Explainer: ODI वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार क्यों हैं भारत की जरूरत? जानें वो कारण जो उन्हें साउथ अफ्रीका में बनाते हैं बेहद खतरनाक
ODI World Cup 2026: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां अभी से जोरों-शोरों से चल रही हैं, जबकि टूर्नामेंट का आगाज होने में अभी 1 साल से ज्यादा का समय बचा हुआ है. पिछली बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार अब भी भारतीय टीम और फैंस को दर्द दे जाती है. विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारतीय दिग्गज सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वनडे वर्ल्ड कप के लिए अभी से टीम इंडिया के स्क्वाड की चर्चा होने लगी है. इसी बीच भारतीय टीम का एक स्टार तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसकी टीम इंडिया में वापसी की मांग हो रही है, क्योंकि यह गेंदबाज वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है. हम बात कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार की... तो चलिए जानते हैं कि आखिरकार साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर टीम इंडिया के लिए इतने जरूरी क्यों हैं.
साउथ अफ्रीका की पिचें और भुवनेश्वर कुमार का 'स्विंग' जादू
साउथ अफ्रीका की पिचों को पारंपरिक रूप से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार माना जाता है. जोहान्सबर्ग, सेंचुरियन और केपटाउन में शुरुआती ओवरों में तेज हवा चलती है और पिच पर नमी होती है, जो स्विंग गेंदबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार दुनिया के उन गिने-चुने गेंदबाजों में शामिल हैं जो बिना किसी अतिरिक्त गति के भी नई गेंद को दोनों तरफ In-swing और Out-swing हवा में लहरा सकते हैं. ऐसे में जब साउथ अफ्रीका की मददगार पिचों पर जब स्विंग मिलेगा तो भुवनेश्वर कुमार दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को अपना शिकार बना सकते हैं.
पावरप्ले में विकेट चटकाने और रन रोकने की कला
वनडे क्रिकेट में शुरुआती 10 ओवर यानी पावरप्ले पूरे मैच की दिशा तय करता है. भुवनेश्वर कुमार के पास नई गेंद से पावरप्ले में गेंदबाजी करने और विकेट लेने का लंबा अनुभव रहा है और उनका रिकॉर्ड भी शानदार है. भुवी की सबसे बड़ी ताकत स्विंग के साथ-साथ बेहद सटीक लेंथ पर गेंदबाजी करना है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में जब विरोधी टीमों के ओपनर्स पर रन बनाने का दबाव बढ़ता है, तो वे गलत शॉट खेलते हैं और भुवी इस तरह शुरुआत में विकेट निकालकर देते हैं. साउथ अफ्रीका में विरोधी टीम के बैटिंग ऑर्डर को पावरप्ले में ध्वस्त करने के लिए टीम इंडिया को भुवी की जरूरत पड़ेगी.
डेथ ओवरों में विविधताओं का जाल
भुवनेश्वर कुमार सिर्फ नई गेंद से ही नहीं बल्कि डेथ ओवरों (आखिरी 10 ओवर) में भी उतनी ही खतरनाक गेंदबाजी करते हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों से उनकी गति 130-135 किमी/घंटा के आसपास रहती है, लेकिन उनके पास डेथ ओवरों के लिए कई हथियार हैं. नकल बॉल के मास्टर भुवी अपनी इस कला से दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों को चकमा दे चुके हैं. साउथ अफ्रीका की पिचों पर जहां गेंद में अतिरिक्त उछाल होता है, वहां भुवी की धीमी गति की गेंदों और नकल गेंद का अंदाजा लगाना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा.
दबाव की परिस्थितियों में 'अनुभव' का कोई विकल्प नहीं
वर्ल्ड कप जैसे बड़े नॉकआउट टूर्नामेंट में सिर्फ अपनी स्किल ही नहीं, बल्कि दबाव को झेलने का अनुभव भी बेहद काम आता है. भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए कई आईसीसी टूर्नामेंट खेले हैं. ऐसे में उनके पास अनुभव का भंडार है. वह जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के साथ मिलकर एक ऐसी बॉलिंग यूनिट तैयार कर सकते हैं जिसके पास हर परिस्थिति से निपटने का अनुभव हो. टीम के युवा गेंदबाजों को भी भुवी से काफी कॉन्फिडेंस मिलेगा.
दक्षिण अफ्रीका में भुवनेश्वर कुमार का पुराना शानदार रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार के लिए साउथ अफ्रीका की परिस्थितियां नई नहीं हैं. उन्होंने वहां भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20, तीनों फॉर्मेट खेले हैं. उन्होंने साल 2018 के दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी स्विंग और सीम मूवमेंट से काफी परेशान किया था. भुवी को अच्छी तरह पता है कि केपटाउन या जोहान्सबर्ग की पिचों पर गेंद को किस लेंथ पर टप्पा खिलाना है ताकि अधिकतम मूवमेंट मिल सके. उनका यह अनुभव टीम के लिए बेहद काम आ सकता है.
भारतीय निचले क्रम को बल्लेबाजी में मजबूती देना
आधुनिक वनडे क्रिकेट में वही टीमें सबसे ज्यादा सफल होती हैं जिनकी बल्लेबाजी में गहराई होती है. भारतीय टीम अक्सर नंबर 8 पर एक ऐसे गेंदबाज की कमी महसूस करती है जो जरूरत पड़ने पर टीम के लिए बल्लेबाजी कर सके. भुवनेश्वर कुमार तकनीकी रूप से एक बेहद सक्षम बल्लेबाज हैं. जब भी टीम को 30 या 40 रनों की जरूरत होगी, तो भुवी वे रन बनाकर दे सकते हैं. भुवी टेस्ट और वनडे में कई अर्धशतक जड़ चुके हैं. भुवी निचले क्रम में आकर मैच को फिनिश करने की क्षमता भी रखते हैं. ऐसे में वह टीम इंडिया के निचले क्रम की बल्लेबाजी के लिए भी अहम साबित हो सकते हैं. ऐसे में भुवी साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार का आया बयान
भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में अपनी वापसी की चल रही खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. भुवी ने RCB पॉडकास्ट में कहा, "मैं भारत का प्रतिनिधित्व करने का अपना सपना पहले ही जी चुका हूं, इसलिए टीम इंडिया में वापसी करना अब ऐसी चीज नहीं है जिसके पीछे मैं भाग रहा हूं.आज, मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि मुझे वास्तव में इस खेल से प्यार है. मैं साल भर ट्रेनिंग करके, घरेलू टूर्नामेंटों और यूपी टी20 लीग में खेलकर खुद को समर्पित रखता हूं, और इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मुझे पर्याप्त आराम मिले."
???? I DON'T PLAY FOR AN INDIA COMEBACK ANYMORE - BHUVI ????
— Sam (@cricsam02) August 2, 2026
Bhuvneshwar Kumar said????️: He has already fulfilled his dream of playing for India, so making a comeback is no longer his main goal.
- He explained that he now plays purely for the love of cricket. However, he remains… pic.twitter.com/4i4ViZ2ee5
Pratapgarh Amla: ODOP से प्रतापगढ़ के आंवले ने विदेशों में बनाई पहचान|Amla Murabba | Yogi Government
Pratapgarh Amla: ODOP से प्रतापगढ़ के आंवले ने विदेशों में बनाई पहचान|Amla Murabba | Yogi Government एक जिला एक उत्पाद में प्रतापगढ़ का आंवला शामिल होने के बाद ही आंवला ने ऊँची उड़ान भर दी है. प्रतापगढ़ का अब देश तक बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान और दबदबा स्थापित कर चुका है. प्रतापगढ़ के आंवले को अमृत फल के नाम से जाना जाता है. इसमें विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है,कोरोना काल में प्रतापगढ़ का आंवला लोगो के लिए वरदान साबित हो चुका है. आंवला नगरी प्रतापगढ़ पिछली सरकार में आंवला अपने पहचान स्थापित करने के संकट से लड़ रहा था लेकिन 2018 में भाजपा की योगी सरकार ने प्रतापगढ़ के आंवले को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया. ODOP का रिजल्ट यह रहा कि आंवले ने देश के साथ विदेशों में अपनी मजबूत पहचान कामयाब करने में सफल रहा. #PratapgarhAmla #PratapgarhAonla #Amla #GIProduct #Pratapgarh #UttarPradesh #AmlaFarming #IndianFood news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, kanwar yatra 2026, ayodhya love jihad case, lalu yadav irctc case, assam flood latest update, amarnath yatra suspended, noida weather news, uttar pradesh weather update, uttarakhand weather update, pok protest violence, india deportation news news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18
















