'Awarapan 2' की 6ठें दिन धीमी पड़ी रफ्तार, 'Batwara 1947' का अब भी हाल बेहाल, जानें बाकियों का कलेक्शन
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के बुधवार कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है. वहीं, एक बार फिर सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों पर इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) सबसे ज्यादा कमाई की है. हालांकि हालांकि रिलीज के छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी मंदी देखने को मिली है. वहीं, बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को कमाई के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं, इन दो फिल्मों के साथ-साथ बाकियो का कलेक्शन कितना रहा.
'आवारापन 2' की 6ठें दिन धीमी पड़ी रफ्तार
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, और 5 दिनों में ही इसने 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है. वहीं, अब इसके छठे दिन की कमाई सामने आ गई है, जिसमें मंदी देखने को मिली है. हालांकि फिर भी इसका कलेक्शन ठीक रहा है. सैकनिल्क की पोर्ट के मुताबिक रिलीज, के छठे दिन यानी बुधवार को 'आवारापन 2' (Awarapan 2 Box Office Collection Day 6) ने 11 हजार 71 शो में 6.75 करोड़ की नेट कमाई की. जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ पहुंच गया. वहीं, दुनिया भर में इसने 153.59 करोड़ कमा लिए हैं.
'बंटवारा 1947' ने कितनी कर ली कमाई
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'बंटवारा 1947' का तो बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चल पाया. इस फिल्म को आवारापन 2 से क्लैश भारी पड़ गया और पहले ही दिन से इसकी कमाई पर असर दिखने लगा. अच्छी कहानी और दमदार स्टार कास्ट के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब साबित हुई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के छठे दिन (Batwara 1947 Box Office Collection Day 6) यानी पहले बुधवार को 1.40 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 32.15 करोड़ रुपये ही हो पाई है.
ये भी पढ़ें- 'सुनीता को धोखा देगा तो भीख मांगेगा', गोविंदा को मिली ये धमकी! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
'विश्वनाथ एंड संस' भी अच्छी कर रही कमाई
इन दो फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में साउछ एक्टर सूर्या (Suriya) की 'विश्वनाथ एंड संस' भी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को (Vishwanath And Sons Box Office Collection Day 6) हजार 93 शो से 5.10 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 77.40 करोड़ और ग्रॉस कमाई 89.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है. ये फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है और इसने 6 दिनों में 135.49 करोड़ कमा लिए हैं.
डीसी ने दूसरे बुधवार कितनी कमाई की
लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की फिल्म डीसी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. फिल्म ने 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार (DC Box Office Collection Day 13) को 2 हजार112 शो से 1.56 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 60.13 करोड़ हो गया है. वहीं, इसकी ग्रॉस कमाई 69.23 करोड़ रुपये है. वहीं दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 90.73 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
ये भी पढ़ें- रणदीप हुड्डा ने कभी घटाया था 18 किलो वजन, बदला पूरा लुक, जानिए ‘सरबजीत’ से ‘सावरकर’ की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी
गौतमबुद्ध नगर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 15 हाईराइज सोसाइटियों को नोटिस जारी
नोएडा, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मानसून के बीच गौतमबुद्ध नगर में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश के बाद जगह-जगह जमा पानी और मच्छरों के बढ़ते प्रजनन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच तेज कर दी है। खास बात यह है कि डेंगू का खतरा अब केवल ग्रामीण या घनी आबादी वाले इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों के लार्वा और जलभराव मिलने पर अब तक 15 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बारिश के बाद अस्पतालों की ओपीडी में भी वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, शरीर में दर्द और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। स्थानीय स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, अस्पतालों में प्रतिदिन आने वाले मरीजों में करीब 30 से 40 प्रतिशत मरीज वायरल बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती डेंगू और सामान्य वायरल बुखार के लक्षणों में अंतर कर समय पर जांच कराने की है।
स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान के लिए निरीक्षण अभियान तेज किया है। हाईराइज सोसाइटियों में बेसमेंट, पार्किंग, निर्माणाधीन हिस्सों, छतों, गमलों, कूलर, पानी की टंकियों और अन्य स्थानों की जांच की जा रही है। जहां भी लंबे समय तक पानी जमा मिला या मच्छरों के लार्वा पाए गए, वहां सोसायटी प्रबंधन और संबंधित जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इससे पहले भी नोएडा में सोसाइटियों के बेसमेंट और जलभराव वाले स्थानों से लार्वा मिलने पर कार्रवाई की जा चुकी है। अक्टूबर 2025 में चार सोसाइटियों को लार्वा और जलभराव मिलने पर नोटिस दिए गए थे।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, डेंगू फैलाने वाला एडीज एजिप्टी मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में भी पनप सकता है। इसलिए यह मानना गलत है कि केवल गंदे नालों या खुले गंदे पानी से ही डेंगू फैलता है। गमले की ट्रे, कूलर, बाल्टी, पानी की टंकी, टायर, निर्माण सामग्री या किसी छोटे कंटेनर में जमा पानी भी मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है।
नोएडा में स्वास्थ्य विभाग ने पहले भी कई इलाकों को डेंगू के लिहाज से संवेदनशील मानते हुए निगरानी बढ़ाई थी। जुलाई 2026 में विभाग ने बरौला, सूरजपुर, कासना और सेक्टर-50 समेत कई इलाकों में डेंगू के मामले और मच्छरों के प्रजनन स्थल मिलने के बाद अभियान तेज किया था।
हाईराइज सोसाइटियों में बड़ी संख्या में लोगों के रहने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। एक सोसायटी में यदि मच्छरों के प्रजनन स्थल लगातार बने रहते हैं तो संक्रमण का खतरा बड़ी आबादी तक पहुंच सकता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग सोसायटी प्रबंधन और एओए को साफ-सफाई, जलभराव खत्म करने और नियमित एंटी-लार्वा दवा के छिड़काव को लेकर लगातार निर्देश दे रहा है।
वहीं, अस्पतालों में बढ़ते वायरल बुखार के मामलों ने भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बरसात के मौसम में वायरल संक्रमण के साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल बुखार जैसे हो सकते हैं, जिसमें तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर और मांसपेशियों में दर्द, कमजोरी तथा उल्टी जैसी शिकायत हो सकती है। इसलिए लगातार बुखार रहने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच और सलाह लेना जरूरी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि घर और आसपास कहीं भी पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें, गमलों और उनकी ट्रे को साफ रखें तथा छतों और बालकनी में पानी जमा होने से रोकें। सोसाइटी प्रबंधन को भी बेसमेंट और कॉमन एरिया की नियमित सफाई कराने के साथ मच्छररोधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
--आईएएनएस
पीकेटी/एसके
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











