लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11:00 बजे से फिर शुरू होगी. लोकसभा में आज इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट बिल और 2026 और बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026 पेश किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे.
बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे. बांकीपुर में प्रशांत किशोर और दतिया में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर है.
Indian Army at CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय सेना के जांबाज एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला. भारतीय सेना के 15 एथलीटों ने कुल 16 मेडल अपने नाम किए. जिसमें कई रिकॉर्ड्स भी शामिल रहे. Mon, 03 Aug 2026 00:06:40 +0530