।’’

इसे भी पढ़ें: Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

उन्होंने खासतौर पर आधुनिक बल्लेबाजों की अनुकूलन क्षमता की तारीफ की, क्योंकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों में काफी अंतर होता है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी के मामले में ज्यादा, क्योंकि टी20 बल्लेबाजी और टेस्ट बल्लेबाजी में बहुत अंतर होता है।’’

भारत की युवा टीम में कई आईपीएल और टी20 सितारे शामिल हैं, जो इस समय श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में खेल रहे हैं। ऐसे में मांजरेकर की टिप्पणी आधुनिक क्रिकेटर के बदलते स्वरूप को दर्शाती है, जहां खिलाड़ियों से अलग-अलग प्रारूपों के बीच आसानी से ढलने की उम्मीद की जाती है।

इसे भी पढ़ें: शुभमन गिल ने पूरे किए कप्तानी का एक साल, 600th Test में कप्तानी कर रचेंगे इतिहास; Shubman Gill on WTC Goals

टी20 क्रिकेट की आक्रामक गति से टेस्ट क्रिकेट में जरूरी संयम, तकनीक और एकाग्रता की ओर तेजी से बदलाव करने की काबिलियत मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों की पीढ़ी की एक प्रमुख विशेषता बन गई है।

Thu, 20 Aug 2026 17:45:50 +0530

  Videos
See all

Suvendu सरकार के Bengal में 100 दिन पूरे, कितना बदला बंगाल का माहौल? Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:10:44+00:00

Breaking News: कैंसर दवाओं की बिक्री के नेटवर्क का पर्दाफाश, 17 आरोपी गिरफ्तार | Anti Cancer Drug #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T12:05:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers