Responsive Scrollable Menu

'इतना टैलेंट होने के बाद भी, वो इस दौर से गुजर रहा है' अश्विन का यशस्वी जायसवाल पर बयान वायरल, जानें क्या कहा?

IND vs SL : भारत और श्रीलंका के बीच इन दिनों 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 165 रनों से जीतकर सीरीज 1-0 अपने नाम कर ली है. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर बड़ी बात बोली है. उन्होंने जायसवाल के प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है. अश्विन ने यशस्वी को लेकर क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.

दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने भारत-श्रीलंका के बीच गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में कुल 37 बॉल का सामना किया था. इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाते हुए कुल 32 रनों की पारी खेली. इस पारी में जायसवाल दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए. वो रन लेते समय श्रीलंका के फील्डर से टकरा कर गिर गए और राहुल और वो दोनों नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े हो गए. ऐसे में श्रीलंका के विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर कर यशस्वी को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद वो इस मैच की दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए.

अश्विन ने जायसवाल पर दिया बड़ा बयान

अश्विन ने कहा कि, 'केएल राहुल ने अपना फॉर्म जारी रखा, वह ऐंठन के बाद बैटिंग करने आए लेकिन अपना शतक नहीं बना सके, लेकिन मुझे लगता है कि यह उनकी तरफ से शानदार था. यशस्वी जायसवाल पहली इनिंग में अनलकी रहे और जिस तरह से वह आउट हुए, वह उस पर फिर से सोच सकते हैं. दूसरी इनिंग में उनका आउट होना, वह बहुत, बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन उनके हालिया फॉर्म ने उनका साथ नहीं दिया है. मुझे लगता है कि यशस्वी के लिए मन की स्पष्टता बहुत जरूरी है और मुझे सच में उम्मीद है कि वह उस पर वापस आ जाएगा, अपनी बैटिंग पर अच्छे से ध्यान देगा और बड़ा स्कोर करेगा. इतना टैलेंट होने के बावजूद वह इस दौर से गुजर रहा है. कोई भी इस दौर से गुजर सकता है, लेकिन यशस्वी के लिए, मैं उसके रन बनाने का इंतजार कर रहा हूं'.

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच पांच दिनों तक चला. इस मैच में आखिरकार भारतीय क्रिकेट टीम को जीत मिली. टीम इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए. श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रन बना पाई. इस आधार पर भारत को श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त मिली.

इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऐसे में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य जीत के लिए मिला. श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम 77.4 ओवर में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई और 165 रनों से मैच हार गई.

यशस्वी जायसवाल का टेस्ट रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 30 मैचों की 56 पारियों में 47.5 की औसत और 66.2 की स्ट्राइक रेट के साथ 2567 रन बनाए हैं. जायसवाल ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 7 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में अब तक 322 चौके और 45 छक्के दर्ज हैं. अब जायसवाल अपने इन आंकड़ों को और बेहतर करना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी की लगी लॉटरी! वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड आया सामने, दिग्गज ने रोहित-विराट को भी दी जगह

Continue reading on the app

'Awarapan 2' की 6ठें दिन धीमी पड़ी रफ्तार, 'Batwara 1947' का अब भी हाल बेहाल, जानें बाकियों का कलेक्शन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के बुधवार कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है. वहीं, एक बार फिर सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2)  सबसे ज्यादा कमाई की है. हालांकि हालांकि रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी मंदी देखने को मिली है. वहीं, बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को कमाई के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं, इन दो फिल्मों के साथ-साथ बाकियो का कलेक्शन कितना रहा.

'आवारापन 2' की 6ठें दिन धीमी पड़ी रफ्तार

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, और 5 दिनों में ही इसने 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. वहीं, अब इसके छठे दिन की कमाई सामने आ गई है, जिसमें मंदी देखने को मिली है. हालांकि फिर भी इसका कलेक्शन ठीक रहा है. सैकनिल्क की पोर्ट के मुताबिक रिलीज, के छठे दिन यानी बुधवार को 'आवारापन 2' (Awarapan 2 Box Office Collection Day 6)  ने 11 हजार 71 शो में 6.75 करोड़ की नेट कमाई की. जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ पहुंच गया. वहीं, दुनिया भर में इसने 153.59 करोड़ कमा लिए हैं.

'बंटवारा 1947' ने कितनी कर ली कमाई

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' का तो बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चल पाया. इस फिल्म को आवारापन 2 से क्लैश भारी पड़ गया और पहले ही दिन से इसकी कमाई पर असर दिखने लगा. अच्छी कहानी और दमदार स्टार कास्ट के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब साबित हुई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के छठे दिन (Batwara 1947 Box Office Collection Day 6)  यानी पहले बुधवार को 1.40 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 32.15 करोड़ रुपये ही हो पाई है.

ये भी पढ़ें-  'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा', गोविंदा को मिली ये धमकी! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

'विश्वनाथ एंड संस' भी अच्छी कर रही कमाई

इन दो फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में साउछ एक्टर सूर्या (Suriya) की 'विश्वनाथ एंड संस'  भी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को (Vishwanath And Sons Box Office Collection Day 6) हजार 93 शो से 5.10 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 77.40 करोड़ और ग्रॉस कमाई 89.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है. ये फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है और  इसने 6 दिनों में 135.49 करोड़ कमा लिए हैं.

डीसी ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की

लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की फिल्म डीसी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म ने 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार (DC Box Office Collection Day 13) को 2 हजार112 शो से 1.56 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 60.13 करोड़ हो गया है. वहीं, इसकी ग्रॉस कमाई 69.23 करोड़ रुपये है. वहीं  दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 90.73 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा ने कभी घटाया था 18 किलो वजन, बदला पूरा लुक, जानिए ‘सरबजीत’ से ‘सावरकर’ की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी

Continue reading on the app

  Sports

22 साल पुराने कांड का हुआ अंत, भारत के लिए 10 वनडे खेलने वाला क्रिकेटर कोर्ट से बरी

Jacob Martin Case: भारत के लिए 10 वनडे मैच में 22.57 की औसत से 158 रन बनाने वाले जैकब मार्टिन ने 22 साल बाद एक क्रिमिनेल केस से बरी हुए हैं. 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका इंटरनेशनल डेब्यू हुआ था. केन्या के खिलाफ 2001 में हुआ मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ. Fri, 21 Aug 2026 11:33:44 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi News LIVE Updates: DCP ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी | Congress | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T07:12:09+00:00

करोड़ों की ठगी का आरोपी इम्तियाज अली गिरफ्तार, गेराज से 3 गाड़ियां और अवैध कागजात मिले | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-21T07:12:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers